Breaking News
क्या पुर्तगाल के अगले मैचों में दिखेंगे क्रिस्टियानो रोनाल्डो? चोट ने बढ़ाई फैंस की चिंता
क्या पुर्तगाल के अगले मैचों में दिखेंगे क्रिस्टियानो रोनाल्डो? चोट ने बढ़ाई फैंस की चिंता
एलपीजी सिलिंडर के दाम में बढ़ोतरी, हिमाचल में घरेलू गैस 1000 रुपये के करीब
एलपीजी सिलिंडर के दाम में बढ़ोतरी, हिमाचल में घरेलू गैस 1000 रुपये के करीब
फरीदाबाद में कार के अंदर दो सगे भाइयों के शव मिलने से सनसनी
फरीदाबाद में कार के अंदर दो सगे भाइयों के शव मिलने से सनसनी
केंद्र सरकार विकास और सुशासन के लिए काम कर रही- अमित शाह
केंद्र सरकार विकास और सुशासन के लिए काम कर रही- अमित शाह
अहमदाबाद टी20 फाइनल के लिए रेलवे की स्पेशल ट्रेन, नई दिल्ली से आज रात होगी रवाना
अहमदाबाद टी20 फाइनल के लिए रेलवे की स्पेशल ट्रेन, नई दिल्ली से आज रात होगी रवाना
शानदार टीमवर्क से जीता दिल, विक्रम-अजिंक्य ने अपने नाम की मास्टरशेफ इंडिया की ट्रॉफी
शानदार टीमवर्क से जीता दिल, विक्रम-अजिंक्य ने अपने नाम की मास्टरशेफ इंडिया की ट्रॉफी
जन औषधि केंद्र आज करोड़ों जरूरतमंद लोगों के लिए किसी वरदान से कम नहीं- मुख्यमंत्री धामी
जन औषधि केंद्र आज करोड़ों जरूरतमंद लोगों के लिए किसी वरदान से कम नहीं- मुख्यमंत्री धामी
छत्रपति हत्याकांड में डेरा प्रमुख को हाईकोर्ट से राहत, तीन दोषियों की उम्रकैद बरकरार
छत्रपति हत्याकांड में डेरा प्रमुख को हाईकोर्ट से राहत, तीन दोषियों की उम्रकैद बरकरार
कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह की प्रचंड जीत पर दी बधाई
कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह की प्रचंड जीत पर दी बधाई

सहस्त्रधारा क्षेत्र में आपदा प्रभावित 12 परिवारों के लिए निर्माण सामग्री प्रदान करते कैबिनेट मंत्री जोशी

सहस्त्रधारा क्षेत्र में आपदा प्रभावित 12 परिवारों के लिए निर्माण सामग्री प्रदान करते कैबिनेट मंत्री जोशी

देहरादून। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सहस्त्रधारा क्षेत्र में सितम्बर माह में आई दैवीय आपदा से प्रभावित 12 परिवारों को उनके आवास एवं दुकानों के पुनर्निर्माण के लिए निर्माण सामग्री जैसे ईंट, सरिया, टिन चादर आदि के वाहन भेजकर उन्हें प्रदान की।

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि राज्य सरकार आपदा प्रभावितों के साथ पूरी संवेदनशीलता के साथ खड़ी है। उन्होंने प्रभावित परिवारों को भरोसा दिलाया कि सरकार की ओर से उन्हें हर संभव सहायता उपलब्ध कराई जाएगी, ताकि वे शीघ्र अपने जीवन को पुनः पटरी पर ला सकें। उन्होंने कहा कि आपदा की इस घड़ी में पीड़ितों की मदद करना सरकार की सर्वाेच्च प्राथमिकता है। काबीना मंत्री ने प्रभावित परिवारों के लिए अपने सीएसआर मद से सहयोग किये जाने पर निरंकारी मिशन एवं सुदर्शन मदन गोपाल सूरी चेरिटेबल सोसाइटी का आभार प्रकट किया।

इस दौरान जिला पंचायत सदस्य वीर सिंह चौहान, ग्राम प्रधान राकेश जवाड़ी, ग्राम प्रधान सागर पंवार, निरंकारी मिशन से सरदार हरभजन सिंह, सुदर्शन मदन गोपाल सूरी चेरिटेबल सोसाइटी से हरीश सूरी, पूर्व बीडीसी धीरज थापा, पूर्व प्रधान कृपाल जवाड़ी, अजय काला, देवेन्द्र चमोली, चन्दन जवाड़ी आदि उपस्थित रहे।

Back To Top