Breaking News
क्या पुर्तगाल के अगले मैचों में दिखेंगे क्रिस्टियानो रोनाल्डो? चोट ने बढ़ाई फैंस की चिंता
क्या पुर्तगाल के अगले मैचों में दिखेंगे क्रिस्टियानो रोनाल्डो? चोट ने बढ़ाई फैंस की चिंता
एलपीजी सिलिंडर के दाम में बढ़ोतरी, हिमाचल में घरेलू गैस 1000 रुपये के करीब
एलपीजी सिलिंडर के दाम में बढ़ोतरी, हिमाचल में घरेलू गैस 1000 रुपये के करीब
फरीदाबाद में कार के अंदर दो सगे भाइयों के शव मिलने से सनसनी
फरीदाबाद में कार के अंदर दो सगे भाइयों के शव मिलने से सनसनी
केंद्र सरकार विकास और सुशासन के लिए काम कर रही- अमित शाह
केंद्र सरकार विकास और सुशासन के लिए काम कर रही- अमित शाह
अहमदाबाद टी20 फाइनल के लिए रेलवे की स्पेशल ट्रेन, नई दिल्ली से आज रात होगी रवाना
अहमदाबाद टी20 फाइनल के लिए रेलवे की स्पेशल ट्रेन, नई दिल्ली से आज रात होगी रवाना
शानदार टीमवर्क से जीता दिल, विक्रम-अजिंक्य ने अपने नाम की मास्टरशेफ इंडिया की ट्रॉफी
शानदार टीमवर्क से जीता दिल, विक्रम-अजिंक्य ने अपने नाम की मास्टरशेफ इंडिया की ट्रॉफी
जन औषधि केंद्र आज करोड़ों जरूरतमंद लोगों के लिए किसी वरदान से कम नहीं- मुख्यमंत्री धामी
जन औषधि केंद्र आज करोड़ों जरूरतमंद लोगों के लिए किसी वरदान से कम नहीं- मुख्यमंत्री धामी
छत्रपति हत्याकांड में डेरा प्रमुख को हाईकोर्ट से राहत, तीन दोषियों की उम्रकैद बरकरार
छत्रपति हत्याकांड में डेरा प्रमुख को हाईकोर्ट से राहत, तीन दोषियों की उम्रकैद बरकरार
कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह की प्रचंड जीत पर दी बधाई
कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह की प्रचंड जीत पर दी बधाई

क्रिसमस–न्यू ईयर से पहले औली फुल: GMVN गेस्ट हाउस की सभी बुकिंग पूरी

क्रिसमस–न्यू ईयर से पहले औली फुल: GMVN गेस्ट हाउस की सभी बुकिंग पूरी

ज्योतिर्मठ (चमोली)- क्रिसमस और न्यू ईयर की छुट्टियों को देखते हुए गढ़वाल मंडल विकास निगम (GMVN) के औली स्थित गेस्ट हाउस पूरी तरह भर चुके हैं। सभी कमरे एडवांस में ही बुक हो जाने के बाद अब पर्यटक निजी होटलों और रिसॉर्ट्स का रुख कर रहे हैं और लगातार मौसम की स्थिति की जानकारी भी ले रहे हैं।

हर वर्ष की तरह इस बार भी औली हॉलिडे सीजन में पर्यटकों की पहली पसंद बना हुआ है। बर्फबारी और प्राकृतिक खूबसूरती के कारण बड़ी संख्या में लोग यहां त्योहार मनाने पहुंचते हैं। GMVN का गेस्ट हाउस औली में सबसे अधिक मांग वाला ठहरने का विकल्प माना जाता है, इसलिए वहां की बुकिंग कई दिनों पहले ही पूरी हो जाती है।

GMVN के मैनेजर प्रदीप शाह के अनुसार, 25 से 31 दिसंबर तक सभी कमरे पहले ही रिज़र्व हो चुके हैं। वहीं, होटल एसोसिएशन औली के अध्यक्ष अंती प्रकाश शाह ने कहा कि निजी होटलों में भी न्यू ईयर की एडवांस बुकिंग तेज़ी से हो रही है। फिलहाल पर्यटक मौसम में संभावित बर्फबारी को लेकर अपडेट लेते रह रहे हैं। यदि मौसम साफ रहा, तो क्रिसमस से लेकर नए साल तक औली में पर्यटकों की संख्या काफी अधिक रहने की उम्मीद है।

Back To Top