Breaking News
क्या पुर्तगाल के अगले मैचों में दिखेंगे क्रिस्टियानो रोनाल्डो? चोट ने बढ़ाई फैंस की चिंता
क्या पुर्तगाल के अगले मैचों में दिखेंगे क्रिस्टियानो रोनाल्डो? चोट ने बढ़ाई फैंस की चिंता
एलपीजी सिलिंडर के दाम में बढ़ोतरी, हिमाचल में घरेलू गैस 1000 रुपये के करीब
एलपीजी सिलिंडर के दाम में बढ़ोतरी, हिमाचल में घरेलू गैस 1000 रुपये के करीब
फरीदाबाद में कार के अंदर दो सगे भाइयों के शव मिलने से सनसनी
फरीदाबाद में कार के अंदर दो सगे भाइयों के शव मिलने से सनसनी
केंद्र सरकार विकास और सुशासन के लिए काम कर रही- अमित शाह
केंद्र सरकार विकास और सुशासन के लिए काम कर रही- अमित शाह
अहमदाबाद टी20 फाइनल के लिए रेलवे की स्पेशल ट्रेन, नई दिल्ली से आज रात होगी रवाना
अहमदाबाद टी20 फाइनल के लिए रेलवे की स्पेशल ट्रेन, नई दिल्ली से आज रात होगी रवाना
शानदार टीमवर्क से जीता दिल, विक्रम-अजिंक्य ने अपने नाम की मास्टरशेफ इंडिया की ट्रॉफी
शानदार टीमवर्क से जीता दिल, विक्रम-अजिंक्य ने अपने नाम की मास्टरशेफ इंडिया की ट्रॉफी
जन औषधि केंद्र आज करोड़ों जरूरतमंद लोगों के लिए किसी वरदान से कम नहीं- मुख्यमंत्री धामी
जन औषधि केंद्र आज करोड़ों जरूरतमंद लोगों के लिए किसी वरदान से कम नहीं- मुख्यमंत्री धामी
छत्रपति हत्याकांड में डेरा प्रमुख को हाईकोर्ट से राहत, तीन दोषियों की उम्रकैद बरकरार
छत्रपति हत्याकांड में डेरा प्रमुख को हाईकोर्ट से राहत, तीन दोषियों की उम्रकैद बरकरार
कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह की प्रचंड जीत पर दी बधाई
कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह की प्रचंड जीत पर दी बधाई

हवा की रफ्तार थमी, दिल्ली में सांस लेना मुश्किल—कई इलाकों में AQI 330 के पार

हवा की रफ्तार थमी, दिल्ली में सांस लेना मुश्किल—कई इलाकों में AQI 330 के पार

नई दिल्ली: दिल्ली में कड़ाके की ठंड के बीच वायु प्रदूषण ने एक बार फिर लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। हवा की रफ्तार में कमी और दिशा में बदलाव के चलते शनिवार को राजधानी की हवा ‘बेहद खराब’ स्तर पर पहुंच गई थी। हालांकि रविवार सुबह स्थिति में हल्का सुधार जरूर दर्ज किया गया, लेकिन प्रदूषण अब भी चिंताजनक बना हुआ है।

एयर क्वालिटी अर्ली वार्निंग सिस्टम फॉर दिल्ली के मुताबिक, रविवार सुबह राजधानी का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 297 दर्ज किया गया, जो ‘खराब’ श्रेणी में आता है। विशेषज्ञों का कहना है कि मौसम की मौजूदा परिस्थितियों के चलते आने वाले दिनों में प्रदूषण से बड़ी राहत मिलने की संभावना कम है।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के आंकड़ों के अनुसार, दिल्ली के कई इलाकों में प्रदूषण का स्तर खतरनाक सीमा के करीब बना हुआ है। आनंद विहार, चांदनी चौक, जहांगीरपुरी, नजफगढ़ और आरकेपुरम जैसे क्षेत्रों में AQI 330 से ऊपर दर्ज किया गया। वहीं बवाना, रोहिणी, मुंडका, विवेक विहार और वजीरपुर जैसे इलाकों में भी हवा ‘बेहद खराब’ श्रेणी के करीब रही।

कुछ क्षेत्रों में स्थिति अपेक्षाकृत बेहतर रही। आईजीआई एयरपोर्ट टी-3 क्षेत्र में AQI 199 दर्ज किया गया, जो मध्यम श्रेणी में आता है, जबकि आया नगर और लोधी रोड जैसे इलाकों में हवा की गुणवत्ता खराब श्रेणी में रही।

स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने बच्चों, बुजुर्गों और सांस की बीमारी से ग्रस्त लोगों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी है। खुले में लंबे समय तक रहने से बचने और मास्क के उपयोग की सिफारिश की गई है।

Back To Top