Breaking News
टिहरी में दर्दनाक सड़क हादसा: गहरी खाई में गिरा यूटिलिटी वाहन, 8 की मौत
टिहरी में दर्दनाक सड़क हादसा: गहरी खाई में गिरा यूटिलिटी वाहन, 8 की मौत
आईपीएल 2026- मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मुकाबला आज
आईपीएल 2026- मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मुकाबला आज
यात्रा व्यवस्था में लगे कर्मचारी, अधिकारी “अतिथि देवो भव:” की भावना से कार्य करें- महाराज
यात्रा व्यवस्था में लगे कर्मचारी, अधिकारी “अतिथि देवो भव:” की भावना से कार्य करें- महाराज
अमृतसर में बड़ी कार्रवाई: ICE ड्रग्स और हथियारों के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार
अमृतसर में बड़ी कार्रवाई: ICE ड्रग्स और हथियारों के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार
वीर चंद्र सिंह गढ़वाली और उनके साथियों का बलिदान आने वाली पीढ़ियों को सदैव करता रहेगा प्रेरित- सीएम
वीर चंद्र सिंह गढ़वाली और उनके साथियों का बलिदान आने वाली पीढ़ियों को सदैव करता रहेगा प्रेरित- सीएम
डोमकल में मतदान के दौरान गड़बड़ी के आरोप, चुनाव आयोग ने मांगी रिपोर्ट
डोमकल में मतदान के दौरान गड़बड़ी के आरोप, चुनाव आयोग ने मांगी रिपोर्ट
मुख्यमंत्री धामी ने उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन का जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पर किया स्वागत
मुख्यमंत्री धामी ने उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन का जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पर किया स्वागत
रुद्रप्रयाग में दर्दनाक हादसा, 250 मीटर गहरी खाई में गिरा वाहन—तीन की मौत
रुद्रप्रयाग में दर्दनाक हादसा, 250 मीटर गहरी खाई में गिरा वाहन—तीन की मौत
महेंद्र पार्क में रंजिश का खूनी अंजाम: 17 साल के किशोर की चाकू से हत्या, 4 नाबालिग पकड़े गए
महेंद्र पार्क में रंजिश का खूनी अंजाम: 17 साल के किशोर की चाकू से हत्या, 4 नाबालिग पकड़े गए

आगरा में मतदाता सूची का बड़ा पुनरीक्षण, 33 लाख से अधिक शिफ्टेड मतदाताओं की दोबारा जांच

आगरा में मतदाता सूची का बड़ा पुनरीक्षण, 33 लाख से अधिक शिफ्टेड मतदाताओं की दोबारा जांच

आगरा- आगरा जिले में मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण (SIR) के दौरान एक बड़ा आंकड़ा सामने आया है। करीब 33 लाख 34 हजार 30 मतदाता ऐसे मिले हैं जो अपने पुराने पते से स्थानांतरित हो चुके हैं। इनमें सबसे अधिक संख्या आगरा उत्तर (54,957), आगरा छावनी (54,241) और आगरा दक्षिण क्षेत्र में 50 हजार से ऊपर है। इसी कारण SIR की समयसीमा को एक बार फिर बढ़ाकर 26 दिसंबर कर दिया गया है।

जिला निर्वाचन अधिकारी डीएम अरविंद मल्लप्पा बंगारी ने मृतक, शिफ्टेड और संपर्क में न आ सके मतदाताओं के री-वेरीफिकेशन के निर्देश दिए हैं। इसके लिए जिले के विभिन्न अधिकारियों को अलग-अलग जिम्मेदारियाँ सौंपी गई हैं ताकि हर श्रेणी के मतदाताओं की पूरी और सटीक जांच सुनिश्चित की जा सके।

SIR की अवधि पहले 4 से बढ़ाकर 12 दिसंबर की गई थी, लेकिन अब इसे 26 दिसंबर तक बढ़ाया गया है। हालांकि अधिकारियों का कहना है कि 12 दिसंबर तक अधिकांश काम पूरा हो चुका था, लेकिन ऐसे मतदाताओं तक दोबारा पहुंचने की जरूरत है जिनसे अब तक संपर्क नहीं हो सका। जिले में कुल 36.71 लाख मतदाता दर्ज हैं। बीएलओ लगातार घर-घर जाकर गणना प्रपत्र एकत्र कर रहे हैं और राजनीतिक दलों के बूथ-लेवल एजेंट भी सहायता दे रहे हैं।

डीएम अरविंद मल्लप्पा बंगारी और एडीएम सिटी यमुनाधर चौहान खुद फील्ड में मॉनिटरिंग कर रहे हैं। एडीएम सिटी के अनुसार, गुरुवार शाम तक 34.90 लाख मतदाताओं से बीएलओ संपर्क कर चुके हैं, जिनमें से 27.46 लाख मतदाताओं का डेटा डिजिटलाइज कर लिया गया है। अभी भी 7.50 लाख से अधिक लोग ऐसे हैं जिनके प्रपत्र प्राप्त नहीं हुए हैं।

इनमें एक लाख से अधिक मृतक मतदाता, 3.3 लाख स्थाई रूप से बाहर चले गए मतदाता, 47 हजार से अधिक डुप्लीकेट नाम, और 1.10 लाख ऐसे मतदाता शामिल हैं जिन तक बीएलओ पहुंचने की प्रक्रिया जारी है।
शिफ्टेड मतदाताओं की संख्या के मामले में —
पहले नंबर पर आगरा उत्तर,
दूसरे पर छावनी,
तीसरे पर आगरा दक्षिण विधानसभा क्षेत्र रहे।

वहीं दूसरी ओर, बाह, फतेहपुर सीकरी, फतेहाबाद, खेरागढ़ और छावनी क्षेत्रों में SIR का कार्य 100% पूरा हो चुका है। जबकि आगरा उत्तर, आगरा दक्षिण, आगरा ग्रामीण और एत्मादपुर में यह कार्य 99% से अधिक संपन्न हो गया है।

Back To Top