Breaking News
टिहरी में दर्दनाक सड़क हादसा: गहरी खाई में गिरा यूटिलिटी वाहन, 8 की मौत
टिहरी में दर्दनाक सड़क हादसा: गहरी खाई में गिरा यूटिलिटी वाहन, 8 की मौत
आईपीएल 2026- मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मुकाबला आज
आईपीएल 2026- मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मुकाबला आज
यात्रा व्यवस्था में लगे कर्मचारी, अधिकारी “अतिथि देवो भव:” की भावना से कार्य करें- महाराज
यात्रा व्यवस्था में लगे कर्मचारी, अधिकारी “अतिथि देवो भव:” की भावना से कार्य करें- महाराज
अमृतसर में बड़ी कार्रवाई: ICE ड्रग्स और हथियारों के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार
अमृतसर में बड़ी कार्रवाई: ICE ड्रग्स और हथियारों के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार
वीर चंद्र सिंह गढ़वाली और उनके साथियों का बलिदान आने वाली पीढ़ियों को सदैव करता रहेगा प्रेरित- सीएम
वीर चंद्र सिंह गढ़वाली और उनके साथियों का बलिदान आने वाली पीढ़ियों को सदैव करता रहेगा प्रेरित- सीएम
डोमकल में मतदान के दौरान गड़बड़ी के आरोप, चुनाव आयोग ने मांगी रिपोर्ट
डोमकल में मतदान के दौरान गड़बड़ी के आरोप, चुनाव आयोग ने मांगी रिपोर्ट
मुख्यमंत्री धामी ने उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन का जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पर किया स्वागत
मुख्यमंत्री धामी ने उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन का जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पर किया स्वागत
रुद्रप्रयाग में दर्दनाक हादसा, 250 मीटर गहरी खाई में गिरा वाहन—तीन की मौत
रुद्रप्रयाग में दर्दनाक हादसा, 250 मीटर गहरी खाई में गिरा वाहन—तीन की मौत
महेंद्र पार्क में रंजिश का खूनी अंजाम: 17 साल के किशोर की चाकू से हत्या, 4 नाबालिग पकड़े गए
महेंद्र पार्क में रंजिश का खूनी अंजाम: 17 साल के किशोर की चाकू से हत्या, 4 नाबालिग पकड़े गए

दीपू चंद्र दास हत्याकांड पर उबाल, बांग्लादेश उच्चायोग के बाहर VHP का विरोध प्रदर्शन

दीपू चंद्र दास हत्याकांड पर उबाल, बांग्लादेश उच्चायोग के बाहर VHP का विरोध प्रदर्शन

दिल्ली: बांग्लादेश में अल्पसंख्यक हिंदुओं पर हो रहे कथित अत्याचारों और हिंदू युवक दीपू चंद्र दास की हत्या के विरोध में राजधानी नई दिल्ली स्थित बांग्लादेश उच्चायोग के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया जा रहा है। विश्व हिंदू परिषद (VHP) और अन्य हिंदू संगठनों के आह्वान पर बड़ी संख्या में कार्यकर्ता प्रदर्शन में शामिल हुए। स्थिति को देखते हुए मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।

प्रदर्शन के बीच कूटनीतिक हलकों में भी हलचल तेज हो गई है। बांग्लादेश के विदेश मंत्रालय ने भारतीय उच्चायुक्त प्रणय वर्मा को तलब किया है। इस घटनाक्रम को दोनों देशों के संबंधों के लिहाज से अहम माना जा रहा है।

विश्व हिंदू परिषद ने बांग्लादेश में हिंदू समुदाय के खिलाफ बढ़ती हिंसा के विरोध में सुबह 11 बजे से शांतिपूर्ण प्रदर्शन की घोषणा की थी। हालांकि, बांग्लादेश उच्चायोग के बाहर हालात उस समय तनावपूर्ण हो गए, जब प्रदर्शन के दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच धक्का-मुक्की देखने को मिली। पुलिस ने भीड़ को नियंत्रित करने का प्रयास किया।

प्रदर्शनकारी दीपू चंद्र दास के परिवार को न्याय दिलाने और बांग्लादेश में हिंदुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि बांग्लादेश के मयमनसिंह जिले में 27 वर्षीय दीपू चंद्र दास की कथित तौर पर भीड़ द्वारा बेरहमी से हत्या कर दी गई थी।

सूत्रों के अनुसार, युवक पर ईशनिंदा का आरोप लगाते हुए पहले उसके साथ मारपीट की गई और बाद में शव को पेड़ से लटकाकर आग के हवाले कर दिया गया। इस घटना के बाद से देश-विदेश में तीखी प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं और अल्पसंख्यकों की सुरक्षा को लेकर सवाल उठने लगे हैं।

Back To Top