Breaking News
टिहरी में दर्दनाक सड़क हादसा: गहरी खाई में गिरा यूटिलिटी वाहन, 8 की मौत
टिहरी में दर्दनाक सड़क हादसा: गहरी खाई में गिरा यूटिलिटी वाहन, 8 की मौत
आईपीएल 2026- मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मुकाबला आज
आईपीएल 2026- मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मुकाबला आज
यात्रा व्यवस्था में लगे कर्मचारी, अधिकारी “अतिथि देवो भव:” की भावना से कार्य करें- महाराज
यात्रा व्यवस्था में लगे कर्मचारी, अधिकारी “अतिथि देवो भव:” की भावना से कार्य करें- महाराज
अमृतसर में बड़ी कार्रवाई: ICE ड्रग्स और हथियारों के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार
अमृतसर में बड़ी कार्रवाई: ICE ड्रग्स और हथियारों के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार
वीर चंद्र सिंह गढ़वाली और उनके साथियों का बलिदान आने वाली पीढ़ियों को सदैव करता रहेगा प्रेरित- सीएम
वीर चंद्र सिंह गढ़वाली और उनके साथियों का बलिदान आने वाली पीढ़ियों को सदैव करता रहेगा प्रेरित- सीएम
डोमकल में मतदान के दौरान गड़बड़ी के आरोप, चुनाव आयोग ने मांगी रिपोर्ट
डोमकल में मतदान के दौरान गड़बड़ी के आरोप, चुनाव आयोग ने मांगी रिपोर्ट
मुख्यमंत्री धामी ने उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन का जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पर किया स्वागत
मुख्यमंत्री धामी ने उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन का जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पर किया स्वागत
रुद्रप्रयाग में दर्दनाक हादसा, 250 मीटर गहरी खाई में गिरा वाहन—तीन की मौत
रुद्रप्रयाग में दर्दनाक हादसा, 250 मीटर गहरी खाई में गिरा वाहन—तीन की मौत
महेंद्र पार्क में रंजिश का खूनी अंजाम: 17 साल के किशोर की चाकू से हत्या, 4 नाबालिग पकड़े गए
महेंद्र पार्क में रंजिश का खूनी अंजाम: 17 साल के किशोर की चाकू से हत्या, 4 नाबालिग पकड़े गए

दिल्ली में डेंगू के मामले घटे, लेकिन मौतों ने बढ़ाई चिंता

दिल्ली में डेंगू के मामले घटे, लेकिन मौतों ने बढ़ाई चिंता

नई दिल्ली। राजधानी में इस साल डेंगू के मामलों में बीते वर्षों की तुलना में गिरावट जरूर दर्ज की गई है, लेकिन डेंगू से हो रही मौतों ने स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा दी है। नगर निगम (एमसीडी) ने डेंगू से दो और लोगों की मौत की पुष्टि की है, जिससे वर्ष 2025 में डेंगू से जान गंवाने वालों की संख्या चार हो गई है।

एमसीडी के अनुसार, इस वर्ष अब तक दिल्ली में डेंगू के कुल 1,469 मामले सामने आए हैं। यह आंकड़ा पिछले कुछ वर्षों की तुलना में काफी कम है। वर्ष 2024 में 6,391, 2023 में 9,266, 2022 में 4,469 और 2021 में 9,613 मामले दर्ज किए गए थे। अधिकारियों का कहना है कि जिन मामलों में मौत हुई है, उनमें मरीज पहले से गंभीर बीमारियों से जूझ रहे थे।

आंकड़ों के अनुसार, वर्ष 2025 में अब तक चार मौतें दर्ज की गई हैं। वहीं, 2024 में 11, 2023 में 19, 2022 में नौ और 2021 में 23 लोगों की डेंगू से मौत हुई थी। इससे साफ है कि मामलों में कमी के बावजूद डेंगू अभी भी जानलेवा साबित हो सकता है।

एमसीडी क्षेत्र में 20 दिसंबर तक कुल 1,305 डेंगू के मामले सामने आए हैं, जिनमें सबसे ज्यादा 163 केस सेंट्रल जोन से रिपोर्ट किए गए हैं। इसके अलावा एनडीएमसी, दिल्ली कैंट और रेलवे क्षेत्रों में भी डेंगू के मामले दर्ज किए गए हैं।

एमसीडी अधिकारियों ने बताया कि डेंगू की रोकथाम के लिए फॉगिंग, लार्वा नष्ट करने के अभियान, घर-घर सर्वे और जलभराव रोकने की कार्रवाई लगातार की जा रही है।

Back To Top