Breaking News
क्या पुर्तगाल के अगले मैचों में दिखेंगे क्रिस्टियानो रोनाल्डो? चोट ने बढ़ाई फैंस की चिंता
क्या पुर्तगाल के अगले मैचों में दिखेंगे क्रिस्टियानो रोनाल्डो? चोट ने बढ़ाई फैंस की चिंता
एलपीजी सिलिंडर के दाम में बढ़ोतरी, हिमाचल में घरेलू गैस 1000 रुपये के करीब
एलपीजी सिलिंडर के दाम में बढ़ोतरी, हिमाचल में घरेलू गैस 1000 रुपये के करीब
फरीदाबाद में कार के अंदर दो सगे भाइयों के शव मिलने से सनसनी
फरीदाबाद में कार के अंदर दो सगे भाइयों के शव मिलने से सनसनी
केंद्र सरकार विकास और सुशासन के लिए काम कर रही- अमित शाह
केंद्र सरकार विकास और सुशासन के लिए काम कर रही- अमित शाह
अहमदाबाद टी20 फाइनल के लिए रेलवे की स्पेशल ट्रेन, नई दिल्ली से आज रात होगी रवाना
अहमदाबाद टी20 फाइनल के लिए रेलवे की स्पेशल ट्रेन, नई दिल्ली से आज रात होगी रवाना
शानदार टीमवर्क से जीता दिल, विक्रम-अजिंक्य ने अपने नाम की मास्टरशेफ इंडिया की ट्रॉफी
शानदार टीमवर्क से जीता दिल, विक्रम-अजिंक्य ने अपने नाम की मास्टरशेफ इंडिया की ट्रॉफी
जन औषधि केंद्र आज करोड़ों जरूरतमंद लोगों के लिए किसी वरदान से कम नहीं- मुख्यमंत्री धामी
जन औषधि केंद्र आज करोड़ों जरूरतमंद लोगों के लिए किसी वरदान से कम नहीं- मुख्यमंत्री धामी
छत्रपति हत्याकांड में डेरा प्रमुख को हाईकोर्ट से राहत, तीन दोषियों की उम्रकैद बरकरार
छत्रपति हत्याकांड में डेरा प्रमुख को हाईकोर्ट से राहत, तीन दोषियों की उम्रकैद बरकरार
कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह की प्रचंड जीत पर दी बधाई
कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह की प्रचंड जीत पर दी बधाई

उत्तराखंड में ठंड का असर तेज, मैदानी इलाकों में कोहरा तो पहाड़ों में बदल सकता है मौसम

उत्तराखंड में ठंड का असर तेज, मैदानी इलाकों में कोहरा तो पहाड़ों में बदल सकता है मौसम

देहरादून/ हरिद्वार- उत्तराखंड में सर्दी ने अब अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। बुधवार सुबह हरिद्वार और ऋषिकेश समेत मैदानी क्षेत्रों में घना कोहरा छाया रहा, जिससे दृश्यता काफी कम हो गई। वहीं पर्वतीय इलाकों में भी हल्की धुंध के कारण ठिठुरन बढ़ती महसूस की गई।

मौसम विभाग के अनुसार फिलहाल प्रदेश में शुष्क मौसम बना रहेगा। 20 दिसंबर तक बारिश की कोई संभावना नहीं है, लेकिन इसके बाद मौसम में बदलाव के संकेत मिल रहे हैं। 21 दिसंबर को उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग और पिथौरागढ़ के कुछ क्षेत्रों में बारिश हो सकती है, जबकि ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फ गिरने के आसार जताए गए हैं। 3500 मीटर से ऊपर के क्षेत्रों में हिमपात की संभावना अधिक बताई जा रही है।

मौसम के इस बदले मिजाज का असर आम जनजीवन पर भी दिखाई दे रहा है। सुबह के समय कोहरे की वजह से सड़कों पर आवाजाही प्रभावित हुई। हरिद्वार–नजीबाबाद मार्ग पर वाहन चालकों को कम गति में हेडलाइट जलाकर सफर करना पड़ा। ऋषिकेश में भी सुबह का समय धुंध की चादर में लिपटा नजर आया।

तेजी से बढ़ती ठंड के चलते खासकर बुजुर्गों और छोटे बच्चों को अतिरिक्त सावधानी बरतने की जरूरत महसूस की जा रही है। ठंड और कोहरे के कारण रोजमर्रा के कामकाज पर भी असर पड़ रहा है, वहीं लोगों से सतर्क रहने की अपील की जा रही है।

Back To Top