Breaking News
टिहरी में दर्दनाक सड़क हादसा: गहरी खाई में गिरा यूटिलिटी वाहन, 8 की मौत
टिहरी में दर्दनाक सड़क हादसा: गहरी खाई में गिरा यूटिलिटी वाहन, 8 की मौत
आईपीएल 2026- मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मुकाबला आज
आईपीएल 2026- मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मुकाबला आज
यात्रा व्यवस्था में लगे कर्मचारी, अधिकारी “अतिथि देवो भव:” की भावना से कार्य करें- महाराज
यात्रा व्यवस्था में लगे कर्मचारी, अधिकारी “अतिथि देवो भव:” की भावना से कार्य करें- महाराज
अमृतसर में बड़ी कार्रवाई: ICE ड्रग्स और हथियारों के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार
अमृतसर में बड़ी कार्रवाई: ICE ड्रग्स और हथियारों के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार
वीर चंद्र सिंह गढ़वाली और उनके साथियों का बलिदान आने वाली पीढ़ियों को सदैव करता रहेगा प्रेरित- सीएम
वीर चंद्र सिंह गढ़वाली और उनके साथियों का बलिदान आने वाली पीढ़ियों को सदैव करता रहेगा प्रेरित- सीएम
डोमकल में मतदान के दौरान गड़बड़ी के आरोप, चुनाव आयोग ने मांगी रिपोर्ट
डोमकल में मतदान के दौरान गड़बड़ी के आरोप, चुनाव आयोग ने मांगी रिपोर्ट
मुख्यमंत्री धामी ने उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन का जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पर किया स्वागत
मुख्यमंत्री धामी ने उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन का जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पर किया स्वागत
रुद्रप्रयाग में दर्दनाक हादसा, 250 मीटर गहरी खाई में गिरा वाहन—तीन की मौत
रुद्रप्रयाग में दर्दनाक हादसा, 250 मीटर गहरी खाई में गिरा वाहन—तीन की मौत
महेंद्र पार्क में रंजिश का खूनी अंजाम: 17 साल के किशोर की चाकू से हत्या, 4 नाबालिग पकड़े गए
महेंद्र पार्क में रंजिश का खूनी अंजाम: 17 साल के किशोर की चाकू से हत्या, 4 नाबालिग पकड़े गए

नए साल 2026 की सुबह आस्था के नाम, देशभर के धार्मिक स्थलों पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

नए साल 2026 की सुबह आस्था के नाम, देशभर के धार्मिक स्थलों पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

नववर्ष 2026 के आगमन के साथ ही देशभर में आस्था और श्रद्धा का अभूतपूर्व दृश्य देखने को मिल रहा है। जहां दुनिया के अलग-अलग देशों में लोग आतिशबाजी और जश्न के साथ नए साल का स्वागत कर रहे हैं, वहीं भारत में लोगों ने नए साल की शुरुआत पूजा-पाठ और दर्शन से की। आधी रात के बाद से ही मंदिरों के बाहर श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगनी शुरू हो गईं, जो सुबह होते-होते लाखों में तब्दील हो गईं।

अयोध्या, वाराणसी, मथुरा-वृंदावन, शिरडी, अमृतसर, उज्जैन और मुंबई जैसे प्रमुख धार्मिक केंद्रों पर सुबह तड़के से ही भक्तों का तांता लगा रहा। श्रद्धालु नए वर्ष के पहले दिन अपने आराध्य के दर्शन कर सुख-समृद्धि और शांति की कामना कर रहे हैं। भारी भीड़ को देखते हुए कई मंदिरों में दर्शन की समय-सीमा बढ़ाई गई है और सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।

अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि परिसर, हनुमानगढ़ी, रामपथ और सरयू घाट पर भक्तों की भारी भीड़ देखी गई। रामलला के दर्शन के लिए कई किलोमीटर तक बैरिकेडिंग की गई, वहीं काशी में बाबा विश्वनाथ के दरबार तक पहुंचने के लिए श्रद्धालुओं को लंबा इंतजार करना पड़ा। वाराणसी में गंगा घाटों से लेकर मंदिर प्रांगण तक भक्ति का माहौल बना रहा।

इस बार खास बात यह रही कि बड़ी संख्या में युवा, जिन्हें आज की भाषा में GEN Z कहा जा रहा है, धार्मिक रंग में रंगे नजर आए। जयकारों और भक्ति गीतों के बीच युवाओं की टोलियां घंटों कतार में खड़े होकर दर्शन करती दिखीं। काशी, अयोध्या और मथुरा-वृंदावन में युवाओं की भागीदारी सबसे ज्यादा रही।

मथुरा-वृंदावन में भीड़ को नियंत्रित करने के लिए शहर में वाहनों की आवाजाही पर रोक लगाई गई। बांके बिहारी मंदिर में दर्शन की अवधि बढ़ाई गई और श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए प्रवेश व निकास के अलग-अलग रास्ते बनाए गए, बावजूद इसके भक्तों की संख्या कम होने का नाम नहीं ले रही।

उज्जैन के महाकाल मंदिर में भस्म आरती और अभिषेक के लिए तड़के से ही श्रद्धालु पहुंचे, जबकि मुंबई के सिद्धिविनायक मंदिर में सुबह आरती के दौरान भक्तों की लंबी कतारें देखने को मिलीं। शिरडी, खाटू श्याम, माता वैष्णो देवी, जाखू मंदिर और हरिद्वार में भी नए साल पर श्रद्धालुओं का भारी जमावड़ा रहा। हरिद्वार में गंगा स्नान और मनसा देवी मंदिर के दर्शन के लिए भक्तों ने घंटों इंतजार किया।

कड़ाके की ठंड के बावजूद देशभर के मंदिरों और तीर्थस्थलों पर आस्था का उत्साह कम नहीं हुआ

Back To Top