Breaking News
अहमदाबाद टी20 फाइनल के लिए रेलवे की स्पेशल ट्रेन, नई दिल्ली से आज रात होगी रवाना
अहमदाबाद टी20 फाइनल के लिए रेलवे की स्पेशल ट्रेन, नई दिल्ली से आज रात होगी रवाना
शानदार टीमवर्क से जीता दिल, विक्रम-अजिंक्य ने अपने नाम की मास्टरशेफ इंडिया की ट्रॉफी
शानदार टीमवर्क से जीता दिल, विक्रम-अजिंक्य ने अपने नाम की मास्टरशेफ इंडिया की ट्रॉफी
जन औषधि केंद्र आज करोड़ों जरूरतमंद लोगों के लिए किसी वरदान से कम नहीं- मुख्यमंत्री धामी
जन औषधि केंद्र आज करोड़ों जरूरतमंद लोगों के लिए किसी वरदान से कम नहीं- मुख्यमंत्री धामी
छत्रपति हत्याकांड में डेरा प्रमुख को हाईकोर्ट से राहत, तीन दोषियों की उम्रकैद बरकरार
छत्रपति हत्याकांड में डेरा प्रमुख को हाईकोर्ट से राहत, तीन दोषियों की उम्रकैद बरकरार
कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह की प्रचंड जीत पर दी बधाई
कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह की प्रचंड जीत पर दी बधाई
सार्वजनिक संपत्ति और सौन्दर्यीकरण कार्यों को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई- बंशीधर तिवारी
सार्वजनिक संपत्ति और सौन्दर्यीकरण कार्यों को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई- बंशीधर तिवारी
चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयार- महाराज
चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयार- महाराज
टिहरी झील बनेगी विश्व में पर्यटन-खेल का प्रमुख केंद्र- सीएम
टिहरी झील बनेगी विश्व में पर्यटन-खेल का प्रमुख केंद्र- सीएम
घर से ही शुरू होगा महिला सशक्तिकरण- रेखा आर्या
घर से ही शुरू होगा महिला सशक्तिकरण- रेखा आर्या

कानपुर में आल इंडिया पत्रकार एकता एसोसिएशन का पत्रकार सम्मान समारोह

कानपुर में आल इंडिया पत्रकार एकता एसोसिएशन का पत्रकार सम्मान समारोह

पत्रकारों, समाजसेवियों को सम्मान पत्र देकर किया गया सम्मानित

पत्रकार एकजुटता के साथ सम्मान और सुविधाओं के लिए संघर्ष जारी रखें

कानपुर (यूपी): बाबू पुरवा न्यू ईरा पब्लिक स्कूल में आल इंडिया पत्रकार एकता एसोसिएशन का सम्मान समारोह सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। समारोह की अध्यक्षता शानू पत्रकार ने की तो संचालन वरिष्ठ पत्रकार हामिद हुसैन ने किया।
मुख्य अतिथि आल इंडिया पत्रकार एकता एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिलशाद अली, राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनवार अहमद नूर, उत्तराखंड के अंकित कुमार रहे। अनेक महिला पत्रकार भी शामिल रहीं। जिनमें राधा भाटिया,भावना भाटिया, बबीता वर्मा, रेशमा बेगम, शन्नो,सना परवीन प्रमुख रहीं।

सम्मेलन में पत्रकार विनय मिश्रा, वरिष्ठ पत्रकार सैयद फ़ैयाज़, पत्रकार सलीम खान, दानिश पत्रकार, वीरेंद्र शुक्ला, को भी सम्मानित किया गया। प्रोग्राम में नगर के नागरिकों, समाजसेवियों और वरिष्ठ पत्रकारों ने भाग लिया। सभी को आल इंडिया पत्रकार एकता एसोसिएशन की ओर से सम्मान पत्र प्रदान किए गए तथा फूल मालाओं से स्वागत किया गया। प्रोग्राम का आयोजन आमिर हुसैन ने किया। आल इंडिया पत्रकार एकता एसोसिएशन के कानपुर ज़िला पदाधिकारियों को नियुक्त किया गया।

पत्रकार अनवार अहमद नूर ने दस प्रमुख प्रस्ताव रखे सबके समक्ष

वरिष्ठ पत्रकार अनवार अहमद नूर ने दस सूत्रीय पारित प्रस्तावों को सबके समक्ष रखा, जिनमें पत्रकारों के लिए पत्रकार सुरक्षा कानून की तत्काल स्थापना, पत्रकार पेंशन यानि पत्रकार सम्मान निधि को समान रूप से सभी राज्यों में लागू कराना,सभी पत्रकारों को स्वास्थ्य सुविधाओं का निःशुल्क लाभ और स्वास्थ्य बीमा योजना से पत्रकारों को जोड़कर उन्हें उसका लाभ दिलाना, मान्यता प्राप्त व गैर-मान्यता प्राप्त पत्रकारों के लिए समान सुविधाओं की मांग, पत्रकारों के लिए आवास योजना लागू की जाए, पत्रकारों पर फर्जी मुकदमों की न्यायिक जांच और भविष्य में पत्रकारों के ख़िलाफ़ आए किसी भी मामले को दर्ज करने से पहले उच्च अधिकारी से जांच आवश्यक करना, ज़िलेवार पत्रकारों को सूचीबद्ध करके उनको सूचना विभाग द्वारा सुविधाएं उपलब्ध कराना, पत्रकारों के बच्चों के लिए निशुल्क शिक्षा और छात्रवृत्ति योजना लागू हो। हर ज़िले में “पत्रकार भवन” की स्थापना हो जहां पत्रकारों के लिए मीटिंग हॉल, पुस्तकालय, इंटरनेट सुविधा, विश्रामगृह आदि हों, पत्रकार कल्याण कोष का गठन हो जिससे आकस्मिक दुर्घटना, बीमारी मृत्यु या आपातकालीन परिस्थितियों में पत्रकारों को तत्काल सहायता दी जाए। यह कोष पारदर्शी और पत्रकार संगठनों की निगरानी में चले, पत्रकारों को निःशुल्क यात्रा और टोल टैक्स से छूट का लाभ मिले इसके अलावा सरकारों ने मीडिया की जिन सुविधाओं को समाप्त किया है उन्हें तुरंत बहाल किया जाए, आदि हैं। इन मांगों को सरकारों से तुरंत पूरा करने को कहा गया है।

मुख्य अतिथि दिलशाद अली ने पत्रकारों को एकजुट होकर संगठन को मज़बूत बनाने का आग्रह किया। पत्रकार राधा भाटिया, रेशमा बेगम ने पत्रकारों की समस्याओं को उजागर किया। शब्बीर अंसारी ने पत्रकारों को एकजुट होकर एसआई आर में सहयोग करने तथा जनता की समस्याओं को उठाने की बात कही। प्रोग्राम की सफलता के लिए हामिद हुसैन ने सभी का आभार व्यक्त किया।

Back To Top