Breaking News
टिहरी में दर्दनाक सड़क हादसा: गहरी खाई में गिरा यूटिलिटी वाहन, 8 की मौत
टिहरी में दर्दनाक सड़क हादसा: गहरी खाई में गिरा यूटिलिटी वाहन, 8 की मौत
आईपीएल 2026- मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मुकाबला आज
आईपीएल 2026- मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मुकाबला आज
यात्रा व्यवस्था में लगे कर्मचारी, अधिकारी “अतिथि देवो भव:” की भावना से कार्य करें- महाराज
यात्रा व्यवस्था में लगे कर्मचारी, अधिकारी “अतिथि देवो भव:” की भावना से कार्य करें- महाराज
अमृतसर में बड़ी कार्रवाई: ICE ड्रग्स और हथियारों के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार
अमृतसर में बड़ी कार्रवाई: ICE ड्रग्स और हथियारों के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार
वीर चंद्र सिंह गढ़वाली और उनके साथियों का बलिदान आने वाली पीढ़ियों को सदैव करता रहेगा प्रेरित- सीएम
वीर चंद्र सिंह गढ़वाली और उनके साथियों का बलिदान आने वाली पीढ़ियों को सदैव करता रहेगा प्रेरित- सीएम
डोमकल में मतदान के दौरान गड़बड़ी के आरोप, चुनाव आयोग ने मांगी रिपोर्ट
डोमकल में मतदान के दौरान गड़बड़ी के आरोप, चुनाव आयोग ने मांगी रिपोर्ट
मुख्यमंत्री धामी ने उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन का जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पर किया स्वागत
मुख्यमंत्री धामी ने उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन का जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पर किया स्वागत
रुद्रप्रयाग में दर्दनाक हादसा, 250 मीटर गहरी खाई में गिरा वाहन—तीन की मौत
रुद्रप्रयाग में दर्दनाक हादसा, 250 मीटर गहरी खाई में गिरा वाहन—तीन की मौत
महेंद्र पार्क में रंजिश का खूनी अंजाम: 17 साल के किशोर की चाकू से हत्या, 4 नाबालिग पकड़े गए
महेंद्र पार्क में रंजिश का खूनी अंजाम: 17 साल के किशोर की चाकू से हत्या, 4 नाबालिग पकड़े गए

धुरंधर फिल्म के ट्रेलर की नई तारीख घोषित, अक्षय खन्ना के जबरदस्त लुक ने बढ़ाई उत्सुकता

धुरंधर फिल्म के ट्रेलर की नई तारीख घोषित, अक्षय खन्ना के जबरदस्त लुक ने बढ़ाई उत्सुकता

Dhurandhar Film Trailer Date Announce: फिल्म ‘धुरंधर’ को लेकर पिछले कुछ दिनों से लगातार सुर्खियां बनी हुई  हैं। ट्रेलर लॉन्च इवेंट के टलने के बाद अब मेकर्स ने फिर से हलचल तेज कर दी है। टीम ने ट्रेलर की नई रिलीज डेट के साथ अक्षय खन्ना का दमदार फर्स्ट लुक शेयर किया है, जिसने दर्शकों की उत्सुकता और बढ़ा दी है। फिल्म की ताज़ा अपडेट्स के बाद सोशल मीडिया पर फिर से ‘धुरंधर’ की चर्चा जोर पकड़ चुकी है।

‘धुरंधर’ के मेकर्स ने आखिरकार ट्रेलर लॉन्च को लेकर नया ऐलान कर दिया है। ट्रेलर अब 18 नवंबर को दोपहर 12 बजकर 12 मिनट पर रिलीज किया जाएगा। इससे पहले इसे 12 नवंबर को लॉन्च होना था, लेकिन दिल्ली धमाके की संवेदनशील स्थिति और दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र की तबीयत को देखते हुए कार्यक्रम को स्थगित कर दिया गया था।

नए अपडेट के साथ ही फिल्म से अक्षय खन्ना का फर्स्ट लुक भी सामने आया है, जिसने इंटरनेट पर खूब हलचल मचा दी है। पोस्टर में अक्षय खन्ना एक इंटेंस लुक में दिखाई दे रहे हैं। चेहरे पर पड़े खून के छींटे उनके किरदार की रहस्यमय और आक्रामक छवि को उजागर करते हैं। दर्शक उनके इस अवतार की जमकर तारीफ कर रहे हैं—कई यूजर्स ने लिखा कि अक्षय हर बार अपने अंदाज से चौंका देते हैं।

इससे पहले फिल्म से अर्जुन रामपाल, आर माधवन और संजय दत्त के लुक भी सामने आ चुके हैं, जिन्हें दर्शकों ने काफी पसंद किया।

आदित्य धर के निर्देशन में बनी ‘धुरंधर’ एक हाई-ऑक्टेन स्पाई थ्रिलर है, जिसमें रणवीर सिंह, संजय दत्त, अक्षय खन्ना, अर्जुन रामपाल, आर माधवन और सारा अर्जुन अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। फिल्म 5 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। अपने दमदार स्टारकास्ट और एक्शन से भरपूर कहानी के कारण दर्शक इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे

Back To Top