Breaking News
टिहरी में दर्दनाक सड़क हादसा: गहरी खाई में गिरा यूटिलिटी वाहन, 8 की मौत
टिहरी में दर्दनाक सड़क हादसा: गहरी खाई में गिरा यूटिलिटी वाहन, 8 की मौत
आईपीएल 2026- मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मुकाबला आज
आईपीएल 2026- मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मुकाबला आज
यात्रा व्यवस्था में लगे कर्मचारी, अधिकारी “अतिथि देवो भव:” की भावना से कार्य करें- महाराज
यात्रा व्यवस्था में लगे कर्मचारी, अधिकारी “अतिथि देवो भव:” की भावना से कार्य करें- महाराज
अमृतसर में बड़ी कार्रवाई: ICE ड्रग्स और हथियारों के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार
अमृतसर में बड़ी कार्रवाई: ICE ड्रग्स और हथियारों के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार
वीर चंद्र सिंह गढ़वाली और उनके साथियों का बलिदान आने वाली पीढ़ियों को सदैव करता रहेगा प्रेरित- सीएम
वीर चंद्र सिंह गढ़वाली और उनके साथियों का बलिदान आने वाली पीढ़ियों को सदैव करता रहेगा प्रेरित- सीएम
डोमकल में मतदान के दौरान गड़बड़ी के आरोप, चुनाव आयोग ने मांगी रिपोर्ट
डोमकल में मतदान के दौरान गड़बड़ी के आरोप, चुनाव आयोग ने मांगी रिपोर्ट
मुख्यमंत्री धामी ने उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन का जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पर किया स्वागत
मुख्यमंत्री धामी ने उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन का जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पर किया स्वागत
रुद्रप्रयाग में दर्दनाक हादसा, 250 मीटर गहरी खाई में गिरा वाहन—तीन की मौत
रुद्रप्रयाग में दर्दनाक हादसा, 250 मीटर गहरी खाई में गिरा वाहन—तीन की मौत
महेंद्र पार्क में रंजिश का खूनी अंजाम: 17 साल के किशोर की चाकू से हत्या, 4 नाबालिग पकड़े गए
महेंद्र पार्क में रंजिश का खूनी अंजाम: 17 साल के किशोर की चाकू से हत्या, 4 नाबालिग पकड़े गए

फोटोशॉप से बनाई आपत्तिजनक तस्वीरें फिर डॉक्टर को बुलाकर गिरोह ने की लूट

फोटोशॉप से बनाई आपत्तिजनक तस्वीरें फिर डॉक्टर को बुलाकर गिरोह ने की लूट

गाजियाबाद: इंदिरापुरम थाना क्षेत्र में साइबर ठगी और लूट का सनसनीखेज मामला सामने आया है। ठगों ने एक चिकित्सक दंपती की फोटो को एडिट कर आपत्तिजनक रूप में वायरल करने की धमकी दी और उनसे पैसे ऐंठने की कोशिश की। जब पीड़ित रकम देने पहुंचे, तो आरोपियों ने उन्हें घेरकर लूट की वारदात को अंजाम दिया।

पीड़ित चिकित्सक के अनुसार, 15 दिसंबर को वह अपने क्लीनिक में मरीज देख रहे थे, तभी एक अज्ञात नंबर से कॉल आया। कॉल करने वाले ने व्हाट्सएप मैसेज देखने को कहा और फोन काट दिया। जब चिकित्सक ने मैसेज देखा, तो उसमें उनकी और उनकी पत्नी की एडिट की गई आपत्तिजनक तस्वीरें थीं, जो फेसबुक से ली गई तस्वीरों को फोटोशॉप के जरिए बदला गया था।

इसके बाद ठगों ने दोबारा कॉल कर तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दी और 25 हजार रुपये की मांग की। बातचीत के दौरान रकम घटाई गई और अंत में 5 हजार रुपये देने पर सहमति बनी। ठगों ने पैसे लेने के लिए चिकित्सक को अभयखंड इलाके में बुलाया।

पीड़ित जैसे ही बताए गए स्थान पर पहुंचे, वहां एक कार ने उनका रास्ता रोक लिया। एक युवती ने बाहर आकर उनकी पहचान की और पैसे मांगे। इसी दौरान दूसरी और तीसरी गाड़ी मौके पर पहुंची, जिनमें सवार तीन-चार लोगों ने चिकित्सक को घेर लिया और उनसे 35 हजार रुपये छीनकर फरार हो गए। पीड़ित ने तुरंत डायल 112 पर पुलिस को सूचना दी।

पुलिस ने कार नंबर के आधार पर आरोपियों का पता लगाने का प्रयास किया। जांच के दौरान वाहन मालिक की पहचान नई दिल्ली के कालकाजी निवासी विनोद के रूप में हुई। पुलिस ने उसके घर पर दबिश दी, लेकिन वह फरार मिला। वाहन की लोकेशन के आधार पर गाजीपुर इलाके में भी तलाश की गई, हालांकि गाड़ी बरामद नहीं हो सकी।

एसीपी इंदिरापुरम अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि गिरोह की पहचान कर ली गई है और कई अहम सुराग हाथ लगे हैं। थाना पुलिस और एसओजी की टीमें आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दे रही हैं। जल्द ही पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा।

Back To Top