Breaking News
टिहरी में दर्दनाक सड़क हादसा: गहरी खाई में गिरा यूटिलिटी वाहन, 8 की मौत
टिहरी में दर्दनाक सड़क हादसा: गहरी खाई में गिरा यूटिलिटी वाहन, 8 की मौत
आईपीएल 2026- मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मुकाबला आज
आईपीएल 2026- मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मुकाबला आज
यात्रा व्यवस्था में लगे कर्मचारी, अधिकारी “अतिथि देवो भव:” की भावना से कार्य करें- महाराज
यात्रा व्यवस्था में लगे कर्मचारी, अधिकारी “अतिथि देवो भव:” की भावना से कार्य करें- महाराज
अमृतसर में बड़ी कार्रवाई: ICE ड्रग्स और हथियारों के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार
अमृतसर में बड़ी कार्रवाई: ICE ड्रग्स और हथियारों के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार
वीर चंद्र सिंह गढ़वाली और उनके साथियों का बलिदान आने वाली पीढ़ियों को सदैव करता रहेगा प्रेरित- सीएम
वीर चंद्र सिंह गढ़वाली और उनके साथियों का बलिदान आने वाली पीढ़ियों को सदैव करता रहेगा प्रेरित- सीएम
डोमकल में मतदान के दौरान गड़बड़ी के आरोप, चुनाव आयोग ने मांगी रिपोर्ट
डोमकल में मतदान के दौरान गड़बड़ी के आरोप, चुनाव आयोग ने मांगी रिपोर्ट
मुख्यमंत्री धामी ने उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन का जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पर किया स्वागत
मुख्यमंत्री धामी ने उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन का जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पर किया स्वागत
रुद्रप्रयाग में दर्दनाक हादसा, 250 मीटर गहरी खाई में गिरा वाहन—तीन की मौत
रुद्रप्रयाग में दर्दनाक हादसा, 250 मीटर गहरी खाई में गिरा वाहन—तीन की मौत
महेंद्र पार्क में रंजिश का खूनी अंजाम: 17 साल के किशोर की चाकू से हत्या, 4 नाबालिग पकड़े गए
महेंद्र पार्क में रंजिश का खूनी अंजाम: 17 साल के किशोर की चाकू से हत्या, 4 नाबालिग पकड़े गए

SSC Exam Calendar 2026 जारी, CGL से लेकर GD कांस्टेबल तक सभी भर्तियों की संभावित तारीखें घोषित

SSC Exam Calendar 2026 जारी, CGL से लेकर GD कांस्टेबल तक सभी भर्तियों की संभावित तारीखें घोषित

SSC Exam Calender 2026:  सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने वर्ष 2026 के लिए संशोधित परीक्षा कैलेंडर जारी कर दिया है। इस कैलेंडर में CGL, CHSL, JE, MTS, हवलदार, GD कांस्टेबल, CPO सहित सभी प्रमुख भर्तियों की संभावित अधिसूचना तिथियां और परीक्षा अवधि का पूरा खाका दिया गया है।

जारी शेड्यूल के मुताबिक MTS और हवलदार भर्ती 2026 की अधिसूचना जून 2026 में आने की संभावना है, जबकि GD कांस्टेबल भर्ती के लिए नोटिफिकेशन सितंबर 2026 में जारी किया जा सकता है। वहीं संयुक्त स्नातक स्तरीय परीक्षा (CGL) और जूनियर इंजीनियर परीक्षा के नोटिफिकेशन मार्च 2026 में जारी होने की उम्मीद है।

SSC कैलेंडर के अनुसार विभागीय परीक्षाओं जैसे JSA/LDC, SSA/UDC और ASO ग्रेड लिमिटेड विभागीय प्रतियोगी परीक्षाओं के विज्ञापन 16 मार्च 2026 को जारी होंगे और इनकी परीक्षाएं मई 2026 में आयोजित की जाएंगी।

इसके अलावा CHSL, स्टेनोग्राफर, हिंदी अनुवादक और चयन पद परीक्षा की परीक्षाएं जुलाई से सितंबर 2026 के बीच प्रस्तावित हैं। दिल्ली पुलिस और CAPFs में सब-इंस्पेक्टर भर्ती की परीक्षा अक्टूबर–नवंबर 2026 में कराई जा सकती है।

SSC ने स्पष्ट किया है कि यह कैलेंडर संभावित तिथियों पर आधारित है और अंतिम तारीखों में परिस्थितियों के अनुसार बदलाव हो सकता है। अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे नियमित रूप से SSC की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें और अपनी तैयारी समय रहते पूरी करें।

Back To Top