Breaking News
क्या पुर्तगाल के अगले मैचों में दिखेंगे क्रिस्टियानो रोनाल्डो? चोट ने बढ़ाई फैंस की चिंता
क्या पुर्तगाल के अगले मैचों में दिखेंगे क्रिस्टियानो रोनाल्डो? चोट ने बढ़ाई फैंस की चिंता
एलपीजी सिलिंडर के दाम में बढ़ोतरी, हिमाचल में घरेलू गैस 1000 रुपये के करीब
एलपीजी सिलिंडर के दाम में बढ़ोतरी, हिमाचल में घरेलू गैस 1000 रुपये के करीब
फरीदाबाद में कार के अंदर दो सगे भाइयों के शव मिलने से सनसनी
फरीदाबाद में कार के अंदर दो सगे भाइयों के शव मिलने से सनसनी
केंद्र सरकार विकास और सुशासन के लिए काम कर रही- अमित शाह
केंद्र सरकार विकास और सुशासन के लिए काम कर रही- अमित शाह
अहमदाबाद टी20 फाइनल के लिए रेलवे की स्पेशल ट्रेन, नई दिल्ली से आज रात होगी रवाना
अहमदाबाद टी20 फाइनल के लिए रेलवे की स्पेशल ट्रेन, नई दिल्ली से आज रात होगी रवाना
शानदार टीमवर्क से जीता दिल, विक्रम-अजिंक्य ने अपने नाम की मास्टरशेफ इंडिया की ट्रॉफी
शानदार टीमवर्क से जीता दिल, विक्रम-अजिंक्य ने अपने नाम की मास्टरशेफ इंडिया की ट्रॉफी
जन औषधि केंद्र आज करोड़ों जरूरतमंद लोगों के लिए किसी वरदान से कम नहीं- मुख्यमंत्री धामी
जन औषधि केंद्र आज करोड़ों जरूरतमंद लोगों के लिए किसी वरदान से कम नहीं- मुख्यमंत्री धामी
छत्रपति हत्याकांड में डेरा प्रमुख को हाईकोर्ट से राहत, तीन दोषियों की उम्रकैद बरकरार
छत्रपति हत्याकांड में डेरा प्रमुख को हाईकोर्ट से राहत, तीन दोषियों की उम्रकैद बरकरार
कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह की प्रचंड जीत पर दी बधाई
कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह की प्रचंड जीत पर दी बधाई

दिल्ली की हवा गंभीर स्तर पर, एक्यूआई 400 के पार, स्मॉग ने बढ़ाई चिंता

दिल्ली की हवा गंभीर स्तर पर, एक्यूआई 400 के पार, स्मॉग ने बढ़ाई चिंता

Delhi Air Pollution: राजधानी दिल्ली में स्थानीय कारणों और मौसम की प्रतिकूल परिस्थितियों के चलते वायु प्रदूषण लगातार खतरनाक स्तर पर पहुंचता जा रहा है। हवा की रफ्तार बेहद धीमी रहने के कारण प्रदूषित कण वातावरण में जमा हो रहे हैं, जिससे सात दिनों तक बेहद खराब श्रेणी में रहने के बाद आज हवा की गुणवत्ता गंभीर स्तर पर पहुंच गई।

मंगलवार सुबह राजधानी की शुरुआत घने कोहरे और धुंध के साथ हुई। आसमान पर स्मॉग की मोटी परत छाई रही, जिससे दृश्यता भी प्रभावित हुई। एयर क्वालिटी अर्ली वार्निंग सिस्टम फॉर दिल्ली के मुताबिक, सुबह के समय शहर का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 413 दर्ज किया गया, जो ‘गंभीर’ श्रेणी में आता है।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के सुबह सात बजे जारी आंकड़ों के अनुसार, राजधानी के कई इलाकों में एक्यूआई खतरनाक स्तर पर बना हुआ है। अलीपुर में 408, आनंद विहार में 466, अशोक विहार में 444, बवाना में 427, चांदनी चौक में 425 और जहांगीरपुरी में 447 एक्यूआई दर्ज किया गया।

इसके अलावा, द्वारका सेक्टर-8 में 440, आईटीओ में 436, मुंडका में 451, पंजाबी बाग में 440, आरकेपुरम में 443, रोहिणी में 434, विवेक विहार में 446 और वजीरपुर में 440 एक्यूआई रिकॉर्ड किया गया। कई इलाकों में हालात रेड जोन में बने हुए हैं।

दिसंबर का महीना समाप्ति की ओर है, लेकिन दिल्लीवासियों को अब तक साफ हवा नसीब नहीं हुई है। सीपीसीबी के आंकड़ों के मुताबिक, पूरे महीने में एक भी दिन ऐसा नहीं रहा, जब एक्यूआई 200 से नीचे दर्ज हुआ हो। इस दौरान करीब 20 दिन हवा की गुणवत्ता रेड जोन में रही।

पिछले वर्ष की तुलना में इस बार हालात कहीं ज्यादा खराब हैं। दिसंबर 2024 में जहां कुछ दिन हवा ‘मध्यम’ श्रेणी में रही थी, वहीं इस साल दिसंबर में अधिकतर समय हवा ‘बहुत खराब’ और ‘गंभीर’ श्रेणी में बनी हुई है। विशेषज्ञों का कहना है कि मौसम में बदलाव और प्रदूषण के स्थानीय स्रोतों पर नियंत्रण न होने से आने वाले दिनों में राहत मिलना मुश्किल हो सकता है।

Back To Top