Breaking News
क्या पुर्तगाल के अगले मैचों में दिखेंगे क्रिस्टियानो रोनाल्डो? चोट ने बढ़ाई फैंस की चिंता
क्या पुर्तगाल के अगले मैचों में दिखेंगे क्रिस्टियानो रोनाल्डो? चोट ने बढ़ाई फैंस की चिंता
एलपीजी सिलिंडर के दाम में बढ़ोतरी, हिमाचल में घरेलू गैस 1000 रुपये के करीब
एलपीजी सिलिंडर के दाम में बढ़ोतरी, हिमाचल में घरेलू गैस 1000 रुपये के करीब
फरीदाबाद में कार के अंदर दो सगे भाइयों के शव मिलने से सनसनी
फरीदाबाद में कार के अंदर दो सगे भाइयों के शव मिलने से सनसनी
केंद्र सरकार विकास और सुशासन के लिए काम कर रही- अमित शाह
केंद्र सरकार विकास और सुशासन के लिए काम कर रही- अमित शाह
अहमदाबाद टी20 फाइनल के लिए रेलवे की स्पेशल ट्रेन, नई दिल्ली से आज रात होगी रवाना
अहमदाबाद टी20 फाइनल के लिए रेलवे की स्पेशल ट्रेन, नई दिल्ली से आज रात होगी रवाना
शानदार टीमवर्क से जीता दिल, विक्रम-अजिंक्य ने अपने नाम की मास्टरशेफ इंडिया की ट्रॉफी
शानदार टीमवर्क से जीता दिल, विक्रम-अजिंक्य ने अपने नाम की मास्टरशेफ इंडिया की ट्रॉफी
जन औषधि केंद्र आज करोड़ों जरूरतमंद लोगों के लिए किसी वरदान से कम नहीं- मुख्यमंत्री धामी
जन औषधि केंद्र आज करोड़ों जरूरतमंद लोगों के लिए किसी वरदान से कम नहीं- मुख्यमंत्री धामी
छत्रपति हत्याकांड में डेरा प्रमुख को हाईकोर्ट से राहत, तीन दोषियों की उम्रकैद बरकरार
छत्रपति हत्याकांड में डेरा प्रमुख को हाईकोर्ट से राहत, तीन दोषियों की उम्रकैद बरकरार
कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह की प्रचंड जीत पर दी बधाई
कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह की प्रचंड जीत पर दी बधाई

मोहम्मदपुर झाल के पास ओवरस्पीड बनी हादसे की वजह, नहर में डूबी कार से दो शव बरामद

मोहम्मदपुर झाल के पास ओवरस्पीड बनी हादसे की वजह, नहर में डूबी कार से दो शव बरामद

रुड़की। मंगलौर कोतवाली क्षेत्र में शनिवार सुबह एक भीषण सड़क हादसे में दो युवकों की जान चली गई। मोहम्मदपुर झाल के पास तेज रफ्तार किया सेल्टोस कार अनियंत्रित होकर गंगनहर में जा गिरी, जिससे कार सवार दोनों युवक नहर में डूब गए।

पुलिस के मुताबिक, शनिवार सुबह करीब 11 बजे सूचना मिली कि मोहम्मदपुर झाल के समीप एक कार गंगनहर में गिरी हुई है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची, जहां ग्रे रंग की किया सेल्टोस कार नहर में उलटी और आधी डूबी हुई अवस्था में मिली।

पुलिस ने झाल कर्मियों की मदद से तत्काल रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। पानी के भीतर कार की तलाशी लेने पर दो युवक अचेत अवस्था में पाए गए। दोनों को बाहर निकालकर 108 एंबुलेंस के जरिए रुड़की मोर्चरी भेजा गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

मृतकों की पहचान सौरभ शर्मा (25 वर्ष) पुत्र राजकुमार शर्मा और पुनीत (25 वर्ष) पुत्र आशुतोष के रूप में हुई है। दोनों युवक कुराली गांव, थाना जानी, जनपद मेरठ के निवासी थे।

वाहन के पंजीकृत स्वामी विवेक शर्मा ने पुलिस को बताया कि दोनों युवक किसी निजी कार्य से रुड़की आए थे। प्रारंभिक जांच में हादसे का कारण कार की तेज रफ्तार और गंगनहर पटरी पर मौजूद तीखा मोड़ माना जा रहा है, जिसके चलते चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा और कार सीधे नहर में जा गिरी।

पुलिस ने क्रेन की सहायता से वाहन को नहर से बाहर निकाल लिया है। मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Back To Top