Breaking News
क्या पुर्तगाल के अगले मैचों में दिखेंगे क्रिस्टियानो रोनाल्डो? चोट ने बढ़ाई फैंस की चिंता
क्या पुर्तगाल के अगले मैचों में दिखेंगे क्रिस्टियानो रोनाल्डो? चोट ने बढ़ाई फैंस की चिंता
एलपीजी सिलिंडर के दाम में बढ़ोतरी, हिमाचल में घरेलू गैस 1000 रुपये के करीब
एलपीजी सिलिंडर के दाम में बढ़ोतरी, हिमाचल में घरेलू गैस 1000 रुपये के करीब
फरीदाबाद में कार के अंदर दो सगे भाइयों के शव मिलने से सनसनी
फरीदाबाद में कार के अंदर दो सगे भाइयों के शव मिलने से सनसनी
केंद्र सरकार विकास और सुशासन के लिए काम कर रही- अमित शाह
केंद्र सरकार विकास और सुशासन के लिए काम कर रही- अमित शाह
अहमदाबाद टी20 फाइनल के लिए रेलवे की स्पेशल ट्रेन, नई दिल्ली से आज रात होगी रवाना
अहमदाबाद टी20 फाइनल के लिए रेलवे की स्पेशल ट्रेन, नई दिल्ली से आज रात होगी रवाना
शानदार टीमवर्क से जीता दिल, विक्रम-अजिंक्य ने अपने नाम की मास्टरशेफ इंडिया की ट्रॉफी
शानदार टीमवर्क से जीता दिल, विक्रम-अजिंक्य ने अपने नाम की मास्टरशेफ इंडिया की ट्रॉफी
जन औषधि केंद्र आज करोड़ों जरूरतमंद लोगों के लिए किसी वरदान से कम नहीं- मुख्यमंत्री धामी
जन औषधि केंद्र आज करोड़ों जरूरतमंद लोगों के लिए किसी वरदान से कम नहीं- मुख्यमंत्री धामी
छत्रपति हत्याकांड में डेरा प्रमुख को हाईकोर्ट से राहत, तीन दोषियों की उम्रकैद बरकरार
छत्रपति हत्याकांड में डेरा प्रमुख को हाईकोर्ट से राहत, तीन दोषियों की उम्रकैद बरकरार
कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह की प्रचंड जीत पर दी बधाई
कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह की प्रचंड जीत पर दी बधाई

गुरुग्राम में हिस्ट्रीशीटर सोनू राठी का अवैध मकान ध्वस्त, पुलिस की बड़ी कार्रवाई

गुरुग्राम में हिस्ट्रीशीटर सोनू राठी का अवैध मकान ध्वस्त, पुलिस की बड़ी कार्रवाई

गुरुग्राम: भोंडसी थाना क्षेत्र में पुलिस ने संगठित अपराध के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए घोषित हिस्ट्रीशीटर नरेंद्र उर्फ सोनू राठी के अवैध मकान को ध्वस्त कर दिया। यह कार्रवाई अलीपुर गांव में सोमवार दोपहर को की गई, जहां भारी पुलिस बल की मौजूदगी में जेसीबी मशीन से निर्माण को गिराया गया।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, नरेंद्र उर्फ सोनू राठी ने कृषि योग्य भूमि पर बिना अनुमति मकान का निर्माण कराया था, जो नियमों के खिलाफ पाया गया। हरियाणा के पुलिस महानिदेशक के निर्देश पर गुरुग्राम पुलिस द्वारा अपराध और अपराधियों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से यह कदम उठाया गया है।

पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक, नरेंद्र उर्फ सोनू राठी गुरुग्राम का घोषित हिस्ट्रीशीटर है और उसके खिलाफ हत्या सहित कुल 19 आपराधिक मामले दर्ज हैं। आरोपी लंबे समय से गैंगवार, रंगदारी, फिरौती, अवैध हथियारों की तस्करी और अन्य गंभीर अपराधों में संलिप्त रहा है।

जांच में सामने आया है कि वर्ष 2019 में अलीपुर गांव निवासी अशोक राठी की हत्या के बाद उसने अपने साथियों के साथ मिलकर एक संगठित गिरोह का गठन किया। इसके बाद से वह लगातार आपराधिक गतिविधियों को अंजाम देता रहा। जुलाई माह में भी वह फिरौती न देने पर अपहरण के प्रयास के एक मामले में गिरफ्तार किया गया था, जिसमें हथियार और कारतूस बरामद हुए थे। हाल ही में वह जेल से बाहर आया था।

पुलिस ने साफ किया है कि अवैध निर्माण और अपराध से अर्जित संपत्तियों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा। पुलिस का कहना है कि अन्य अपराधियों की संपत्तियों की भी जांच की जा रही है, ताकि कानून व्यवस्था बनाए रखने के साथ आम लोगों में सुरक्षा का भरोसा मजबूत किया जा सके।

Back To Top