Breaking News
क्या पुर्तगाल के अगले मैचों में दिखेंगे क्रिस्टियानो रोनाल्डो? चोट ने बढ़ाई फैंस की चिंता
क्या पुर्तगाल के अगले मैचों में दिखेंगे क्रिस्टियानो रोनाल्डो? चोट ने बढ़ाई फैंस की चिंता
एलपीजी सिलिंडर के दाम में बढ़ोतरी, हिमाचल में घरेलू गैस 1000 रुपये के करीब
एलपीजी सिलिंडर के दाम में बढ़ोतरी, हिमाचल में घरेलू गैस 1000 रुपये के करीब
फरीदाबाद में कार के अंदर दो सगे भाइयों के शव मिलने से सनसनी
फरीदाबाद में कार के अंदर दो सगे भाइयों के शव मिलने से सनसनी
केंद्र सरकार विकास और सुशासन के लिए काम कर रही- अमित शाह
केंद्र सरकार विकास और सुशासन के लिए काम कर रही- अमित शाह
अहमदाबाद टी20 फाइनल के लिए रेलवे की स्पेशल ट्रेन, नई दिल्ली से आज रात होगी रवाना
अहमदाबाद टी20 फाइनल के लिए रेलवे की स्पेशल ट्रेन, नई दिल्ली से आज रात होगी रवाना
शानदार टीमवर्क से जीता दिल, विक्रम-अजिंक्य ने अपने नाम की मास्टरशेफ इंडिया की ट्रॉफी
शानदार टीमवर्क से जीता दिल, विक्रम-अजिंक्य ने अपने नाम की मास्टरशेफ इंडिया की ट्रॉफी
जन औषधि केंद्र आज करोड़ों जरूरतमंद लोगों के लिए किसी वरदान से कम नहीं- मुख्यमंत्री धामी
जन औषधि केंद्र आज करोड़ों जरूरतमंद लोगों के लिए किसी वरदान से कम नहीं- मुख्यमंत्री धामी
छत्रपति हत्याकांड में डेरा प्रमुख को हाईकोर्ट से राहत, तीन दोषियों की उम्रकैद बरकरार
छत्रपति हत्याकांड में डेरा प्रमुख को हाईकोर्ट से राहत, तीन दोषियों की उम्रकैद बरकरार
कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह की प्रचंड जीत पर दी बधाई
कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह की प्रचंड जीत पर दी बधाई

बीरोंखाल में तहसील दिवस में 58 शिकायतें दर्ज, अधिकांश का मौके पर निस्तारण

बीरोंखाल में तहसील दिवस में 58 शिकायतें दर्ज, अधिकांश का मौके पर निस्तारण

अपर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित हुआ तहसील दिवस

पौड़ी-  अपर जिलाधिकारी अनिल सिंह गर्ब्याल की अध्यक्षता में  बीरोंखाल तहसील परिसर में तहसील दिवस और बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन किया गया। तहसील दिवस में कुल 58 शिकायतें दर्ज हुई, जिनमें से अधिकांश का समाधान मौके पर ही कर दिया गया।

अपर जिलाधिकारी ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि शेष शिकायतों का समयबद्ध निस्तारण कर आख्या प्रस्तुत करें। उन्होंने क्षेत्रीय अधिकारियों को क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों का नियमित निरीक्षण करने के निर्देश भी दिए। साथ ही उन्होंने ग्रामीणों को कहा कि विभिन्न सरकारी योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाएं।

बहुउद्देशीय शिविर के दौरान अपर जिलाधिकारी अनिल सिंह गर्ब्याल ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनकर संबंधित विभागों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए। इस अवसर पर समाज कल्याण विभाग द्वारा 2 दिव्यांगों को प्रमाण पत्र वितरण किए और 2 के प्रमाण पत्रों का नवीनीकरण किया। इसके अलावा स्वास्थ्य विभाग द्वारा 98 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। वहीं उद्यान विभाग द्वारा किसानों को बीज और उपकरण वितरण, कृषि द्वारा कृषि यंत्र व दवाइयां वितरण किए गए। जबकि पशुपालक विभाग द्वारा 13 पशुओं के लिए दवाइयां दी गयी।

तहसील दिवस में विभागीय अधिकारियों ने अपनी-अपनी योजनाओं और सेवाओं की विस्तृत जानकारी भी ग्रामीणों को दी। अपर जिलाधिकारी ने कहा कि तहसील दिवस जैसे आयोजनों से आम जनमानस की समस्याओं का स्थानीय स्तर पर समाधान संभव हो पाता है, जिससे लोगों को जिला मुख्यालय के अनावश्यक चक्कर नहीं लगाने पड़ते।

इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख नेहा नेगी, पीडी डीआरडीए विवेक कुमार उपाध्याय, उपजिलाधिकारी श्रेष्ठ गुनसोला, अधिशासी अभियंता लोनिवि लोकेश सारस्वत, खाद्य निरीक्षक शशि बाला रावत, उद्योग विभाग से कमल कटारिया सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

Back To Top