Breaking News
शानदार टीमवर्क से जीता दिल, विक्रम-अजिंक्य ने अपने नाम की मास्टरशेफ इंडिया की ट्रॉफी

जन औषधि केंद्र आज करोड़ों जरूरतमंद लोगों के लिए किसी वरदान से कम नहीं- मुख्यमंत्री धामी

छत्रपति हत्याकांड में डेरा प्रमुख को हाईकोर्ट से राहत, तीन दोषियों की उम्रकैद बरकरार

कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह की प्रचंड जीत पर दी बधाई

सार्वजनिक संपत्ति और सौन्दर्यीकरण कार्यों को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई- बंशीधर तिवारी

चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयार- महाराज

टिहरी झील बनेगी विश्व में पर्यटन-खेल का प्रमुख केंद्र- सीएम

घर से ही शुरू होगा महिला सशक्तिकरण- रेखा आर्या

95 बीघा जमीन का सौदा कर लिया एडवांस, बैनामा मांगने पर दी जान से मारने की धमकी

मॉल परिसर में खुलेआम स्टंटबाजी, वायरल वीडियो के बाद ट्रैफिक पुलिस ने की सख्त कार्रवाई

नोएडा। सेक्टर-38ए स्थित गार्डन गैलेरिया मॉल परिसर से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें कुछ युवक सार्वजनिक स्थान पर कार के ऊपर चढ़कर नाचते नजर आ रहे हैं। वीडियो में तेज आवाज में म्यूजिक बजता हुआ सुनाई दे रहा है और इस दौरान कार धीरे-धीरे आगे बढ़ती भी दिखाई देती है।

बताया जा रहा है कि करीब 56 सेकेंड के इस वीडियो को मॉल में मौजूद एक युवती ने अपने मोबाइल फोन में रिकॉर्ड किया था, जो बाद में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा किया गया और देखते ही देखते वायरल हो गया। वीडियो में युवक नाचते हुए सार्वजनिक मर्यादाओं को भी नजरअंदाज करते दिख रहे हैं, जिससे लोगों में नाराजगी देखी गई।

मामले का संज्ञान लेते हुए ट्रैफिक पुलिस ने संबंधित वाहन के खिलाफ कार्रवाई की है। पुलिस ने यातायात नियमों के उल्लंघन और सार्वजनिक स्थान पर अव्यवस्था फैलाने के आरोप में कार का 67 हजार रुपये का चालान काटा है।

ट्रैफिक पुलिस की ओर से यह जानकारी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर दी गई, जहां वायरल वीडियो से जुड़ी पोस्ट्स पर प्रतिउत्तर देते हुए चालान की प्रति भी साझा की गई।

Back To Top