Breaking News
टिहरी में दर्दनाक सड़क हादसा: गहरी खाई में गिरा यूटिलिटी वाहन, 8 की मौत
टिहरी में दर्दनाक सड़क हादसा: गहरी खाई में गिरा यूटिलिटी वाहन, 8 की मौत
आईपीएल 2026- मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मुकाबला आज
आईपीएल 2026- मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मुकाबला आज
यात्रा व्यवस्था में लगे कर्मचारी, अधिकारी “अतिथि देवो भव:” की भावना से कार्य करें- महाराज
यात्रा व्यवस्था में लगे कर्मचारी, अधिकारी “अतिथि देवो भव:” की भावना से कार्य करें- महाराज
अमृतसर में बड़ी कार्रवाई: ICE ड्रग्स और हथियारों के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार
अमृतसर में बड़ी कार्रवाई: ICE ड्रग्स और हथियारों के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार
वीर चंद्र सिंह गढ़वाली और उनके साथियों का बलिदान आने वाली पीढ़ियों को सदैव करता रहेगा प्रेरित- सीएम
वीर चंद्र सिंह गढ़वाली और उनके साथियों का बलिदान आने वाली पीढ़ियों को सदैव करता रहेगा प्रेरित- सीएम
डोमकल में मतदान के दौरान गड़बड़ी के आरोप, चुनाव आयोग ने मांगी रिपोर्ट
डोमकल में मतदान के दौरान गड़बड़ी के आरोप, चुनाव आयोग ने मांगी रिपोर्ट
मुख्यमंत्री धामी ने उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन का जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पर किया स्वागत
मुख्यमंत्री धामी ने उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन का जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पर किया स्वागत
रुद्रप्रयाग में दर्दनाक हादसा, 250 मीटर गहरी खाई में गिरा वाहन—तीन की मौत
रुद्रप्रयाग में दर्दनाक हादसा, 250 मीटर गहरी खाई में गिरा वाहन—तीन की मौत
महेंद्र पार्क में रंजिश का खूनी अंजाम: 17 साल के किशोर की चाकू से हत्या, 4 नाबालिग पकड़े गए
महेंद्र पार्क में रंजिश का खूनी अंजाम: 17 साल के किशोर की चाकू से हत्या, 4 नाबालिग पकड़े गए

व्हाट्सएप निवेश ग्रुप बना जाल, साइबर ठगों ने रिटायर्ड डीजीएम को लगाया लाखों का चूना

व्हाट्सएप निवेश ग्रुप बना जाल, साइबर ठगों ने रिटायर्ड डीजीएम को लगाया लाखों का चूना

गाजियाबाद। साइबर ठगों ने शेयर ट्रेडिंग में मोटे मुनाफे का लालच देकर बीएसएनएल के सेवानिवृत्त उपमहाप्रबंधक से लाखों रुपये ठग लिए। ठगों ने व्हाट्सएप पर फर्जी निवेश ग्रुप बनाकर पीड़ित को शेयर बाजार में निवेश के नाम पर झांसे में लिया और करीब 11.55 लाख रुपये की ठगी कर डाली।

पुलिस के अनुसार, ट्रांस हिंडन क्षेत्र के वैशाली निवासी पेंशनभोगी तेजपाल सिंह को 23 अक्टूबर 2025 को एक व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ने का लिंक भेजा गया। इस ग्रुप में खुद को शेयर बाजार का जानकार बताने वाला नादिर वर्मा रोजाना निवेश से जुड़ी सलाह देता था। ग्रुप में करीब 160 सदस्य जुड़े हुए थे।

ठगों ने पहले शेयर ट्रेडिंग में नुकसान दिखाकर भरोसा जीता और फिर एक कथित ब्रोकर से जुड़ने पर 300 से 500 प्रतिशत तक मुनाफे का दावा किया। इसी दौरान खुद को अमेरिका की एक बहुराष्ट्रीय निवेश कंपनी में महाप्रबंधक बताने वाली लीला भी ग्रुप में सक्रिय रही। उसने आमंत्रण कोड भेजकर पीड़ित को एक निजी निवेश प्लेटफॉर्म से जोड़ दिया और लगातार निवेश का दबाव बनाया।

पीड़ित ने एसबीआई और एक्सिस बैंक खातों से कुल 17.55 लाख रुपये ट्रांसफर किए। आरोपियों ने दावा किया कि रकम भारतीय और अमेरिकी शेयर बाजार में लगाई जा रही है और जल्द ही आईपीओ लॉन्च होगा। बाद में अधिक रकम लगाने का दबाव बढ़ाया गया और विरोध करने पर पीड़ित को अलग ग्रुप में शिफ्ट कर दिया गया।

एडीसीपी पीयूष कुमार सिंह ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर मामले की जांच की जा रही है। बैंक ट्रांजैक्शन और डिजिटल सबूत जुटाए गए हैं। साइबर ठगों के खिलाफ जल्द ही मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

Back To Top