Breaking News
टिहरी में दर्दनाक सड़क हादसा: गहरी खाई में गिरा यूटिलिटी वाहन, 8 की मौत
टिहरी में दर्दनाक सड़क हादसा: गहरी खाई में गिरा यूटिलिटी वाहन, 8 की मौत
आईपीएल 2026- मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मुकाबला आज
आईपीएल 2026- मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मुकाबला आज
यात्रा व्यवस्था में लगे कर्मचारी, अधिकारी “अतिथि देवो भव:” की भावना से कार्य करें- महाराज
यात्रा व्यवस्था में लगे कर्मचारी, अधिकारी “अतिथि देवो भव:” की भावना से कार्य करें- महाराज
अमृतसर में बड़ी कार्रवाई: ICE ड्रग्स और हथियारों के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार
अमृतसर में बड़ी कार्रवाई: ICE ड्रग्स और हथियारों के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार
वीर चंद्र सिंह गढ़वाली और उनके साथियों का बलिदान आने वाली पीढ़ियों को सदैव करता रहेगा प्रेरित- सीएम
वीर चंद्र सिंह गढ़वाली और उनके साथियों का बलिदान आने वाली पीढ़ियों को सदैव करता रहेगा प्रेरित- सीएम
डोमकल में मतदान के दौरान गड़बड़ी के आरोप, चुनाव आयोग ने मांगी रिपोर्ट
डोमकल में मतदान के दौरान गड़बड़ी के आरोप, चुनाव आयोग ने मांगी रिपोर्ट
मुख्यमंत्री धामी ने उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन का जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पर किया स्वागत
मुख्यमंत्री धामी ने उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन का जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पर किया स्वागत
रुद्रप्रयाग में दर्दनाक हादसा, 250 मीटर गहरी खाई में गिरा वाहन—तीन की मौत
रुद्रप्रयाग में दर्दनाक हादसा, 250 मीटर गहरी खाई में गिरा वाहन—तीन की मौत
महेंद्र पार्क में रंजिश का खूनी अंजाम: 17 साल के किशोर की चाकू से हत्या, 4 नाबालिग पकड़े गए
महेंद्र पार्क में रंजिश का खूनी अंजाम: 17 साल के किशोर की चाकू से हत्या, 4 नाबालिग पकड़े गए

मसूरी में क्रिसमस और न्यू ईयर का आगाज़, केक मिक्सिंग समारोह में उमड़ी रौनक

मसूरी में क्रिसमस और न्यू ईयर का आगाज़, केक मिक्सिंग समारोह में उमड़ी रौनक

मसूरी। पहाड़ों की रानी मसूरी में क्रिसमस और नए साल के जश्न की हलचल तेज हो गई है। सर्दियों की दस्तक के साथ ही शहर के प्रमुख होटलों में पारंपरिक केक मिक्सिंग समारोह शुरू हो चुका है। यह वही परंपरागत रस्म है जिसे त्योहारों की खुशियों का आधिकारिक आगाज़ माना जाता है, और इस वर्ष भी इसका उल्लास देखते ही बन रहा है।

जेपी रेजीडेंसी मैनर, बार्लोगंज में आयोजित वार्षिक केक मिक्सिंग समारोह में पर्यटकों, शहर के साहित्यकारों और स्थानीय गणमान्यों ने उत्साह के साथ भाग लिया। एग्जीक्यूटिव शेफ तनुज नैयर के नेतृत्व में मेहमानों ने परंपरागत तरीके से ब्लैक करंट, खुबानी, रम में भीगे अंजीर, किशमिश, डेट्स, कैंडिड ऑरेंज पील, अदरक, टट्टी-फ्रूटी, सूखी चेरी, कैंडिड कद्दू और रम–ब्रांडी का मिश्रण तैयार किया।

शेफ तनुज ने बताया कि “क्रिसमस केक सिर्फ एक मिठाई नहीं, बल्कि महीनों की तैयारी और खुशियों का प्रतीक है। केक मिक्सिंग समारोह उसी उत्सव भावना का स्वागत है।”

खुले लॉन में धूप के बीच आयोजित समारोह में मेहमानों ने एग्जीक्यूटिव शेफ के निर्देशन में काजू, बादाम फ्लेक्स, सुल्ताना, प्रून्स, मसाले, दालचीनी, जायफल, अदरक पाउडर और डार्क–व्हाइट रम व रेड–व्हाइट वाइन की सुगंध से भरी सामग्री को मिलाया। शेफ ने बताया कि यह तैयार मिश्रण कई हफ्तों तक सहेजकर रखा जाता है, जिससे क्रिसमस के खास रम केक में अनोखी खुशबू और स्वाद विकसित होता है।

जेपी रेजीडेंसी मैनर के रेजिडेंट मैनेजर ने कहा कि “क्रिसमस लोगों को जोड़ने वाला त्योहार है। केक मिक्सिंग सदियों पुरानी परंपरा है और इसमें शामिल होना अपने आप में उत्सव जैसा अनुभव है।” उन्होंने बताया कि होटल प्रबंधन दिसंबर में क्रिसमस और नए साल के स्वागत के लिए कई विशेष कार्यक्रम और पैकेज भी तैयार कर रहा है।

मसूरी नगरपालिका परिषद के पूर्व अध्यक्ष ओपी उनियाल ने कहा कि ठंडी हवाओं, कैरोल्स की मधुर धुन और सूखे मेवों व मसालों की सुगंध के बीच आयोजित केक मिक्सिंग समारोह ने मसूरी में त्योहारों की शुरुआत को बेहद खास बना दिया है। उन्होंने कहा कि “मसूरी अब पूरी तरह उत्सव की खुशबू से महक उठा है, और क्रिसमस–न्यू ईयर सेलिब्रेशन का काउंटडाउन शुरू हो चुका है

Back To Top