Breaking News
टिहरी में दर्दनाक सड़क हादसा: गहरी खाई में गिरा यूटिलिटी वाहन, 8 की मौत
टिहरी में दर्दनाक सड़क हादसा: गहरी खाई में गिरा यूटिलिटी वाहन, 8 की मौत
आईपीएल 2026- मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मुकाबला आज
आईपीएल 2026- मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मुकाबला आज
यात्रा व्यवस्था में लगे कर्मचारी, अधिकारी “अतिथि देवो भव:” की भावना से कार्य करें- महाराज
यात्रा व्यवस्था में लगे कर्मचारी, अधिकारी “अतिथि देवो भव:” की भावना से कार्य करें- महाराज
अमृतसर में बड़ी कार्रवाई: ICE ड्रग्स और हथियारों के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार
अमृतसर में बड़ी कार्रवाई: ICE ड्रग्स और हथियारों के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार
वीर चंद्र सिंह गढ़वाली और उनके साथियों का बलिदान आने वाली पीढ़ियों को सदैव करता रहेगा प्रेरित- सीएम
वीर चंद्र सिंह गढ़वाली और उनके साथियों का बलिदान आने वाली पीढ़ियों को सदैव करता रहेगा प्रेरित- सीएम
डोमकल में मतदान के दौरान गड़बड़ी के आरोप, चुनाव आयोग ने मांगी रिपोर्ट
डोमकल में मतदान के दौरान गड़बड़ी के आरोप, चुनाव आयोग ने मांगी रिपोर्ट
मुख्यमंत्री धामी ने उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन का जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पर किया स्वागत
मुख्यमंत्री धामी ने उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन का जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पर किया स्वागत
रुद्रप्रयाग में दर्दनाक हादसा, 250 मीटर गहरी खाई में गिरा वाहन—तीन की मौत
रुद्रप्रयाग में दर्दनाक हादसा, 250 मीटर गहरी खाई में गिरा वाहन—तीन की मौत
महेंद्र पार्क में रंजिश का खूनी अंजाम: 17 साल के किशोर की चाकू से हत्या, 4 नाबालिग पकड़े गए
महेंद्र पार्क में रंजिश का खूनी अंजाम: 17 साल के किशोर की चाकू से हत्या, 4 नाबालिग पकड़े गए

दिल्ली में दोस्ती का खून: प्रेम विवाद में 18 वर्षीय युवक की बेरहमी से हत्या

दिल्ली में दोस्ती का खून: प्रेम विवाद में 18 वर्षीय युवक की बेरहमी से हत्या

नई दिल्ली- बाहरी-उत्तरी दिल्ली के समयपुर बादली इलाके में एक दिल दहला देने वाला हत्याकांड सामने आया है। यहां एक युवक की बेरहमी से हत्या कर उसका शव मुनक नहर में फेंक दिया गया। मृतक की पहचान 18 वर्षीय अंकित के रूप में हुई है। पुलिस ने इस सनसनीखेज मामले में युवक के ही दो करीबी दोस्तों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार, हत्या के पीछे प्रेम प्रसंग को लेकर चल रहा विवाद सामने आया है। आरोपी आशीष और विशाल धिलोद की मौसेरी बहन से अंकित के संबंध थे। इसे लेकर आशीष कई बार अंकित को चेतावनी दे चुका था, लेकिन जब वह नहीं माना तो दोनों आरोपियों ने मिलकर उसकी हत्या की साजिश रच ली।

जांच में सामने आया कि आरोपियों ने अंकित को टिकरी कलां मेट्रो स्टेशन बुलाया और वहां से उसे गड्ढा कॉलोनी ले गए। आरोप है कि वहां पहले उसकी जमकर पिटाई की गई, फिर उसके हाथ-पैर बांधकर पेड़ काटने वाले दाव से उसके सिर पर वार कर उसकी हत्या कर दी गई। वारदात के बाद शव को टाटा-ऐस मिनी टेंपो में डालकर बवाना ले जाया गया और मुनक नहर में फेंक दिया गया।

पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल किया गया दाव, मिनी टेंपो, स्कूटी और अन्य सामान बरामद कर लिया है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।

बाहरी-उत्तरी जिला पुलिस उपायुक्त हरेश्वर स्वामी ने बताया कि 22 नवंबर को हैदरपुर ट्रीटमेंट प्लांट के पास मुनक नहर से एक अज्ञात युवक का शव बरामद हुआ था। शव के हाथ-पैर बंधे थे और सिर पर धारदार हथियार के गहरे घाव थे। पहचान न होने पर समयपुर बादली थाने में हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।

इंस्पेक्टर मिंटू सिंह की टीम ने जिपनेट के माध्यम से शव की पहचान सदर बाजार निवासी अंकित के रूप में की। वह अपने मामा के साथ वेल्डिंग का काम करता था। अंकित 18 नवंबर से लापता था, जिसकी गुमशुदगी गुलाबी बाग थाने में दर्ज कराई गई थी।

जांच के दौरान स्पेशल सेल ने पहले आरोपी आशीष को हिरासत में लिया। पूछताछ में उसने विशाल के साथ मिलकर हत्या करने की बात स्वीकार कर ली। आरोपी ने बताया कि वारदात के बाद दोनों मानसिक दबाव में थे और अंततः आशीष ने दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल में तैनात अपने एक रिश्तेदार को पूरी घटना बता दी थी। इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

फिलहाल समयपुर बादली थाना पुलिस दोनों आरोपियों से पूछताछ कर मामले की गहराई से जांच कर रही है।

Back To Top