Breaking News
नजफगढ़ में अवैध सप्लीमेंट नेटवर्क का भंडाफोड़, प्रतिबंधित पदार्थ जब्त
नजफगढ़ में अवैध सप्लीमेंट नेटवर्क का भंडाफोड़, प्रतिबंधित पदार्थ जब्त
प्रसिद्ध उद्योगपति तथा बीकेटीसी वरिष्ठ सदस्य महेन्द्र शर्मा ने मंदिर समिति को ₹1.01 करोड़ का दान दिया
प्रसिद्ध उद्योगपति तथा बीकेटीसी वरिष्ठ सदस्य महेन्द्र शर्मा ने मंदिर समिति को ₹1.01 करोड़ का दान दिया
देहरादून में महिला जन आक्रोश रैली, मुख्यमंत्री धामी हुए शामिल
देहरादून में महिला जन आक्रोश रैली, मुख्यमंत्री धामी हुए शामिल
मुख्यमंत्री धामी ने समस्त प्रदेशवासियों को दी राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं
मुख्यमंत्री धामी ने समस्त प्रदेशवासियों को दी राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं
सुप्रीम कोर्ट का सख्त आदेश: गाजियाबाद केस में SIT जांच गठित करने के निर्देश
सुप्रीम कोर्ट का सख्त आदेश: गाजियाबाद केस में SIT जांच गठित करने के निर्देश
प्रधानमंत्री मोदी ने टिहरी सड़क हादसे पर जताया दुःख
प्रधानमंत्री मोदी ने टिहरी सड़क हादसे पर जताया दुःख
मुख्यमंत्री धामी ने राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि
मुख्यमंत्री धामी ने राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि
कैलाश हिल कांड में सनसनीखेज खुलासे, पूर्व नौकर की दरिंदगी से दहली दिल्ली
कैलाश हिल कांड में सनसनीखेज खुलासे, पूर्व नौकर की दरिंदगी से दहली दिल्ली
सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से भूतपूर्व सैनिक के एक प्रतिनिधिमंडल ने की मुलाकात
सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से भूतपूर्व सैनिक के एक प्रतिनिधिमंडल ने की मुलाकात

धारावी में झोपड़ियों में लगी भीषण आग, सुरक्षा के लिए हार्बर लाइन की लोकल सेवाएं रोकी गईं

धारावी में झोपड़ियों में लगी भीषण आग, सुरक्षा के लिए हार्बर लाइन की लोकल सेवाएं रोकी गईं

मुंबई: महाराष्ट्र के मुंबई में शनिवार दोपहर अचानक बड़ा हादसा होते-होते टल गया, जब धारावी क्षेत्र में रेलवे ट्रैक के बिल्कुल पास स्थित झोपड़ियों में भीषण आग भड़क उठी। इस आग की लपटें हार्बर लाइन की पटरियों के बेहद करीब पहुँच गईं, जिसके चलते सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लोकल ट्रेन सेवाओं को तुरंत रोकना पड़ा। शुरुआती जानकारी के अनुसार फिलहाल किसी के हताहत होने की खबर नहीं है, जिससे राहत की सांस ली जा रही है।

नगर निगम अधिकारियों के मुताबिक दोपहर करीब 12:30 बजे 60 फुट रोड स्थित नवरंग कंपाउंड की झोपड़ियों से आग की लपटें उठती दिखाई दीं। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की कम से कम चार गाड़ियां और अन्य दमकल दल मौके पर पहुंच गए और आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू कर दिया। अधिकारियों ने कहा कि समय रहते कार्रवाई होने के कारण किसी के घायल होने की सूचना नहीं मिली है।

रेलवे विभाग ने बताया कि आग रेलवे लाइन के बेहद नज़दीक होने के कारण बांद्रा और माहिम के बीच हार्बर लाइन की लोकल सेवाएं अस्थायी रूप से रोकनी पड़ीं। आग पर नियंत्रण पाने के बाद ओवरहेड उपकरणों की बिजली आपूर्ति भी सुरक्षा कारणों से कुछ समय के लिए बंद रखी गई। अधिकारियों के अनुसार यह कदम यात्रियों और ट्रेन सेवाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए उठाया गया।

वहीं, आग लगने के कारणों का पता लगाने का काम अभी जारी है। नुकसान का आकलन भी किया जा रहा है। पश्चिम रेलवे के एक प्रवक्ता ने बताया कि स्थिति नियंत्रित होने के बाद ट्रेनों को सुरक्षित मार्ग पर नियमित कर दिया गया है। प्रवक्ता ने कहा, “किसी भी यात्री या ट्रेन को कोई खतरा नहीं है। सभी सेवाएं घटनास्थल से दूर रखकर सावधानीपूर्वक संचालित की जा रही हैं।”

Back To Top