Breaking News
टिहरी में दर्दनाक सड़क हादसा: गहरी खाई में गिरा यूटिलिटी वाहन, 8 की मौत
टिहरी में दर्दनाक सड़क हादसा: गहरी खाई में गिरा यूटिलिटी वाहन, 8 की मौत
आईपीएल 2026- मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मुकाबला आज
आईपीएल 2026- मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मुकाबला आज
यात्रा व्यवस्था में लगे कर्मचारी, अधिकारी “अतिथि देवो भव:” की भावना से कार्य करें- महाराज
यात्रा व्यवस्था में लगे कर्मचारी, अधिकारी “अतिथि देवो भव:” की भावना से कार्य करें- महाराज
अमृतसर में बड़ी कार्रवाई: ICE ड्रग्स और हथियारों के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार
अमृतसर में बड़ी कार्रवाई: ICE ड्रग्स और हथियारों के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार
वीर चंद्र सिंह गढ़वाली और उनके साथियों का बलिदान आने वाली पीढ़ियों को सदैव करता रहेगा प्रेरित- सीएम
वीर चंद्र सिंह गढ़वाली और उनके साथियों का बलिदान आने वाली पीढ़ियों को सदैव करता रहेगा प्रेरित- सीएम
डोमकल में मतदान के दौरान गड़बड़ी के आरोप, चुनाव आयोग ने मांगी रिपोर्ट
डोमकल में मतदान के दौरान गड़बड़ी के आरोप, चुनाव आयोग ने मांगी रिपोर्ट
मुख्यमंत्री धामी ने उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन का जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पर किया स्वागत
मुख्यमंत्री धामी ने उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन का जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पर किया स्वागत
रुद्रप्रयाग में दर्दनाक हादसा, 250 मीटर गहरी खाई में गिरा वाहन—तीन की मौत
रुद्रप्रयाग में दर्दनाक हादसा, 250 मीटर गहरी खाई में गिरा वाहन—तीन की मौत
महेंद्र पार्क में रंजिश का खूनी अंजाम: 17 साल के किशोर की चाकू से हत्या, 4 नाबालिग पकड़े गए
महेंद्र पार्क में रंजिश का खूनी अंजाम: 17 साल के किशोर की चाकू से हत्या, 4 नाबालिग पकड़े गए

लोनी में पुलिस मुठभेड़, हत्या मामले से जुड़े आरोपी को गोली लगने के बाद दबोचा

लोनी में पुलिस मुठभेड़, हत्या मामले से जुड़े आरोपी को गोली लगने के बाद दबोचा

 गाजियाबाद- लोनी क्षेत्र में पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए हत्या के एक मामले से जुड़े वांछित बदमाश को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। आरोपी पर आरोप है कि उसने विजय विहार अंडरपास के पास एक मामले की पैरवी कर रहे व्यक्ति पर फायरिंग की थी। पुलिस की सतर्कता के चलते आरोपी को भागने का मौका नहीं मिल सका।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, मंगलवार देर रात ट्रॉनिका सिटी औद्योगिक क्षेत्र में चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध बाइक सवार को रुकने का इशारा किया गया। खुद को घिरा देख आरोपी ने पुलिस टीम पर गोली चला दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली उसके पैर में जा लगी, जिससे वह बाइक सहित सड़क पर गिर पड़ा।

घायल अवस्था में आरोपी को मौके पर ही काबू में ले लिया गया और तुरंत इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। पूछताछ में उसने अपनी पहचान दीपक गैराठी, निवासी भुआपुर, सेक्टर-65 गुरुग्राम (हरियाणा) के रूप में बताई। तलाशी के दौरान उसके पास से चोरी की मोटरसाइकिल, एक अवैध तमंचा और कारतूस बरामद किया गया।

एसीपी लोनी सिद्धार्थ गौतम ने बताया कि गिरफ्तार बदमाश का आपराधिक रिकॉर्ड लंबा है और उस पर हत्या, हत्या के प्रयास और रंगदारी समेत करीब एक दर्जन संगीन मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस अब यह भी जांच कर रही है कि आरोपी किन-किन मामलों में सक्रिय था और उसके अन्य सहयोगी कौन हैं।

Back To Top