Breaking News
टिहरी में दर्दनाक सड़क हादसा: गहरी खाई में गिरा यूटिलिटी वाहन, 8 की मौत
टिहरी में दर्दनाक सड़क हादसा: गहरी खाई में गिरा यूटिलिटी वाहन, 8 की मौत
आईपीएल 2026- मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मुकाबला आज
आईपीएल 2026- मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मुकाबला आज
यात्रा व्यवस्था में लगे कर्मचारी, अधिकारी “अतिथि देवो भव:” की भावना से कार्य करें- महाराज
यात्रा व्यवस्था में लगे कर्मचारी, अधिकारी “अतिथि देवो भव:” की भावना से कार्य करें- महाराज
अमृतसर में बड़ी कार्रवाई: ICE ड्रग्स और हथियारों के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार
अमृतसर में बड़ी कार्रवाई: ICE ड्रग्स और हथियारों के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार
वीर चंद्र सिंह गढ़वाली और उनके साथियों का बलिदान आने वाली पीढ़ियों को सदैव करता रहेगा प्रेरित- सीएम
वीर चंद्र सिंह गढ़वाली और उनके साथियों का बलिदान आने वाली पीढ़ियों को सदैव करता रहेगा प्रेरित- सीएम
डोमकल में मतदान के दौरान गड़बड़ी के आरोप, चुनाव आयोग ने मांगी रिपोर्ट
डोमकल में मतदान के दौरान गड़बड़ी के आरोप, चुनाव आयोग ने मांगी रिपोर्ट
मुख्यमंत्री धामी ने उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन का जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पर किया स्वागत
मुख्यमंत्री धामी ने उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन का जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पर किया स्वागत
रुद्रप्रयाग में दर्दनाक हादसा, 250 मीटर गहरी खाई में गिरा वाहन—तीन की मौत
रुद्रप्रयाग में दर्दनाक हादसा, 250 मीटर गहरी खाई में गिरा वाहन—तीन की मौत
महेंद्र पार्क में रंजिश का खूनी अंजाम: 17 साल के किशोर की चाकू से हत्या, 4 नाबालिग पकड़े गए
महेंद्र पार्क में रंजिश का खूनी अंजाम: 17 साल के किशोर की चाकू से हत्या, 4 नाबालिग पकड़े गए

रौब दिखाने के लिए बनाए तमंचों के वीडियो, फरीदनगर से दो आरोपी गिरफ्तार

रौब दिखाने के लिए बनाए तमंचों के वीडियो, फरीदनगर से दो आरोपी गिरफ्तार

गाजियाबाद। सोशल मीडिया पर हथियारों के साथ वीडियो पोस्ट कर खुद को दबंग दिखाने वाले दो रिश्तेदारों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दोनों के पास से अवैध तमंचे बरामद किए हैं। आरोपियों द्वारा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर डाले गए वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई थी।

जानकारी के अनुसार, बीते कुछ दिनों से इंस्टाग्राम पर दो युवकों के हथियार लहराते हुए वीडियो सामने आए थे। वीडियो का संज्ञान लेते हुए पुलिस ने तकनीकी जांच शुरू की, जिसमें वीडियो कस्बा फरीदनगर क्षेत्र के बताए गए। इसके बाद भोजपुर थाना पुलिस ने इलाके में चेकिंग अभियान चलाया।

चेकिंग के दौरान पुलिस ने दो युवकों को संदिग्ध अवस्था में पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उनके पास से दो अवैध तमंचे बरामद हुए। पूछताछ में उनकी पहचान हाजी मस्तान और एहसान के रूप में हुई, जो आपस में चाचा-भतीजा हैं और फरीदनगर के रहने वाले हैं।

इस मामले में एसीपी मोदीनगर अमित सक्सेना ने बताया कि आरोपियों ने पूछताछ में स्वीकार किया है कि वे लोगों पर प्रभाव जमाने और पहचान बनाने के उद्देश्य से हथियारों के साथ वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डालते थे। पुलिस अब तमंचों की आपूर्ति से जुड़े नेटवर्क की भी जांच कर रही है।

Back To Top