Breaking News
टिहरी में दर्दनाक सड़क हादसा: गहरी खाई में गिरा यूटिलिटी वाहन, 8 की मौत

आईपीएल 2026- मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मुकाबला आज

यात्रा व्यवस्था में लगे कर्मचारी, अधिकारी “अतिथि देवो भव:” की भावना से कार्य करें- महाराज

अमृतसर में बड़ी कार्रवाई: ICE ड्रग्स और हथियारों के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार

वीर चंद्र सिंह गढ़वाली और उनके साथियों का बलिदान आने वाली पीढ़ियों को सदैव करता रहेगा प्रेरित- सीएम

डोमकल में मतदान के दौरान गड़बड़ी के आरोप, चुनाव आयोग ने मांगी रिपोर्ट

मुख्यमंत्री धामी ने उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन का जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पर किया स्वागत

रुद्रप्रयाग में दर्दनाक हादसा, 250 मीटर गहरी खाई में गिरा वाहन—तीन की मौत

महेंद्र पार्क में रंजिश का खूनी अंजाम: 17 साल के किशोर की चाकू से हत्या, 4 नाबालिग पकड़े गए

दिल्ली में कारोबारी परिवार की महिला ने की खुदकुशी, पुलिस विभिन्न पहलुओं की जांच में जुटी

नई दिल्ली। राजधानी के एक प्रसिद्ध उद्योगपति परिवार से जुड़ी महिला की मौत ने मंगलवार शाम गंभीर चर्चा का माहौल पैदा कर दिया। कमला पसंद और राजश्री पान मसाला ब्रांड से जुड़े उद्यमी कमल किशोर की बहू दीप्ति चौरसिया (40) अपने घर में मृत पाई गईं।

मौके से पुलिस को एक नोट प्राप्त हुआ है, जिसमें किसी पर प्रत्यक्ष आरोप दर्ज नहीं है। इसके बावजूद दीप्ति के मायके पक्ष ने पुलिस को दिए आवेदन में दावा किया है कि पारिवारिक तनाव के चलते उन्हें मानसिक रूप से प्रताड़ित किया गया, और इसी वजह से उन्होंने यह कदम उठाया हो सकता है। परिवार ने विस्तृत जांच की मांग की है।

पारिवारिक सूत्रों के अनुसार, दीप्ति की शादी वर्ष 2010 में कमल किशोर के पुत्र हरप्रीत चौरसिया से हुई थी। दंपति का एक 14 वर्षीय बेटा है।  और यह भी आरोप लगाया जा रहा है कि हरप्रीत एक दक्षिण भारतीय अभिनेत्री के साथ दूसरी शादी कर चुके थे

वसंत विहार थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र किए हैं, जबकि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार है। पुलिस का कहना है कि निष्कर्ष तथ्यों और वैज्ञानिक जांच के आधार पर ही निकाला जाएगा।

Back To Top