Breaking News
टिहरी में दर्दनाक सड़क हादसा: गहरी खाई में गिरा यूटिलिटी वाहन, 8 की मौत
टिहरी में दर्दनाक सड़क हादसा: गहरी खाई में गिरा यूटिलिटी वाहन, 8 की मौत
आईपीएल 2026- मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मुकाबला आज
आईपीएल 2026- मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मुकाबला आज
यात्रा व्यवस्था में लगे कर्मचारी, अधिकारी “अतिथि देवो भव:” की भावना से कार्य करें- महाराज
यात्रा व्यवस्था में लगे कर्मचारी, अधिकारी “अतिथि देवो भव:” की भावना से कार्य करें- महाराज
अमृतसर में बड़ी कार्रवाई: ICE ड्रग्स और हथियारों के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार
अमृतसर में बड़ी कार्रवाई: ICE ड्रग्स और हथियारों के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार
वीर चंद्र सिंह गढ़वाली और उनके साथियों का बलिदान आने वाली पीढ़ियों को सदैव करता रहेगा प्रेरित- सीएम
वीर चंद्र सिंह गढ़वाली और उनके साथियों का बलिदान आने वाली पीढ़ियों को सदैव करता रहेगा प्रेरित- सीएम
डोमकल में मतदान के दौरान गड़बड़ी के आरोप, चुनाव आयोग ने मांगी रिपोर्ट
डोमकल में मतदान के दौरान गड़बड़ी के आरोप, चुनाव आयोग ने मांगी रिपोर्ट
मुख्यमंत्री धामी ने उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन का जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पर किया स्वागत
मुख्यमंत्री धामी ने उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन का जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पर किया स्वागत
रुद्रप्रयाग में दर्दनाक हादसा, 250 मीटर गहरी खाई में गिरा वाहन—तीन की मौत
रुद्रप्रयाग में दर्दनाक हादसा, 250 मीटर गहरी खाई में गिरा वाहन—तीन की मौत
महेंद्र पार्क में रंजिश का खूनी अंजाम: 17 साल के किशोर की चाकू से हत्या, 4 नाबालिग पकड़े गए
महेंद्र पार्क में रंजिश का खूनी अंजाम: 17 साल के किशोर की चाकू से हत्या, 4 नाबालिग पकड़े गए

बांकेबिहारी के दर्शन को तैयार वृंदावन, पांच लाख श्रद्धालुओं की संभावना, ट्रैफिक प्लान लागू

बांकेबिहारी के दर्शन को तैयार वृंदावन, पांच लाख श्रद्धालुओं की संभावना, ट्रैफिक प्लान लागू

मथुरा: नववर्ष के मौके पर ठाकुर श्रीबांकेबिहारी के दर्शन के लिए वृंदावन में एक बार फिर आस्था का सैलाब उमड़ने की तैयारी है। हर साल की तरह इस बार भी लाखों श्रद्धालुओं के आने की संभावना को देखते हुए श्रद्धालु और प्रशासन दोनों ही पहले से तैयारियों में जुट गए हैं। दर्शन के लिए आने वाले भक्त एक-दो दिन पहले ही वृंदावन पहुंचकर डेरा डाल रहे हैं, जिससे शहर के अधिकांश प्रमुख होटल और गेस्ट हाउस पहले ही फुल हो चुके हैं।

श्रद्धालुओं की भारी संख्या को देखते हुए सेवायतों का अनुमान है कि इस बार नववर्ष पर पांच लाख से अधिक भक्त ठाकुर श्रीबांकेबिहारी के दर्शन के लिए पहुंच सकते हैं। दिल्ली, पंजाब, हरियाणा और राजस्थान से आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या सबसे अधिक बताई जा रही है। होटल न मिलने के कारण अब भक्तों की उम्मीद छोटे गेस्ट हाउस, धर्मशालाओं और होम-स्टे पर टिकी हुई है।

बांकेबिहारी मंदिर के साथ-साथ इस्कॉन मंदिर, श्रीराधाबल्लभ मंदिर और श्रीराधारमण मंदिर में भी नववर्ष पर विशेष भीड़ रहती है। वहीं संत प्रेमानंद के दर्शन के लिए भी श्रद्धालु उत्सुक नजर आ रहे हैं। इसी वजह से वृंदावन में ठहरने की जगहों की मांग अचानक बढ़ गई है।

यातायात व्यवस्था में सख्ती

श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पुलिस प्रशासन ने विशेष यातायात योजना लागू की है। 25 दिसंबर से 5 जनवरी तक बाहरी वाहनों का वृंदावन शहर में प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। छटीकरा की ओर से आने वाले वाहनों को रुक्मिणी विहार पार्किंग में रोका जाएगा, जहां से श्रद्धालु ई-रिक्शा और गोल्फ कार्ट के माध्यम से मंदिरों तक पहुंच सकेंगे।

होटल और आश्रमों में अग्रिम बुकिंग

होटल और रिसॉर्ट संचालकों के अनुसार नववर्ष को लेकर बुकिंग काफी पहले से शुरू हो गई थी। कई स्थानों पर कमरे पूरी तरह भर चुके हैं। कुछ श्रद्धालु तो दर्शन के लिए कमरे का अधिक किराया देने को भी तैयार हैं। जिले में सैकड़ों होटल, गेस्ट हाउस और आश्रम होने के बावजूद नववर्ष पर जगह मिलना मुश्किल होता जा रहा है।

श्रद्धालुओं का मानना है कि वर्ष के पहले दिन अपने आराध्य के दर्शन करने से पूरा साल शुभ रहता है, इसी आस्था के साथ लोग बड़ी संख्या में वृंदावन का रुख कर रहे हैं।

Back To Top