Breaking News
टिहरी में दर्दनाक सड़क हादसा: गहरी खाई में गिरा यूटिलिटी वाहन, 8 की मौत

आईपीएल 2026- मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मुकाबला आज

यात्रा व्यवस्था में लगे कर्मचारी, अधिकारी “अतिथि देवो भव:” की भावना से कार्य करें- महाराज

अमृतसर में बड़ी कार्रवाई: ICE ड्रग्स और हथियारों के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार

वीर चंद्र सिंह गढ़वाली और उनके साथियों का बलिदान आने वाली पीढ़ियों को सदैव करता रहेगा प्रेरित- सीएम

डोमकल में मतदान के दौरान गड़बड़ी के आरोप, चुनाव आयोग ने मांगी रिपोर्ट

मुख्यमंत्री धामी ने उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन का जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पर किया स्वागत

रुद्रप्रयाग में दर्दनाक हादसा, 250 मीटर गहरी खाई में गिरा वाहन—तीन की मौत

महेंद्र पार्क में रंजिश का खूनी अंजाम: 17 साल के किशोर की चाकू से हत्या, 4 नाबालिग पकड़े गए

साधु-संतों के विरोध के बाद सनी लियोनी का मथुरा कार्यक्रम रद्द

मथुरा: फिल्म अभिनेत्री सनी लियोनी का प्रस्तावित मथुरा दौरा रद्द कर दिया गया है। अभिनेत्री को एक निजी कार्यक्रम में शामिल होना था, लेकिन स्थानीय साधु-संतों के कड़े विरोध के बाद होटल प्रबंधन और आयोजकों ने कार्यक्रम निरस्त करने का फैसला लिया। कार्यक्रम रद्द होने के साथ ही इलाके में चल रहा विरोध भी थम गया है।

इस मामले को लेकर दिनेश फलाहारी महाराज ने जिला प्रशासन को पत्र लिखकर कार्यक्रम पर रोक लगाने की मांग की थी। उन्होंने अपने पत्र में कहा था कि मथुरा एक धार्मिक नगरी है और इसकी मर्यादा से कोई समझौता नहीं किया जा सकता। उनका आरोप था कि इस तरह के आयोजनों से धार्मिक भावनाएं आहत होती हैं और कुछ लोग साजिश के तहत कृष्ण नगरी की छवि को नुकसान पहुंचाना चाहते हैं।

विरोध के तेज होने के बाद कार्यक्रम के आयोजक मितुल पाठक ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी कर कार्यक्रम रद्द किए जाने की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि शांति और सौहार्द बनाए रखने के लिए यह निर्णय लिया गया है। इसके बाद साधु-संतों और स्थानीय लोगों का विरोध शांत हो गया।

Back To Top