Breaking News
टिहरी में दर्दनाक सड़क हादसा: गहरी खाई में गिरा यूटिलिटी वाहन, 8 की मौत
टिहरी में दर्दनाक सड़क हादसा: गहरी खाई में गिरा यूटिलिटी वाहन, 8 की मौत
आईपीएल 2026- मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मुकाबला आज
आईपीएल 2026- मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मुकाबला आज
यात्रा व्यवस्था में लगे कर्मचारी, अधिकारी “अतिथि देवो भव:” की भावना से कार्य करें- महाराज
यात्रा व्यवस्था में लगे कर्मचारी, अधिकारी “अतिथि देवो भव:” की भावना से कार्य करें- महाराज
अमृतसर में बड़ी कार्रवाई: ICE ड्रग्स और हथियारों के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार
अमृतसर में बड़ी कार्रवाई: ICE ड्रग्स और हथियारों के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार
वीर चंद्र सिंह गढ़वाली और उनके साथियों का बलिदान आने वाली पीढ़ियों को सदैव करता रहेगा प्रेरित- सीएम
वीर चंद्र सिंह गढ़वाली और उनके साथियों का बलिदान आने वाली पीढ़ियों को सदैव करता रहेगा प्रेरित- सीएम
डोमकल में मतदान के दौरान गड़बड़ी के आरोप, चुनाव आयोग ने मांगी रिपोर्ट
डोमकल में मतदान के दौरान गड़बड़ी के आरोप, चुनाव आयोग ने मांगी रिपोर्ट
मुख्यमंत्री धामी ने उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन का जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पर किया स्वागत
मुख्यमंत्री धामी ने उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन का जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पर किया स्वागत
रुद्रप्रयाग में दर्दनाक हादसा, 250 मीटर गहरी खाई में गिरा वाहन—तीन की मौत
रुद्रप्रयाग में दर्दनाक हादसा, 250 मीटर गहरी खाई में गिरा वाहन—तीन की मौत
महेंद्र पार्क में रंजिश का खूनी अंजाम: 17 साल के किशोर की चाकू से हत्या, 4 नाबालिग पकड़े गए
महेंद्र पार्क में रंजिश का खूनी अंजाम: 17 साल के किशोर की चाकू से हत्या, 4 नाबालिग पकड़े गए

परफेक्ट फैमिली से पंकज त्रिपाठी की नई शुरुआत, यूट्यूब पर होगी रिलीज

परफेक्ट फैमिली से पंकज त्रिपाठी की नई शुरुआत, यूट्यूब पर होगी रिलीज

एक्टर पंकज त्रिपाठी बतौर प्रोडूसर ओटीटी दुनिया में रखने वाले है कदम 

गुलशन देवैया, नेहा धूपिया, मनोज पाहवा, सीमा पाहवा और गिरिजा ओक जैसे कलाकार आयेंगे अहम भूमिकाओं में नज़र

परफेक्ट फैमिली में दुनिया भर के दर्शक अपने परिवार की झलक देख सकेंगे

New Journey Of Pankaj Tripathi As Producer: राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता अभिनेता पंकज त्रिपाठी अब कैमरे के सामने से निकलकर पर्दे के पीछे भी अपनी नई भूमिका निभाने जा रहे हैं। वह वेब सीरीज ‘परफेक्ट फैमिली’ के साथ बतौर प्रोड्यूसर ओटीटी दुनिया में कदम रखने वाले हैं। आठ एपिसोड वाली यह ड्रामा सीरीज सीधे यूट्यूब पर पेड मॉडल में रिलीज की जाएगी।

पंकज त्रिपाठी की पहली प्रोडक्शन वेंचर ‘परफेक्ट फैमिली’ 27 नवंबर को जेएआर सीरीज के यूट्यूब चैनल पर स्ट्रीम होगी। मेकर्स ने जानकारी दी कि सीरीज को पेड मॉडल के तहत जारी किया जाएगा, जहां शुरुआती दो एपिसोड दर्शकों के लिए मुफ्त उपलब्ध होंगे। शेष एपिसोड देखने के लिए दर्शकों को 59 रुपये का भुगतान करना होगा।

जेएआर पिक्चर्स के अजय राय और मोहित छाबड़ा द्वारा निर्मित इस सीरीज को पलक भांबरी ने क्रिएट किया है, जबकि निर्देशन की कमान सचिन पाठक ने संभाली है। ‘परफेक्ट फैमिली’ में गुलशन देवैया, नेहा धूपिया, मनोज पाहवा, सीमा पाहवा और गिरिजा ओक जैसे कलाकार प्रमुख भूमिकाओं में नजर आएंगे।

मेकर्स का कहना है कि यह सीरीज भारत के तेजी से बदलते डिजिटल इकोसिस्टम के लिए एक नया प्रयोग है, जहां यूट्यूब का पेड मॉडल एक विकल्प के रूप में उभर रहा है।

पंकज त्रिपाठी ने बतौर निर्माता अपनी नई शुरुआत पर खुशी जताई। उन्होंने कहा कि पारंपरिक रिलीज फॉर्मेट से हटकर एक नए प्रयोग के साथ शुरुआत करना उनके लिए खास है। एक्टर के मुताबिक, ‘परफेक्ट फैमिली’ उनके दिल के बेहद करीब है और दुनिया भर के दर्शक अपने परिवार की झलक इस कहानी में देख पाएंगे।

यह सीरीज कर्करिया परिवार और उनके बेटे दानी की मजेदार और भावुक यात्राओं पर आधारित है, जिसमें रिश्तों की उतार-चढ़ाव भरी कहानी को हास्य और ड्रामा के साथ प्रस्तुत किया गया है।

Back To Top