Breaking News
क्या पुर्तगाल के अगले मैचों में दिखेंगे क्रिस्टियानो रोनाल्डो? चोट ने बढ़ाई फैंस की चिंता
क्या पुर्तगाल के अगले मैचों में दिखेंगे क्रिस्टियानो रोनाल्डो? चोट ने बढ़ाई फैंस की चिंता
एलपीजी सिलिंडर के दाम में बढ़ोतरी, हिमाचल में घरेलू गैस 1000 रुपये के करीब
एलपीजी सिलिंडर के दाम में बढ़ोतरी, हिमाचल में घरेलू गैस 1000 रुपये के करीब
फरीदाबाद में कार के अंदर दो सगे भाइयों के शव मिलने से सनसनी
फरीदाबाद में कार के अंदर दो सगे भाइयों के शव मिलने से सनसनी
केंद्र सरकार विकास और सुशासन के लिए काम कर रही- अमित शाह
केंद्र सरकार विकास और सुशासन के लिए काम कर रही- अमित शाह
अहमदाबाद टी20 फाइनल के लिए रेलवे की स्पेशल ट्रेन, नई दिल्ली से आज रात होगी रवाना
अहमदाबाद टी20 फाइनल के लिए रेलवे की स्पेशल ट्रेन, नई दिल्ली से आज रात होगी रवाना
शानदार टीमवर्क से जीता दिल, विक्रम-अजिंक्य ने अपने नाम की मास्टरशेफ इंडिया की ट्रॉफी
शानदार टीमवर्क से जीता दिल, विक्रम-अजिंक्य ने अपने नाम की मास्टरशेफ इंडिया की ट्रॉफी
जन औषधि केंद्र आज करोड़ों जरूरतमंद लोगों के लिए किसी वरदान से कम नहीं- मुख्यमंत्री धामी
जन औषधि केंद्र आज करोड़ों जरूरतमंद लोगों के लिए किसी वरदान से कम नहीं- मुख्यमंत्री धामी
छत्रपति हत्याकांड में डेरा प्रमुख को हाईकोर्ट से राहत, तीन दोषियों की उम्रकैद बरकरार
छत्रपति हत्याकांड में डेरा प्रमुख को हाईकोर्ट से राहत, तीन दोषियों की उम्रकैद बरकरार
कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह की प्रचंड जीत पर दी बधाई
कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह की प्रचंड जीत पर दी बधाई

स्पेशल-26 स्टाइल लूट का पर्दाफाश: ज्वेलरी शॉप पर नकली रेड डालने वाला गिरोह पकड़ा, ओएसडी समेत पांच गिरफ्तार

स्पेशल-26 स्टाइल लूट का पर्दाफाश: ज्वेलरी शॉप पर नकली रेड डालने वाला गिरोह पकड़ा, ओएसडी समेत पांच गिरफ्तार

नई दिल्ली: मध्य जिला की प्रसाद नगर थाना पुलिस और स्पेशल स्टाफ की संयुक्त कार्रवाई में ज्वेलरी दुकान पर फर्जी आयकर अधिकारी और पुलिसकर्मी बनकर लूटपाट करने वाले गैंग का पर्दाफाश किया गया है। पुलिस ने गिरोह के पांच सदस्यों को गिरफ्तार करते हुए उनके कब्जे से 435.03 ग्राम सोना, 3.97 लाख रुपये नकद और तीन लग्जरी कारें बरामद की हैं। गैंग का एक सदस्य अकरम अब भी फरार बताया जा रहा है।

दिल्ली–हरियाणा में 1200 किलोमीटर तक पीछा

गिरोह की पहचान परविंदर (42), संदीप (30), लवप्रीत सिंह उर्फ काका (30), शमिंदर पाल सिंह उर्फ सन्नी (43) और राकेश शर्मा उर्फ केशा (41) के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार आरोपियों को पकड़ने के लिए दिल्ली, गुरुग्राम, बहादुरगढ़, झज्जर, सोनीपत, पानीपत, रोहतक, हिसार और जींद में लंबा पीछा किया गया।

फर्जी वर्दी और नकली ‘रेड’ का पूरा प्लान

27 नवंबर को करोल बाग इलाके की एक ज्वेलरी मैन्युफैक्चरिंग यूनिट के मालिक ने शिकायत दर्ज कराई थी कि पाँच लोग दुकान में घुसे और खुद को आयकर विभाग की टीम बताया, जबकि एक आरोपी पुलिस की नकली वर्दी में था।
दुकान में प्रवेश के बाद आरोपियों ने कर्मचारियों और मालिक के फोन छीन लिए और ‘तलाशी’ के नाम पर करीब 1 किलो 1 ग्राम सोना चुरा लिया। जाते-जाते उन्होंने सीसीटीवी का पूरा डेटा भी डिलीट कर दिया।

250 से अधिक कैमरों की फुटेज खंगाली

मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने आसपास के क्षेत्रों में लगे लगभग 250 CCTV कैमरों की फुटेज जांची, जिससे आरोपियों की गाड़ियों की पहचान हो सकी। नंबर प्लेट के आधार पर पुलिस सबसे पहले संदीप तक पहुंची, जो मौके से भाग निकला था। बाद में वह बहादुरगढ़ से दबोच लिया गया। उसकी निशानदेही पर पूरा गैंग गिरफ्तार हो गया।

गिरफ्तार आरोपी निकला मध्य प्रदेश सरकार का OSD

पूछताछ में खुलासा हुआ कि आरोपी संदीप मध्य प्रदेश सरकार के जनसंपर्क विभाग में OSD है और अक्सर दिल्ली आना-जाना करता है। उसके साथी परमिंदर ने उसे बताया था कि उसका परिचित अकरम सोने के कारोबार से जुड़ा है। उसने ही सुझाव दिया कि फिल्म स्पेशल 26 की तरह नकली टीम बनाकर ‘रेड’ डालकर सोना लूटा जा सकता है। इसी प्लान के आधार पर यह वारदात अंजाम दी गई।

Back To Top