Breaking News
टिहरी में दर्दनाक सड़क हादसा: गहरी खाई में गिरा यूटिलिटी वाहन, 8 की मौत
टिहरी में दर्दनाक सड़क हादसा: गहरी खाई में गिरा यूटिलिटी वाहन, 8 की मौत
आईपीएल 2026- मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मुकाबला आज
आईपीएल 2026- मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मुकाबला आज
यात्रा व्यवस्था में लगे कर्मचारी, अधिकारी “अतिथि देवो भव:” की भावना से कार्य करें- महाराज
यात्रा व्यवस्था में लगे कर्मचारी, अधिकारी “अतिथि देवो भव:” की भावना से कार्य करें- महाराज
अमृतसर में बड़ी कार्रवाई: ICE ड्रग्स और हथियारों के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार
अमृतसर में बड़ी कार्रवाई: ICE ड्रग्स और हथियारों के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार
वीर चंद्र सिंह गढ़वाली और उनके साथियों का बलिदान आने वाली पीढ़ियों को सदैव करता रहेगा प्रेरित- सीएम
वीर चंद्र सिंह गढ़वाली और उनके साथियों का बलिदान आने वाली पीढ़ियों को सदैव करता रहेगा प्रेरित- सीएम
डोमकल में मतदान के दौरान गड़बड़ी के आरोप, चुनाव आयोग ने मांगी रिपोर्ट
डोमकल में मतदान के दौरान गड़बड़ी के आरोप, चुनाव आयोग ने मांगी रिपोर्ट
मुख्यमंत्री धामी ने उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन का जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पर किया स्वागत
मुख्यमंत्री धामी ने उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन का जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पर किया स्वागत
रुद्रप्रयाग में दर्दनाक हादसा, 250 मीटर गहरी खाई में गिरा वाहन—तीन की मौत
रुद्रप्रयाग में दर्दनाक हादसा, 250 मीटर गहरी खाई में गिरा वाहन—तीन की मौत
महेंद्र पार्क में रंजिश का खूनी अंजाम: 17 साल के किशोर की चाकू से हत्या, 4 नाबालिग पकड़े गए
महेंद्र पार्क में रंजिश का खूनी अंजाम: 17 साल के किशोर की चाकू से हत्या, 4 नाबालिग पकड़े गए

दिल्ली के वसंत विहार में युवक की हत्या से हड़कंप, तीन नाबालिग हिरासत में

दिल्ली के वसंत विहार में युवक की हत्या से हड़कंप, तीन नाबालिग हिरासत में

नई दिल्ली- दक्षिणी दिल्ली के वसंत विहार इलाके में दिनदहाड़े हुई एक जघन्य वारदात ने इलाके में सनसनी फैला दी। यहां 18 वर्षीय युवक पर चाकू से जानलेवा हमला किया गया, जिसमें उसकी मौत हो गई। घटना के बाद स्थानीय लोगों में भय का माहौल है।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, 18 दिसंबर को दोपहर करीब 1:23 बजे वसंत विहार थाना क्षेत्र के कुसुमपुर पहाड़ी, सी-ब्लॉक से एक युवक पर हमला होने की सूचना मिली थी। जानकारी मिलते ही पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची। हालात की गंभीरता को देखते हुए क्राइम ब्रांच और फॉरेंसिक साइंस लैब (एफएसएल) की टीम को भी घटनास्थल पर बुलाया गया।

जांच के दौरान सामने आया कि युवक के सीने में चाकू से गंभीर वार किया गया था। घायल अवस्था में परिजन उसे आनन-फानन में एम्स ट्रॉमा सेंटर लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस की प्रारंभिक जांच में खुलासा हुआ है कि घटना की वजह मामूली विवाद थी, जो देखते ही देखते हिंसक झगड़े में बदल गई। आरोप है कि तीन नाबालिगों ने मिलकर धारदार हथियार से युवक पर हमला किया, जिससे उसकी मौके पर ही हालत नाजुक हो गई।

इस मामले में वसंत विहार थाने में एफआईआर संख्या 311/2025 दर्ज की गई है। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 103(1) और 3(5) के तहत मुकदमा दर्ज कर तीनों नाबालिग आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। फिलहाल पुलिस उनसे गहन पूछताछ कर रही है और घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है।

Back To Top