Breaking News
अहमदाबाद टी20 फाइनल के लिए रेलवे की स्पेशल ट्रेन, नई दिल्ली से आज रात होगी रवाना
अहमदाबाद टी20 फाइनल के लिए रेलवे की स्पेशल ट्रेन, नई दिल्ली से आज रात होगी रवाना
शानदार टीमवर्क से जीता दिल, विक्रम-अजिंक्य ने अपने नाम की मास्टरशेफ इंडिया की ट्रॉफी
शानदार टीमवर्क से जीता दिल, विक्रम-अजिंक्य ने अपने नाम की मास्टरशेफ इंडिया की ट्रॉफी
जन औषधि केंद्र आज करोड़ों जरूरतमंद लोगों के लिए किसी वरदान से कम नहीं- मुख्यमंत्री धामी
जन औषधि केंद्र आज करोड़ों जरूरतमंद लोगों के लिए किसी वरदान से कम नहीं- मुख्यमंत्री धामी
छत्रपति हत्याकांड में डेरा प्रमुख को हाईकोर्ट से राहत, तीन दोषियों की उम्रकैद बरकरार
छत्रपति हत्याकांड में डेरा प्रमुख को हाईकोर्ट से राहत, तीन दोषियों की उम्रकैद बरकरार
कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह की प्रचंड जीत पर दी बधाई
कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह की प्रचंड जीत पर दी बधाई
सार्वजनिक संपत्ति और सौन्दर्यीकरण कार्यों को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई- बंशीधर तिवारी
सार्वजनिक संपत्ति और सौन्दर्यीकरण कार्यों को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई- बंशीधर तिवारी
चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयार- महाराज
चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयार- महाराज
टिहरी झील बनेगी विश्व में पर्यटन-खेल का प्रमुख केंद्र- सीएम
टिहरी झील बनेगी विश्व में पर्यटन-खेल का प्रमुख केंद्र- सीएम
घर से ही शुरू होगा महिला सशक्तिकरण- रेखा आर्या
घर से ही शुरू होगा महिला सशक्तिकरण- रेखा आर्या

सीबीएसई स्कूलों को पीएम ई-विद्या चैनल 15 के इस्तेमाल की सलाह, डिजिटल कंटेंट से बेहतर होगी पढ़ाई

सीबीएसई स्कूलों को पीएम ई-विद्या चैनल 15 के इस्तेमाल की सलाह, डिजिटल कंटेंट से बेहतर होगी पढ़ाई

PM eVidya Channel 15: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने अपने सभी संबद्ध स्कूलों से पीएम ई-विद्या के तहत संचालित सीबीएसई चैनल नंबर 15 का अधिकतम उपयोग करने की अपील की है। बोर्ड का कहना है कि इस चैनल पर उपलब्ध शैक्षणिक कंटेंट पूरी तरह सीबीएसई पाठ्यक्रम के अनुरूप तैयार किया गया है और इससे पढ़ाई को अधिक प्रभावी बनाया जा सकता है।

सीबीएसई द्वारा जारी परिपत्र में बताया गया है कि चैनल पर गणित, विज्ञान, सामाजिक विज्ञान सहित कई महत्वपूर्ण विषयों से जुड़े ई-वीडियो उपलब्ध हैं। इन वीडियो का उपयोग कक्षा शिक्षण, रिवीजन और कॉन्सेप्ट क्लियर करने के लिए किया जा सकता है। बोर्ड के अनुसार, इससे न केवल शिक्षण प्रक्रिया को मजबूती मिलेगी बल्कि छात्रों की समझ और सीखने की क्षमता में भी सुधार होगा।

बोर्ड ने शिक्षकों को सलाह दी है कि वे इन डिजिटल संसाधनों को अपनी लेसन प्लानिंग और कक्षा शिक्षण का हिस्सा बनाएं। वहीं छात्र भी स्वयं अध्ययन और विषयों की बेहतर समझ के लिए इन ई-कंटेंट का सहारा ले सकते हैं।

सीबीएसई का मानना है कि इस पहल से डिजिटल शिक्षा को बढ़ावा मिलेगा और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा ज्यादा से ज्यादा छात्रों तक पहुंच सकेगी। इसके साथ ही बोर्ड ने विभिन्न विषयों पर उच्च गुणवत्ता वाले ई-वीडियो तैयार करने के लिए अधिक संख्या में विषय विशेषज्ञों और शिक्षकों को जुड़ने का आग्रह भी किया है। बोर्ड का कहना है कि शिक्षकों की भागीदारी से कंटेंट अधिक व्यावहारिक, नवाचारपूर्ण और छात्र-केंद्रित बन सकेगा।

स्कूल प्रमुखों को निर्देश दिए गए हैं कि वे आवश्यक संसाधनों की व्यवस्था करें और अपने शिक्षकों व छात्रों को पीएम ई-विद्या सीबीएसई 15 चैनल पर उपलब्ध ई-कंटेंट की जानकारी दें। गौरतलब है कि पीएम ई-विद्या की शुरुआत वर्ष 2024 में की गई थी, जिसके तहत 200 शैक्षिक चैनल लॉन्च किए गए। इनमें से चैनल नंबर 15 सीबीएसई को आवंटित किया गया है। वर्तमान में इस चैनल पर 67 शैक्षिक ई-वीडियो उपलब्ध हैं, जो विशेष रूप से कक्षा 9 से 11 तक के छात्रों और शिक्षकों के लिए तैयार किए गए हैं।

Back To Top