Breaking News
क्या पुर्तगाल के अगले मैचों में दिखेंगे क्रिस्टियानो रोनाल्डो? चोट ने बढ़ाई फैंस की चिंता
क्या पुर्तगाल के अगले मैचों में दिखेंगे क्रिस्टियानो रोनाल्डो? चोट ने बढ़ाई फैंस की चिंता
एलपीजी सिलिंडर के दाम में बढ़ोतरी, हिमाचल में घरेलू गैस 1000 रुपये के करीब
एलपीजी सिलिंडर के दाम में बढ़ोतरी, हिमाचल में घरेलू गैस 1000 रुपये के करीब
फरीदाबाद में कार के अंदर दो सगे भाइयों के शव मिलने से सनसनी
फरीदाबाद में कार के अंदर दो सगे भाइयों के शव मिलने से सनसनी
केंद्र सरकार विकास और सुशासन के लिए काम कर रही- अमित शाह
केंद्र सरकार विकास और सुशासन के लिए काम कर रही- अमित शाह
अहमदाबाद टी20 फाइनल के लिए रेलवे की स्पेशल ट्रेन, नई दिल्ली से आज रात होगी रवाना
अहमदाबाद टी20 फाइनल के लिए रेलवे की स्पेशल ट्रेन, नई दिल्ली से आज रात होगी रवाना
शानदार टीमवर्क से जीता दिल, विक्रम-अजिंक्य ने अपने नाम की मास्टरशेफ इंडिया की ट्रॉफी
शानदार टीमवर्क से जीता दिल, विक्रम-अजिंक्य ने अपने नाम की मास्टरशेफ इंडिया की ट्रॉफी
जन औषधि केंद्र आज करोड़ों जरूरतमंद लोगों के लिए किसी वरदान से कम नहीं- मुख्यमंत्री धामी
जन औषधि केंद्र आज करोड़ों जरूरतमंद लोगों के लिए किसी वरदान से कम नहीं- मुख्यमंत्री धामी
छत्रपति हत्याकांड में डेरा प्रमुख को हाईकोर्ट से राहत, तीन दोषियों की उम्रकैद बरकरार
छत्रपति हत्याकांड में डेरा प्रमुख को हाईकोर्ट से राहत, तीन दोषियों की उम्रकैद बरकरार
कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह की प्रचंड जीत पर दी बधाई
कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह की प्रचंड जीत पर दी बधाई

पीआरडी जवानों के लिए बनेगा ट्रेनिंग सेंटर और खेल का मैदान

पीआरडी जवानों के लिए बनेगा ट्रेनिंग सेंटर और खेल का मैदान

स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री और कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने ली परेड की सलामी

मेधावियों और मृतक आश्रितों को वितरित किए चेक

देहरादून। पीआरडी जवानों के लिए एक नया स्पेशल ट्रेनिंग सेंटर और खेल मैदान बनाया जाएगा। प्रांतीय रक्षक दल के स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री ने यह घोषणा की। पीआरडी निदेशालय मैदान में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और विभागीय मंत्री रेखा आर्या ने रैतिक परेड की सलामी ली।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि पीआरडी जवानो को अब बीमार होने पर अस्पताल में भर्ती रहने की दशा में 6 महीने तक निर्बाध रूप से मानदेय मिलता रहेगा।

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि भाजपा सरकार ने पीआरडी जवानों के हित में लगातार कदम उठाए हैं। उन्होंने कहा कि चाहे पीआरडी जवानों का मानदेय बढ़ाने की बात हो, सेवानिवृत होने पर अथवा ड्यूटी के दौरान मृत्यु होने पर आर्थिक सहायता देने की बात हो, चाहे महिला पीआरडी स्वयं सेविकाओं को मातृत्व अवकाश देने का मामला हो या फिर सामान्य रूप से साल भर में 12 भुगतान सहित अवकाश देने की बात हो। इन सभी कदमों के लिए मौजूदा सरकार को ही श्रेय जाता है।

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि प्रदेश में आपदा की स्थिति हो, कानून व्यवस्था का मामला हो या फिर कोई बड़ा आयोजन हो, हर बार पीआरडी जवानों ने अपने समर्पण और परिश्रम का शानदार प्रदर्शन किया है।

इसके पहले मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और विभागीय मंत्री रेखा आर्या ने विशेष वाहन पर सवार होकर परेड का निरीक्षण किया और सलामी ली। कार्यक्रम में रायपुर विधायक उमेश शर्मा काऊ, विशेष प्रमुख खेल सचिव अमित सिन्हा, भाजपा मंडल अध्यक्ष दीपक बोरा, अपर निदेशक अजय अग्रवाल आदि उपस्थित रहे।

यह रहे अव्वल

व्यक्तिगत श्रेणी-

1 -PRD विजय कुमार (अल्मोड़ा)
2- PRD जावेद अख्तर (देहरादून)
3- PRD रामायण ( उधम सिंह नगर)

वाहिनी श्रेणी-

1 वाहिनी वीरांगना तीलू रोतेली
2 वाहिनी वीर चंद्र गढ़वाली
3 वाहिनी नेताजी सुभाष चंद्र बोस

इन मेधावियों को मिली छात्रवृत्ति

अर्जुन बिष्ट बागेश्वर, उर्वशी रैक्वाल नैनीताल, करन सेन अल्मोड़ा, गौरव सिंह मेहता नैनीताल, विवेक सिंह रावत पौड़ी गढ़वाल, हिमांशु रावत अल्मोड़ा, धीरज रावत अल्मोड़ा, हर्षित कुमार बागेश्वर, डॉली आर्य बागेश्वर, दीपांशी कनवाल अल्मोड़ा

इन्हें मिली कल्याण कोष से आर्थिक सहायता
दीपा देवी पत्नी स्वर्गीय ललित मोहन नैनीताल, चंद्रकला पत्नी स्वर्गीय कमल कुमार नैनीताल, बची देवी पत्नी स्वर्गीय वेद प्रकाश नैनीताल, राजपाल पुत्र बंसी राम देहरादून

Back To Top