Breaking News
क्या पुर्तगाल के अगले मैचों में दिखेंगे क्रिस्टियानो रोनाल्डो? चोट ने बढ़ाई फैंस की चिंता
क्या पुर्तगाल के अगले मैचों में दिखेंगे क्रिस्टियानो रोनाल्डो? चोट ने बढ़ाई फैंस की चिंता
एलपीजी सिलिंडर के दाम में बढ़ोतरी, हिमाचल में घरेलू गैस 1000 रुपये के करीब
एलपीजी सिलिंडर के दाम में बढ़ोतरी, हिमाचल में घरेलू गैस 1000 रुपये के करीब
फरीदाबाद में कार के अंदर दो सगे भाइयों के शव मिलने से सनसनी
फरीदाबाद में कार के अंदर दो सगे भाइयों के शव मिलने से सनसनी
केंद्र सरकार विकास और सुशासन के लिए काम कर रही- अमित शाह
केंद्र सरकार विकास और सुशासन के लिए काम कर रही- अमित शाह
अहमदाबाद टी20 फाइनल के लिए रेलवे की स्पेशल ट्रेन, नई दिल्ली से आज रात होगी रवाना
अहमदाबाद टी20 फाइनल के लिए रेलवे की स्पेशल ट्रेन, नई दिल्ली से आज रात होगी रवाना
शानदार टीमवर्क से जीता दिल, विक्रम-अजिंक्य ने अपने नाम की मास्टरशेफ इंडिया की ट्रॉफी
शानदार टीमवर्क से जीता दिल, विक्रम-अजिंक्य ने अपने नाम की मास्टरशेफ इंडिया की ट्रॉफी
जन औषधि केंद्र आज करोड़ों जरूरतमंद लोगों के लिए किसी वरदान से कम नहीं- मुख्यमंत्री धामी
जन औषधि केंद्र आज करोड़ों जरूरतमंद लोगों के लिए किसी वरदान से कम नहीं- मुख्यमंत्री धामी
छत्रपति हत्याकांड में डेरा प्रमुख को हाईकोर्ट से राहत, तीन दोषियों की उम्रकैद बरकरार
छत्रपति हत्याकांड में डेरा प्रमुख को हाईकोर्ट से राहत, तीन दोषियों की उम्रकैद बरकरार
कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह की प्रचंड जीत पर दी बधाई
कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह की प्रचंड जीत पर दी बधाई

बनभूलपुरा रेलवे भूमि प्रकरण: सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई आज, हल्द्वानी प्रशासन हाई अलर्ट पर

बनभूलपुरा रेलवे भूमि प्रकरण: सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई आज, हल्द्वानी प्रशासन हाई अलर्ट पर

हल्द्वानी- हल्द्वानी के बनभूलपुरा क्षेत्र से जुड़े रेलवे भूमि विवाद की सुनवाई सुप्रीम कोर्ट में बुधवार को निर्धारित है। संभावित निर्णय से पहले जिले में सुरक्षा व्यवस्था अभूतपूर्व रूप से कड़ी कर दी गई है। क्षेत्र में भारी पुलिस बल की तैनाती की गई है और मुख्य मार्गों पर बैरिकेडिंग के साथ सघन चेकिंग जारी है। इलाके में बाहरी व्यक्तियों के प्रवेश पर पूर्ण प्रतिबंध है, जबकि स्थानीय नागरिक केवल पहचान पत्र दिखाने पर ही अंदर जा सकेंगे।

सुनवाई दो दिसंबर को होनी थी, लेकिन अदालत ने वक्ताभाव के कारण इसे 10 दिसंबर के लिए पुनर्निर्धारित किया था। बुधवार को दोपहर बाद इस मामले पर सुनवाई होगी और इसके बाद महत्वपूर्ण फैसला आने की संभावना है। मामला लगभग 4365 मकानों में रहने वाली हजारों की आबादी को प्रभावित करता है। पिछले वर्ष अतिक्रमण हटाने के प्रयास के दौरान हुए बवाल को देखते हुए इस बार पुलिस और जिला प्रशासन किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है।

