Breaking News
क्या पुर्तगाल के अगले मैचों में दिखेंगे क्रिस्टियानो रोनाल्डो? चोट ने बढ़ाई फैंस की चिंता
क्या पुर्तगाल के अगले मैचों में दिखेंगे क्रिस्टियानो रोनाल्डो? चोट ने बढ़ाई फैंस की चिंता
एलपीजी सिलिंडर के दाम में बढ़ोतरी, हिमाचल में घरेलू गैस 1000 रुपये के करीब
एलपीजी सिलिंडर के दाम में बढ़ोतरी, हिमाचल में घरेलू गैस 1000 रुपये के करीब
फरीदाबाद में कार के अंदर दो सगे भाइयों के शव मिलने से सनसनी
फरीदाबाद में कार के अंदर दो सगे भाइयों के शव मिलने से सनसनी
केंद्र सरकार विकास और सुशासन के लिए काम कर रही- अमित शाह
केंद्र सरकार विकास और सुशासन के लिए काम कर रही- अमित शाह
अहमदाबाद टी20 फाइनल के लिए रेलवे की स्पेशल ट्रेन, नई दिल्ली से आज रात होगी रवाना
अहमदाबाद टी20 फाइनल के लिए रेलवे की स्पेशल ट्रेन, नई दिल्ली से आज रात होगी रवाना
शानदार टीमवर्क से जीता दिल, विक्रम-अजिंक्य ने अपने नाम की मास्टरशेफ इंडिया की ट्रॉफी
शानदार टीमवर्क से जीता दिल, विक्रम-अजिंक्य ने अपने नाम की मास्टरशेफ इंडिया की ट्रॉफी
जन औषधि केंद्र आज करोड़ों जरूरतमंद लोगों के लिए किसी वरदान से कम नहीं- मुख्यमंत्री धामी
जन औषधि केंद्र आज करोड़ों जरूरतमंद लोगों के लिए किसी वरदान से कम नहीं- मुख्यमंत्री धामी
छत्रपति हत्याकांड में डेरा प्रमुख को हाईकोर्ट से राहत, तीन दोषियों की उम्रकैद बरकरार
छत्रपति हत्याकांड में डेरा प्रमुख को हाईकोर्ट से राहत, तीन दोषियों की उम्रकैद बरकरार
कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह की प्रचंड जीत पर दी बधाई
कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह की प्रचंड जीत पर दी बधाई

अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने के लिए उत्तराखंड बंद, पहाड़ों में व्यापक असर

अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने के लिए उत्तराखंड बंद, पहाड़ों में व्यापक असर

देहरादून: अंकिता भंडारी हत्याकांड में न्याय की मांग को लेकर अंकिता भंडारी न्याय यात्रा संयुक्त संघर्ष मंच के आह्वान पर शनिवार को उत्तराखंड बंद का असर प्रदेश के कई हिस्सों में देखने को मिला। पहाड़ी जिलों में बंद का व्यापक प्रभाव रहा, जबकि राजधानी देहरादून में इसका मिला-जुला असर नजर आया। कुछ इलाकों में बाजार पूरी तरह बंद रहे तो कई स्थानों पर दुकानें सामान्य रूप से खुली रहीं।

देहरादून के पलटन बाजार में संयुक्त संघर्ष मंच की ओर से विशाल रैली निकाली गई। रैली के दौरान प्रदर्शनकारियों ने दुकानदारों से समर्थन की अपील की, जिसके चलते कई दुकानों ने स्वेच्छा से अपने प्रतिष्ठान बंद रखे। प्रदर्शन के चलते कुछ समय के लिए क्षेत्र में यातायात भी प्रभावित रहा।

भू कानून समन्वय संघर्ष समिति के समन्वयक मोहित डिमरी ने कहा कि पहाड़ी क्षेत्रों में उत्तराखंड बंद का व्यापक समर्थन मिला है। उन्होंने आरोप लगाया कि अंकिता भंडारी हत्याकांड की जांच को लेकर सरकार गंभीर नहीं है। मोहित डिमरी ने स्पष्ट किया कि इस मामले में सीबीआई जांच सुप्रीम कोर्ट या हाई कोर्ट के सिटिंग जज की निगरानी में कराई जानी चाहिए, तभी जांच निष्पक्ष और पारदर्शी होगी।

उन्होंने यह भी कहा कि पूर्व में हुए पेपर लीक मामलों में सीबीआई जांच की संस्तुति तो की गई, लेकिन उसकी प्रगति को लेकर आज तक स्थिति स्पष्ट नहीं है। ऐसे में अंकिता भंडारी मामले में भी केवल घोषणा नहीं, बल्कि प्रभावी कार्रवाई जरूरी है। मोहित डिमरी ने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने उनकी मांगों पर शीघ्र निर्णय नहीं लिया, तो प्रदेशभर में चक्का जाम आंदोलन किया जाएगा।

Back To Top