Breaking News
टिहरी में दर्दनाक सड़क हादसा: गहरी खाई में गिरा यूटिलिटी वाहन, 8 की मौत
टिहरी में दर्दनाक सड़क हादसा: गहरी खाई में गिरा यूटिलिटी वाहन, 8 की मौत
आईपीएल 2026- मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मुकाबला आज
आईपीएल 2026- मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मुकाबला आज
यात्रा व्यवस्था में लगे कर्मचारी, अधिकारी “अतिथि देवो भव:” की भावना से कार्य करें- महाराज
यात्रा व्यवस्था में लगे कर्मचारी, अधिकारी “अतिथि देवो भव:” की भावना से कार्य करें- महाराज
अमृतसर में बड़ी कार्रवाई: ICE ड्रग्स और हथियारों के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार
अमृतसर में बड़ी कार्रवाई: ICE ड्रग्स और हथियारों के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार
वीर चंद्र सिंह गढ़वाली और उनके साथियों का बलिदान आने वाली पीढ़ियों को सदैव करता रहेगा प्रेरित- सीएम
वीर चंद्र सिंह गढ़वाली और उनके साथियों का बलिदान आने वाली पीढ़ियों को सदैव करता रहेगा प्रेरित- सीएम
डोमकल में मतदान के दौरान गड़बड़ी के आरोप, चुनाव आयोग ने मांगी रिपोर्ट
डोमकल में मतदान के दौरान गड़बड़ी के आरोप, चुनाव आयोग ने मांगी रिपोर्ट
मुख्यमंत्री धामी ने उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन का जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पर किया स्वागत
मुख्यमंत्री धामी ने उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन का जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पर किया स्वागत
रुद्रप्रयाग में दर्दनाक हादसा, 250 मीटर गहरी खाई में गिरा वाहन—तीन की मौत
रुद्रप्रयाग में दर्दनाक हादसा, 250 मीटर गहरी खाई में गिरा वाहन—तीन की मौत
महेंद्र पार्क में रंजिश का खूनी अंजाम: 17 साल के किशोर की चाकू से हत्या, 4 नाबालिग पकड़े गए
महेंद्र पार्क में रंजिश का खूनी अंजाम: 17 साल के किशोर की चाकू से हत्या, 4 नाबालिग पकड़े गए

भाजपा का मिशन बूथ मज़बूती: 31 दिसंबर तक सभी 11,733 बूथों पर बीएलए तैनात करने की तैयारी

भाजपा का मिशन बूथ मज़बूती: 31 दिसंबर तक सभी 11,733 बूथों पर बीएलए तैनात करने की तैयारी

 देहरादून- प्रदेश में चुनाव आयोग के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) की प्रक्रिया शुरू होने से पहले भाजपा ने बूथ प्रबंधन को मजबूत करने की तैयारी तेज कर दी है। पार्टी का लक्ष्य है कि 31 दिसंबर तक राज्य के सभी 11,733 मतदान केंद्रों पर बूथ लेवल एजेंट (बीएलए) की तैनाती पूरी कर ली जाए। इसी क्रम में मंगलवार को बीएलए-1 के साथ एक वर्चुअल समीक्षा बैठक आयोजित की गई, जिसमें अब तक हुई प्रगति और आगे की रणनीति पर चर्चा हुई।

वर्तमान में प्रदेश के 70 विधानसभा क्षेत्रों में भाजपा ने अपने सभी बीएलए-1 नियुक्त कर दिए हैं, जबकि बीएलए-2 की नियुक्ति पूरी नहीं हो पाई है। अब तक प्रदेशभर में 144 बीएलए-1 नियुक्त हैं, जिनमें भाजपा के 70 एजेंट शामिल हैं। पार्टी द्वारा कुल 2836 बीएलए तैनात किए जा चुके हैं, लेकिन यह संख्या अभी लक्ष्य से काफी कम है।

बैठक में निर्देश दिए गए कि बीएलए-2 की तैनाती को प्राथमिकता देते हुए जल्द से जल्द संभावित कार्यकर्ताओं की सूची तैयार की जाए। साथ ही उनकी आवश्यक दस्तावेज़ी प्रक्रिया पूरी कर इसे निर्वाचन आयोग के मानकों के अनुरूप अंतिम रूप दिया जाए। माना जा रहा है कि विशेष पुनरीक्षण अभियान में बीएलए की भूमिका महत्वपूर्ण रहने वाली है।

वहीं, चुनाव से पहले भाजपा प्रदेश के प्रवासी मतदाताओं तक भी पहुंचने की तैयारी कर रही है। संगठन उन्हें अपने मूल गांव में मतदाता सूची में नाम जुड़वाने और यहीं मतदान करने के लिए प्रेरित करेगा। इस कार्य के लिए संगठनात्मक स्तर पर रणनीति तैयार की जा रही है और जल्द ही जिम्मेदारियां भी सौंप दी जाएंगी।

पार्टी नेतृत्व का कहना है कि 31 दिसंबर से पहले सभी बूथों पर बीएलए-2 की तैनाती पूरी कर संबंधित जानकारी मुख्य निर्वाचन अधिकारी को भेज दी जाएगी। एसआईआर के दौरान भाजपा कार्यकर्ता मतदाताओं की सहायता में पूरी जिम्मेदारी के साथ काम करेंगे।

Back To Top