Breaking News
टिहरी में दर्दनाक सड़क हादसा: गहरी खाई में गिरा यूटिलिटी वाहन, 8 की मौत
टिहरी में दर्दनाक सड़क हादसा: गहरी खाई में गिरा यूटिलिटी वाहन, 8 की मौत
आईपीएल 2026- मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मुकाबला आज
आईपीएल 2026- मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मुकाबला आज
यात्रा व्यवस्था में लगे कर्मचारी, अधिकारी “अतिथि देवो भव:” की भावना से कार्य करें- महाराज
यात्रा व्यवस्था में लगे कर्मचारी, अधिकारी “अतिथि देवो भव:” की भावना से कार्य करें- महाराज
अमृतसर में बड़ी कार्रवाई: ICE ड्रग्स और हथियारों के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार
अमृतसर में बड़ी कार्रवाई: ICE ड्रग्स और हथियारों के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार
वीर चंद्र सिंह गढ़वाली और उनके साथियों का बलिदान आने वाली पीढ़ियों को सदैव करता रहेगा प्रेरित- सीएम
वीर चंद्र सिंह गढ़वाली और उनके साथियों का बलिदान आने वाली पीढ़ियों को सदैव करता रहेगा प्रेरित- सीएम
डोमकल में मतदान के दौरान गड़बड़ी के आरोप, चुनाव आयोग ने मांगी रिपोर्ट
डोमकल में मतदान के दौरान गड़बड़ी के आरोप, चुनाव आयोग ने मांगी रिपोर्ट
मुख्यमंत्री धामी ने उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन का जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पर किया स्वागत
मुख्यमंत्री धामी ने उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन का जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पर किया स्वागत
रुद्रप्रयाग में दर्दनाक हादसा, 250 मीटर गहरी खाई में गिरा वाहन—तीन की मौत
रुद्रप्रयाग में दर्दनाक हादसा, 250 मीटर गहरी खाई में गिरा वाहन—तीन की मौत
महेंद्र पार्क में रंजिश का खूनी अंजाम: 17 साल के किशोर की चाकू से हत्या, 4 नाबालिग पकड़े गए
महेंद्र पार्क में रंजिश का खूनी अंजाम: 17 साल के किशोर की चाकू से हत्या, 4 नाबालिग पकड़े गए

कविनगर लूटकांड का खुलासा: शायरी–वीडियो बनाने वाला युवक निकला हमलावर, साथी समेत गिरफ्तार

कविनगर लूटकांड का खुलासा: शायरी–वीडियो बनाने वाला युवक निकला हमलावर, साथी समेत गिरफ्तार

दिल्ली एनसीआर: गाजियाबाद के कविनगर क्षेत्र में वरिष्ठ दंपती पर हमले और लूटपाट की वारदात का खुलासा करते हुए पुलिस ने दो बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है। इनमें से एक आरोपी मुठभेड़ के दौरान पैर में गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने दोनों के कब्जे से लूटे गए सोने के टॉप्स और चेन बरामद कर ली है।

एसीपी कविनगर सूर्यबली मौर्य ने बताया कि 27 नवंबर 2025 को 72 वर्षीय नरेंद्र शर्मा और उनकी पत्नी मधू शर्मा को उस समय घायल कर दिया गया था, जब एक युवक खुद को बैंक प्रतिनिधि बताकर उनके घर में घुस आया था। आरोपी ने पानी मांगने के बहाने अंदर जाकर दंपती को कमरे में बंधक बनाने की कोशिश की। विरोध करने पर उसने ब्लेड कटर से हमला कर दोनों को गंभीर रूप से घायल कर दिया और सोने के जेवर लूटकर बाहर खड़े साथी के साथ फरार हो गया।

पुलिस ने दो संदिग्ध युवकों को बाइक पर रोकने का प्रयास किया तो उन्होंने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में एक आरोपी के पैर में गोली लगी, जबकि दूसरा घेराबंदी में पकड़ा गया। पकड़े गए आरोपी की पहचान रवि शर्मा उर्फ लवली (26) और उसके साथी अंकुर शर्मा के रूप में हुई है।

पूछताछ में रवि ने खुलासा किया कि वह दिल्ली के सीआरआरआईटी से पॉलिटेक्निक पासआउट है और नशे की लत पूरी करने के लिए वारदात को अंजाम दिया। उसने बताया कि प्रेम संबंध टूटने के बाद वह गांजा और स्मैक का सेवन करने लगा और यू-ट्यूब चैनल चलाकर शायरी के वीडियो बनाता था। वहीं उसका साथी अंकुर, जो बीकॉम पास है, ने उसे बताया था कि पीड़ित दंपती के घर में काफी गहने मिल सकते हैं।

Back To Top