Breaking News
टिहरी में दर्दनाक सड़क हादसा: गहरी खाई में गिरा यूटिलिटी वाहन, 8 की मौत
टिहरी में दर्दनाक सड़क हादसा: गहरी खाई में गिरा यूटिलिटी वाहन, 8 की मौत
आईपीएल 2026- मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मुकाबला आज
आईपीएल 2026- मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मुकाबला आज
यात्रा व्यवस्था में लगे कर्मचारी, अधिकारी “अतिथि देवो भव:” की भावना से कार्य करें- महाराज
यात्रा व्यवस्था में लगे कर्मचारी, अधिकारी “अतिथि देवो भव:” की भावना से कार्य करें- महाराज
अमृतसर में बड़ी कार्रवाई: ICE ड्रग्स और हथियारों के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार
अमृतसर में बड़ी कार्रवाई: ICE ड्रग्स और हथियारों के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार
वीर चंद्र सिंह गढ़वाली और उनके साथियों का बलिदान आने वाली पीढ़ियों को सदैव करता रहेगा प्रेरित- सीएम
वीर चंद्र सिंह गढ़वाली और उनके साथियों का बलिदान आने वाली पीढ़ियों को सदैव करता रहेगा प्रेरित- सीएम
डोमकल में मतदान के दौरान गड़बड़ी के आरोप, चुनाव आयोग ने मांगी रिपोर्ट
डोमकल में मतदान के दौरान गड़बड़ी के आरोप, चुनाव आयोग ने मांगी रिपोर्ट
मुख्यमंत्री धामी ने उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन का जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पर किया स्वागत
मुख्यमंत्री धामी ने उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन का जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पर किया स्वागत
रुद्रप्रयाग में दर्दनाक हादसा, 250 मीटर गहरी खाई में गिरा वाहन—तीन की मौत
रुद्रप्रयाग में दर्दनाक हादसा, 250 मीटर गहरी खाई में गिरा वाहन—तीन की मौत
महेंद्र पार्क में रंजिश का खूनी अंजाम: 17 साल के किशोर की चाकू से हत्या, 4 नाबालिग पकड़े गए
महेंद्र पार्क में रंजिश का खूनी अंजाम: 17 साल के किशोर की चाकू से हत्या, 4 नाबालिग पकड़े गए

अंतरराज्यीय साइबर फ्रॉड गिरोह का पर्दाफाश, 10 आरोपी गिरफ्तार

अंतरराज्यीय साइबर फ्रॉड गिरोह का पर्दाफाश, 10 आरोपी गिरफ्तार

नई दिल्ली देश के अलग-अलग हिस्सों में सक्रिय एक संगठित साइबर अपराध गिरोह पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए उसके सरगना समेत 10 लोगों को दबोच लिया है। जांच में सामने आया है कि यह गिरोह अब तक 50 करोड़ रुपये से अधिक की ऑनलाइन ठगी को अंजाम दे चुका है। इस मामले से जुड़ी 61 शिकायतें नेशनल साइबर क्राइम पोर्टल पर दर्ज पाई गई हैं।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, साइबर ठगी के बढ़ते मामलों को देखते हुए विशेष टीमें गठित की गई थीं। पुख्ता खुफिया जानकारी के आधार पर एक साथ कई राज्यों में अभियान चलाया गया। इस दौरान दिल्ली, महाराष्ट्र, केरल, ओडिशा, पंजाब, उत्तर प्रदेश और हरियाणा में अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी की गई।

छापों के दौरान आरोपियों के कब्जे से बड़ी संख्या में मोबाइल फोन, लैपटॉप, सिम कार्ड, बैंक खातों से जुड़े दस्तावेज और अन्य डिजिटल उपकरण बरामद किए गए हैं। प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया है कि आरोपी फर्जी कॉल, लिंक, ऑनलाइन प्लेटफॉर्म और डिजिटल माध्यमों के जरिए लोगों को अपने जाल में फंसाते थे।

पुलिस का कहना है कि गिरोह का संचालन कई राज्यों से किया जा रहा था और इसके तार विदेशों तक जुड़े होने की आशंका है। फिलहाल सभी आरोपियों से गहन पूछताछ की जा रही है और नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जांच आगे बढ़ाई जा रही है।

Back To Top