देहरादून। यातायात नियमों के पालन को सुनिश्चित करने के लिए देहरादून संभाग के परिवहन विभाग ने विशेष अभियान चलाया। विभाग के प्रवर्तन अधिकारियों ने अपने-अपने क्षेत्रों में दुपहिया वाहनों पर निगरानी बढ़ाते हुए ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन पर कड़ी कार्रवाई की।
देहरादून के आरटीओ प्रशासन संदीप सैनी ने जानकारी देते हुए बताया कि अभियान के दौरान मुख्य रूप से ट्रिपल राइडिंग, बिना हेलमेट वाहन चलाना, और नाबालिग बच्चों द्वारा दुपहिया वाहन चलाने जैसे मामलों पर विशेष ध्यान दिया गया।
अभिभावकों से की अपील बालिग होने पर ही दे गाड़ी
संदीप सैनी ने बताया कि इस कार्रवाई में 600 से अधिक चालान किए गए, और 52 वाहनों को ज़ब्त किए गए। उन्होंने बताया कि जांच के दौरान कई स्कूली बच्चे ऐसे पाए गए जो ड्राइविंग लाइसेंस के बिना मोटरसाइकिल चलाते हुए मिले। इस पर आरटीओ प्रशासन ने अभिभावकों से अपील की है कि वे अपने बच्चों को बालिग होने तक वाहन न चलाने दें, अन्यथा उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
“अभियान के दौरान हमने दुपहिया वाहनों पर विशेष ध्यान दिया। कई नाबालिग बच्चे बिना लाइसेंस के वाहन चलाते मिले। अभिभावकों से अनुरोध है कि वे अपने बच्चों को बालिग होने तक वाहन न चलाने दें, वरना कार्रवाई की जाएगी।” आरटीओ प्रशासन “संदीप सैनी”