रेलवे का दावा है कि गफूर बस्ती, इंदिरा नगर, नई बस्ती सहित लगभग 29 हेक्टेयर भूमि पर लंबे समय से अवैध निर्माण किए गए हैं। वहीं स्थानीय लोग कहते हैं कि वे पीढ़ियों से इस क्षेत्र में रह रहे हैं। 2022 में हल्द्वानी निवासी रविशंकर जोशी की ओर से हाईकोर्ट में दायर याचिका पर न्यायालय ने जमीन को अतिक्रमणमुक्त करने के आदेश दिए थे, जिसे चुनौती देते हुए स्थानीय निवासी सुप्रीम कोर्ट पहुंचे थे।

जन-शांति बनाए रखने की अपील
एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी ने कहा कि सर्वोच्च न्यायालय के निर्णय का सम्मान किया जाए और किसी भी प्रकार की अफवाह, गलत बयानबाजी या माहौल बिगाड़ने का प्रयास न किया जाए। उन्होंने बताया कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भी पुलिस निगरानी रख रही है और कानून व्यवस्था को बिगाड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

20 लोगों को पाबंद, 15 संदिग्ध गिरफ्तार
मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस ने बिलाली मस्जिद के इमाम मौलाना मोहम्मद आसिम समेत 20 लोगों को निजी मुचलके पर पाबंद किया है। पुलिस को आशंका है कि इनके आह्वान पर भीड़ एकत्र हो सकती है। इससे पहले इसी महीने 121 लोगों को पाबंद किया गया था। मंगलवार देर शाम तक पुलिस ने 15 संदिग्धों को भी गिरफ्तार किया, जिनमें पिछले साल की हिंसा के आरोपी भी शामिल हैं।

स्कूल और खेल स्टेडियम बंद
सुनवाई के मद्देनजर सुरक्षा कारणों से बुधवार को बनभूलपुरा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले सभी शिक्षण संस्थानों में अवकाश घोषित कर दिया गया है। यातायात के डायवर्जन को देखते हुए बस से बाहर के स्कूल जाने वाले बच्चों के लिए भी स्कूल बंद रहेंगे।
इसी क्रम में गौलापार स्थित अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम भी एक दिन के लिए खिलाड़ियों के अभ्यास हेतु बंद रहेगा।

800 से अधिक जवान तैनात, ड्रोन से निगरानी
बनभूलपुरा और आसपास के इलाकों में लगभग 800 पुलिसकर्मी, तीन एएसपी, चार सीओ, 12 इंस्पेक्टर और 400 से अधिक सिपाही चौकसी में लगाए गए हैं। PAC की तीन कंपनियां भी तैनात हैं। पुलिस टीमें संवेदनशील इलाकों में फ्लैग मार्च कर रही हैं, जबकि कंट्रोल रूम से सीसीटीवी और ड्रोन के माध्यम से स्थिति की लाइव निगरानी हो रही है।

सुबह 6 बजे से प्रवेश नियंत्रित
बुधवार सुबह छह बजे से क्षेत्र में लोकल आईडी अनिवार्य कर दी गई है। बिना पहचान वाले व्यक्ति पर पुलिस कार्रवाई कर सकती है।
बनभूलपुरा जाने वाले सभी मार्ग सील किए गए हैं। शहर से गौलापार, चोरगलिया, सितारगंज और टनकपुर की यात्रा करने वालों को तीनपानी से गौला बाईपास का उपयोग करना होगा।

खुफिया एजेंसियां सतर्क
इलाके की वास्तविक स्थिति और संभावित प्रतिक्रियाओं को समझने के लिए खुफिया विभाग लगातार जानकारी जुटाकर उच्चाधिकारियों को फीड कर रहा है।

Back To Top