नई दिल्ली। दक्षिण-पश्चिम जिला पुलिस की ऑपरेशन सेल ने कार्रवाई करते हुए भारत में नियमों का उल्लंघन कर रह रहे दो विदेशी (नाइजीरिया ) नागरिकों को हिरासत में लिया है। पुलिस जांच में सामने आया कि दोनों के पास भारत में ठहरने के लिए आवश्यक वैध दस्तावेज नहीं थे।
पूछताछ और दस्तावेजों की जांच के बाद उनकी मौजूदगी को अवैध पाया गया, जिसके चलते इमिग्रेशन कानूनों के तहत आगे की प्रक्रिया शुरू की गई। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि दोनों विदेशी नागरिकों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है।
दिल्ली पुलिस के अनुसार, दोनों को उनके देश वापस भेजने की प्रक्रिया आर.के. पुरम स्थित विदेशी क्षेत्रीय पंजीकरण कार्यालय (FRRO) के माध्यम से शुरू कर दी गई है। मामले से जुड़े सभी औपचारिक कदम तय नियमों के अनुसार पूरे किए जा रहे हैं।
