Breaking News
टिहरी में दर्दनाक सड़क हादसा: गहरी खाई में गिरा यूटिलिटी वाहन, 8 की मौत
टिहरी में दर्दनाक सड़क हादसा: गहरी खाई में गिरा यूटिलिटी वाहन, 8 की मौत
आईपीएल 2026- मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मुकाबला आज
आईपीएल 2026- मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मुकाबला आज
यात्रा व्यवस्था में लगे कर्मचारी, अधिकारी “अतिथि देवो भव:” की भावना से कार्य करें- महाराज
यात्रा व्यवस्था में लगे कर्मचारी, अधिकारी “अतिथि देवो भव:” की भावना से कार्य करें- महाराज
अमृतसर में बड़ी कार्रवाई: ICE ड्रग्स और हथियारों के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार
अमृतसर में बड़ी कार्रवाई: ICE ड्रग्स और हथियारों के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार
वीर चंद्र सिंह गढ़वाली और उनके साथियों का बलिदान आने वाली पीढ़ियों को सदैव करता रहेगा प्रेरित- सीएम
वीर चंद्र सिंह गढ़वाली और उनके साथियों का बलिदान आने वाली पीढ़ियों को सदैव करता रहेगा प्रेरित- सीएम
डोमकल में मतदान के दौरान गड़बड़ी के आरोप, चुनाव आयोग ने मांगी रिपोर्ट
डोमकल में मतदान के दौरान गड़बड़ी के आरोप, चुनाव आयोग ने मांगी रिपोर्ट
मुख्यमंत्री धामी ने उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन का जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पर किया स्वागत
मुख्यमंत्री धामी ने उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन का जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पर किया स्वागत
रुद्रप्रयाग में दर्दनाक हादसा, 250 मीटर गहरी खाई में गिरा वाहन—तीन की मौत
रुद्रप्रयाग में दर्दनाक हादसा, 250 मीटर गहरी खाई में गिरा वाहन—तीन की मौत
महेंद्र पार्क में रंजिश का खूनी अंजाम: 17 साल के किशोर की चाकू से हत्या, 4 नाबालिग पकड़े गए
महेंद्र पार्क में रंजिश का खूनी अंजाम: 17 साल के किशोर की चाकू से हत्या, 4 नाबालिग पकड़े गए

शास्त्री पार्क में सनसनीखेज हत्या, गैंगवार की आशंका के बीच युवक को चाकू से गोदा

शास्त्री पार्क में सनसनीखेज हत्या, गैंगवार की आशंका के बीच युवक को चाकू से गोदा

नई दिल्ली- उत्तर-पूर्वी दिल्ली के शास्त्री पार्क इलाके में मंगलवार देर रात एक युवक की बेरहमी से हत्या कर दी गई, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। फ्लाईओवर लूप के पास अज्ञात हमलावरों ने युवक पर चाकू से ताबड़तोड़ वार किए और मौके से फरार हो गए। गंभीर हालत में उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

मृतक की पहचान 33 वर्षीय वसीम के रूप में हुई है, जो शास्त्री पार्क स्थित बुलंद मस्जिद इलाके में अपने परिवार के साथ रहता था। बताया जा रहा है कि वह किसी काम से घर से बाहर निकला था, तभी रास्ते में उस पर हमला किया गया। वारदात इतनी अचानक और तेज थी कि आसपास मौजूद लोग कुछ समझ पाते, उससे पहले ही हमलावर फरार हो चुके थे।

पुलिस जांच में सामने आया है कि इस हत्या के पीछे पारिवारिक विवाद की भी आशंका जताई जा रही है। मृतक की पत्नी आफरीन ने अपने ही रिश्तेदारों पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने इस मामले में दो संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है और वारदात में इस्तेमाल चाकू भी बरामद कर लिया गया है।

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक वसीम का आपराधिक इतिहास रहा है और उसके खिलाफ 20 से अधिक मुकदमे दर्ज थे। यही वजह है कि पुलिस इस हत्याकांड को आपसी रंजिश, पुरानी दुश्मनी और गैंगवार—तीनों एंगल से जांच रही है। बुधवार को जीटीबी अस्पताल की मोर्चरी में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

सूत्रों के अनुसार वसीम का नाम कुख्यात अपराधियों से जुड़ा रहा है और पहले भी उस पर कई बार जानलेवा हमले हो चुके थे। वह हर बार बच निकलता रहा, लेकिन इस बार हमलावरों ने उसे संभलने का मौका नहीं दिया। इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है और पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।

उत्तर-पूर्वी जिला पुलिस का कहना है कि मामले की गहन जांच की जा रही है और जल्द ही हत्या की असली वजह और इसमें शामिल सभी लोगों का खुलासा किया जाएगा।

Back To Top