Breaking News
क्या पुर्तगाल के अगले मैचों में दिखेंगे क्रिस्टियानो रोनाल्डो? चोट ने बढ़ाई फैंस की चिंता
क्या पुर्तगाल के अगले मैचों में दिखेंगे क्रिस्टियानो रोनाल्डो? चोट ने बढ़ाई फैंस की चिंता
एलपीजी सिलिंडर के दाम में बढ़ोतरी, हिमाचल में घरेलू गैस 1000 रुपये के करीब
एलपीजी सिलिंडर के दाम में बढ़ोतरी, हिमाचल में घरेलू गैस 1000 रुपये के करीब
फरीदाबाद में कार के अंदर दो सगे भाइयों के शव मिलने से सनसनी
फरीदाबाद में कार के अंदर दो सगे भाइयों के शव मिलने से सनसनी
केंद्र सरकार विकास और सुशासन के लिए काम कर रही- अमित शाह
केंद्र सरकार विकास और सुशासन के लिए काम कर रही- अमित शाह
अहमदाबाद टी20 फाइनल के लिए रेलवे की स्पेशल ट्रेन, नई दिल्ली से आज रात होगी रवाना
अहमदाबाद टी20 फाइनल के लिए रेलवे की स्पेशल ट्रेन, नई दिल्ली से आज रात होगी रवाना
शानदार टीमवर्क से जीता दिल, विक्रम-अजिंक्य ने अपने नाम की मास्टरशेफ इंडिया की ट्रॉफी
शानदार टीमवर्क से जीता दिल, विक्रम-अजिंक्य ने अपने नाम की मास्टरशेफ इंडिया की ट्रॉफी
जन औषधि केंद्र आज करोड़ों जरूरतमंद लोगों के लिए किसी वरदान से कम नहीं- मुख्यमंत्री धामी
जन औषधि केंद्र आज करोड़ों जरूरतमंद लोगों के लिए किसी वरदान से कम नहीं- मुख्यमंत्री धामी
छत्रपति हत्याकांड में डेरा प्रमुख को हाईकोर्ट से राहत, तीन दोषियों की उम्रकैद बरकरार
छत्रपति हत्याकांड में डेरा प्रमुख को हाईकोर्ट से राहत, तीन दोषियों की उम्रकैद बरकरार
कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह की प्रचंड जीत पर दी बधाई
कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह की प्रचंड जीत पर दी बधाई

दे दे प्यार दे 2’ से अजय देवगन फिर लौटेंगे कॉमेडी अंदाज़ में, एडवांस बुकिंग ने बढ़ाई उम्मीदें

दे दे प्यार दे 2’ से अजय देवगन फिर लौटेंगे कॉमेडी अंदाज़ में, एडवांस बुकिंग ने बढ़ाई उम्मीदें

बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन, जो एक्शन और इंटेंस किरदारों के लिए जाने जाते हैं, अब एक बार फिर दर्शकों को कॉमेडी के रंग में हंसाने आ रहे हैं। उनकी बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘दे दे प्यार दे 2’ जल्द ही सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है, और रिलीज से पहले ही फिल्म की एडवांस बुकिंग रिपोर्ट ने चर्चा बटोर ली है।

फिल्म पोर्टल Sacnilk के मुताबिक, ‘दे दे प्यार दे 2’ ने शुरुआती एडवांस बुकिंग में करीब ₹1.37 करोड़ की कमाई दर्ज की है। इनमें से सबसे अच्छा रिस्पॉन्स मुंबई और दिल्ली-एनसीआर से मिला है — मुंबई सर्किट से लगभग ₹31.5 लाख और दिल्ली-एनसीआर से ₹34 लाख की एडवांस टिकट बिक्री हुई है। रिपोर्ट के अनुसार, ₹19 लाख की ऑर्गेनिक टिकट सेल हुई है जबकि ₹1.17 करोड़ की ब्लॉक बुकिंग दर्ज की गई है, जिससे साफ है कि फिल्म को बड़े स्तर पर रिलीज करने की तैयारी चल रही है।

पहला भाग ‘दे दे प्यार दे’ (2019) दर्शकों को खूब पसंद आया था और इसने ₹104 करोड़ का शानदार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया था। छह साल बाद अब इसका सीक्वल नए जोश और नई स्टारकास्ट के साथ लौट रहा है। इस बार अजय देवगन के साथ आर माधवन, गौतमी कपूर, और मीज़ान जाफरी अहम भूमिकाओं में दिखेंगे।

अजय देवगन का फिल्मी करियर कई हिट सीक्वल फिल्मों से भरा रहा है। जहां उनकी ‘रेड 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन किया, वहीं ‘सन ऑफ सरदार 2’ उम्मीदों पर खरी नहीं उतर सकी। पिछली साल रिलीज हुई ‘सिंघम अगेन’ को मिश्रित प्रतिक्रिया मिली थी। बावजूद इसके, अजय देवगन सीक्वल्स पर भरोसा बनाए हुए हैं और आने वाले समय में ‘धमाल’, ‘दृश्यम’ और ‘शैतान’ जैसी फिल्मों के अगले भागों की तैयारी में हैं।

Back To Top