Breaking News
क्या पुर्तगाल के अगले मैचों में दिखेंगे क्रिस्टियानो रोनाल्डो? चोट ने बढ़ाई फैंस की चिंता
क्या पुर्तगाल के अगले मैचों में दिखेंगे क्रिस्टियानो रोनाल्डो? चोट ने बढ़ाई फैंस की चिंता
एलपीजी सिलिंडर के दाम में बढ़ोतरी, हिमाचल में घरेलू गैस 1000 रुपये के करीब
एलपीजी सिलिंडर के दाम में बढ़ोतरी, हिमाचल में घरेलू गैस 1000 रुपये के करीब
फरीदाबाद में कार के अंदर दो सगे भाइयों के शव मिलने से सनसनी
फरीदाबाद में कार के अंदर दो सगे भाइयों के शव मिलने से सनसनी
केंद्र सरकार विकास और सुशासन के लिए काम कर रही- अमित शाह
केंद्र सरकार विकास और सुशासन के लिए काम कर रही- अमित शाह
अहमदाबाद टी20 फाइनल के लिए रेलवे की स्पेशल ट्रेन, नई दिल्ली से आज रात होगी रवाना
अहमदाबाद टी20 फाइनल के लिए रेलवे की स्पेशल ट्रेन, नई दिल्ली से आज रात होगी रवाना
शानदार टीमवर्क से जीता दिल, विक्रम-अजिंक्य ने अपने नाम की मास्टरशेफ इंडिया की ट्रॉफी
शानदार टीमवर्क से जीता दिल, विक्रम-अजिंक्य ने अपने नाम की मास्टरशेफ इंडिया की ट्रॉफी
जन औषधि केंद्र आज करोड़ों जरूरतमंद लोगों के लिए किसी वरदान से कम नहीं- मुख्यमंत्री धामी
जन औषधि केंद्र आज करोड़ों जरूरतमंद लोगों के लिए किसी वरदान से कम नहीं- मुख्यमंत्री धामी
छत्रपति हत्याकांड में डेरा प्रमुख को हाईकोर्ट से राहत, तीन दोषियों की उम्रकैद बरकरार
छत्रपति हत्याकांड में डेरा प्रमुख को हाईकोर्ट से राहत, तीन दोषियों की उम्रकैद बरकरार
कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह की प्रचंड जीत पर दी बधाई
कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह की प्रचंड जीत पर दी बधाई

दिल्ली की हवा लगातार पांचवें दिन बेहद खराब, कई इलाकों में AQI 400 के पार

दिल्ली की हवा लगातार पांचवें दिन बेहद खराब, कई इलाकों में AQI 400 के पार

Delhi Air Pollution: राजधानी दिल्ली में स्थानीय स्तर पर बन रहे प्रदूषणकारी हालात और हवा की बेहद धीमी रफ्तार के चलते वायु गुणवत्ता में कोई सुधार नहीं हो पा रहा है। शनिवार को लगातार पांचवें दिन दिल्ली की हवा ‘बेहद खराब’ श्रेणी में बनी रही। सुबह की शुरुआत घने कोहरे और धुंध से हुई, वहीं कई इलाकों में स्मॉग की मोटी परत छाई रही, जिससे दृश्यता काफी कम हो गई।

कम दृश्यता का सीधा असर सड़क यातायात और हवाई सेवाओं पर देखने को मिला। प्रदूषण और कोहरे की वजह से लोगों को आंखों में जलन, सांस लेने में दिक्कत और अन्य स्वास्थ्य समस्याओं का सामना करना पड़ा, खासकर दमा और सांस के मरीजों को अधिक परेशानी हुई।

एयर क्वालिटी अर्ली वार्निंग सिस्टम फॉर दिल्ली के मुताबिक, शनिवार सुबह राजधानी का औसत एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 376 दर्ज किया गया, जो बेहद खराब श्रेणी में आता है। कई क्षेत्रों में AQI का स्तर 400 से भी ऊपर पहुंच गया।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के अनुसार सुबह सात बजे आनंद विहार, विवेक विहार, आईटीओ, जहांगीरपुरी, अशोक विहार, चांदनी चौक और वजीरपुर समेत कई इलाकों में AQI 410 से 430 के बीच दर्ज किया गया। वहीं, रोहिणी, पंजाबी बाग, मुंडका, द्वारका सेक्टर-8 और आरकेपुरम जैसे क्षेत्रों में भी हवा गंभीर स्तर पर बनी रही।

मौसम विभाग ने शनिवार को घने कोहरे को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया था, जबकि 21 और 22 दिसंबर के लिए यलो अलर्ट घोषित किया गया है। विभाग के अनुसार, अधिक नमी और ठंडी हवाओं के कारण अभी अगले कुछ दिनों तक कोहरे से राहत मिलने की संभावना कम है।

कम दृश्यता को देखते हुए इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे ने यात्रियों के लिए एडवाइजरी जारी की है। एयरपोर्ट प्रशासन ने बताया कि लो विजिबिलिटी प्रक्रियाएं लागू हैं और फिलहाल उड़ानों का संचालन सामान्य रूप से जारी है। यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे अपनी उड़ान की स्थिति की जानकारी के लिए संबंधित एयरलाइन से संपर्क करें।

Back To Top