Breaking News
टिहरी में दर्दनाक सड़क हादसा: गहरी खाई में गिरा यूटिलिटी वाहन, 8 की मौत
टिहरी में दर्दनाक सड़क हादसा: गहरी खाई में गिरा यूटिलिटी वाहन, 8 की मौत
आईपीएल 2026- मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मुकाबला आज
आईपीएल 2026- मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मुकाबला आज
यात्रा व्यवस्था में लगे कर्मचारी, अधिकारी “अतिथि देवो भव:” की भावना से कार्य करें- महाराज
यात्रा व्यवस्था में लगे कर्मचारी, अधिकारी “अतिथि देवो भव:” की भावना से कार्य करें- महाराज
अमृतसर में बड़ी कार्रवाई: ICE ड्रग्स और हथियारों के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार
अमृतसर में बड़ी कार्रवाई: ICE ड्रग्स और हथियारों के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार
वीर चंद्र सिंह गढ़वाली और उनके साथियों का बलिदान आने वाली पीढ़ियों को सदैव करता रहेगा प्रेरित- सीएम
वीर चंद्र सिंह गढ़वाली और उनके साथियों का बलिदान आने वाली पीढ़ियों को सदैव करता रहेगा प्रेरित- सीएम
डोमकल में मतदान के दौरान गड़बड़ी के आरोप, चुनाव आयोग ने मांगी रिपोर्ट
डोमकल में मतदान के दौरान गड़बड़ी के आरोप, चुनाव आयोग ने मांगी रिपोर्ट
मुख्यमंत्री धामी ने उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन का जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पर किया स्वागत
मुख्यमंत्री धामी ने उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन का जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पर किया स्वागत
रुद्रप्रयाग में दर्दनाक हादसा, 250 मीटर गहरी खाई में गिरा वाहन—तीन की मौत
रुद्रप्रयाग में दर्दनाक हादसा, 250 मीटर गहरी खाई में गिरा वाहन—तीन की मौत
महेंद्र पार्क में रंजिश का खूनी अंजाम: 17 साल के किशोर की चाकू से हत्या, 4 नाबालिग पकड़े गए
महेंद्र पार्क में रंजिश का खूनी अंजाम: 17 साल के किशोर की चाकू से हत्या, 4 नाबालिग पकड़े गए

IFFI 2025 में ‘उमराव जान’ की गूंज, मुजफ्फर अली ने री-रिलीज को बताया खास अनुभव

IFFI 2025 में ‘उमराव जान’ की गूंज, मुजफ्फर अली ने री-रिलीज को बताया खास अनुभव

IFFI 2025 Classic Movies: गोवा में 20 नवंबर से भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (IFFI 2025) का आगाज़ हो चुका है। 28 नवंबर तक चलने वाले इस महोत्सव में दुनियाभर की बेहतरीन फिल्मों की स्क्रीनिंग जारी है। हर वर्ष की तरह इस बार भी फेस्टिवल में समकालीन सिनेमा के साथ-साथ भारतीय फिल्म इतिहास की मशहूर क्लासिक फिल्मों को विशेष स्थान दिया गया है। इन्हीं क्लासिक्स में निर्देशक मुजफ्फर अली की मशहूर फिल्म ‘उमराव जान’ की स्क्रीनिंग भी रखी गई, जिसे लेकर निर्देशक ने अपनी खुशी व्यक्त की।

‘उमराव जान’ की फिर से स्क्रीनिंग पर मुजफ्फर अली उत्साहित

पीटीआई से बातचीत में मुजफ्फर अली ने कहा कि इफ्फी में ‘उमराव जान’ की री-रिलीज उनके लिए बेहद खास है। उनके शब्दों में,“फिल्म की दोबारा स्क्रीनिंग दर्शकों से एक नए तरीके से जुड़ने जैसा है। 1981 में रिलीज होने के बावजूद ‘उमराव जान’ आज भी उतनी ही ताज़गी के साथ लोगों को छूती है। इसकी री-रिलीज मेरे लिए भी सुखद अनुभव है।”

रेखा के साथ काम करने पर क्या बोले निर्देशक?

जब उनसे पूछा गया कि रेखा के साथ काम करने का अनुभव कैसा रहा, तो अली ने कहा,“रेखा का उत्साह अद्भुत है। उनका किरदार निभाने का तरीका और उनकी ऊर्जा कमाल की है। उन्होंने ‘उमराव जान’ को जिस गहराई से जिया, वह फिल्म को खास बनाता है।” फेस्टिवल में ‘उमराव जान’ के साथ उनकी एक और फिल्म ‘गमन’ को भी क्लासिक स्क्रीनिंग की सूची में शामिल किया गया है।

आज प्रदर्शित होगी मुजफ्फर अली की ‘गमन’

IFFI 2025 में कुल 81 देशों की 240 से अधिक फिल्मों का प्रदर्शन किया जा रहा है। विशेष रूप से भारतीय सिनेमा की कई रिस्टोर की गई क्लासिक फिल्मों की भी स्क्रीनिंग रखी गई है।  इनमें शामिल है रेखा स्टारर ‘उमराव जान’, गुरु दत्त की ‘प्यासा’, ऋत्विक घटक की ‘सुवर्णरेखा’ और कल्पना लाजमी की ‘रुदाली’ का रिस्टोर वर्जन।

‘उमराव जान’ की स्क्रीनिंग 21 नवंबर को हो चुकी है, जबकि आज 22 नवंबर को मुजफ्फर अली की ‘गमन’ दर्शकों के लिए प्रदर्शित की जाएगी। साथ ही ‘रुदाली’ का रिस्टोर किया गया संस्करण भी आज ही दिखाया जाएगा।

Back To Top