Breaking News
शानदार टीमवर्क से जीता दिल, विक्रम-अजिंक्य ने अपने नाम की मास्टरशेफ इंडिया की ट्रॉफी
शानदार टीमवर्क से जीता दिल, विक्रम-अजिंक्य ने अपने नाम की मास्टरशेफ इंडिया की ट्रॉफी
जन औषधि केंद्र आज करोड़ों जरूरतमंद लोगों के लिए किसी वरदान से कम नहीं- मुख्यमंत्री धामी
जन औषधि केंद्र आज करोड़ों जरूरतमंद लोगों के लिए किसी वरदान से कम नहीं- मुख्यमंत्री धामी
छत्रपति हत्याकांड में डेरा प्रमुख को हाईकोर्ट से राहत, तीन दोषियों की उम्रकैद बरकरार
छत्रपति हत्याकांड में डेरा प्रमुख को हाईकोर्ट से राहत, तीन दोषियों की उम्रकैद बरकरार
कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह की प्रचंड जीत पर दी बधाई
कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह की प्रचंड जीत पर दी बधाई
सार्वजनिक संपत्ति और सौन्दर्यीकरण कार्यों को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई- बंशीधर तिवारी
सार्वजनिक संपत्ति और सौन्दर्यीकरण कार्यों को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई- बंशीधर तिवारी
चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयार- महाराज
चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयार- महाराज
टिहरी झील बनेगी विश्व में पर्यटन-खेल का प्रमुख केंद्र- सीएम
टिहरी झील बनेगी विश्व में पर्यटन-खेल का प्रमुख केंद्र- सीएम
घर से ही शुरू होगा महिला सशक्तिकरण- रेखा आर्या
घर से ही शुरू होगा महिला सशक्तिकरण- रेखा आर्या
95 बीघा जमीन का सौदा कर लिया एडवांस, बैनामा मांगने पर दी जान से मारने की धमकी
95 बीघा जमीन का सौदा कर लिया एडवांस, बैनामा मांगने पर दी जान से मारने की धमकी

भारत-पाक तनाव रोकने का ट्रंप ने दावा फिर दोहराया, बोले– आठ युद्ध खत्म किए, नोबेल फिर भी नहीं मिला

भारत-पाक तनाव रोकने का ट्रंप ने दावा फिर दोहराया, बोले– आठ युद्ध खत्म किए, नोबेल फिर भी नहीं मिला

वाशिंगटन: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर यह दावा दोहराया है कि उन्होंने भारत और पाकिस्तान के बीच संभावित युद्ध को रोका और कुल आठ बड़े संघर्षों को समाप्त कराया। ट्रंप ने कहा कि इतने प्रयासों के बावजूद उन्हें नोबेल शांति पुरस्कार नहीं मिला, जबकि पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा को यह सम्मान 2009 में दिया गया था।

व्हाइट हाउस में तेल और गैस उद्योग से जुड़े नेताओं से बातचीत के दौरान ट्रंप ने कहा कि उन्होंने ऐसे युद्ध समाप्त कराए जो 25 से 36 वर्षों से चल रहे थे। उन्होंने दावा किया कि भारत और पाकिस्तान के बीच हालात बेहद गंभीर हो चुके थे और दोनों परमाणु संपन्न देश आमने-सामने आ सकते थे।

ट्रंप के अनुसार, संघर्ष के दौरान आठ विमान गिराए गए थे, लेकिन उन्होंने हालात को तेजी से काबू में कर लिया और परमाणु टकराव से पहले ही तनाव समाप्त करा दिया। उन्होंने यह भी कहा कि कोई और राष्ट्रपति इतने युद्ध नहीं रोक पाया।

पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा पर निशाना साधते हुए ट्रंप ने कहा कि उन्हें नोबेल पुरस्कार मिला, जबकि वे खुद यह नहीं जानते थे कि उन्हें यह सम्मान क्यों दिया गया। ट्रंप ने व्यंग्य करते हुए कहा कि हर युद्ध रुकवाने पर नोबेल पुरस्कार मिलना चाहिए।

पहले भी कर चुके हैं दावा, भारत ने किया इनकार

ट्रंप बीते कुछ महीनों से लगातार यह दावा करते आ रहे हैं कि मई 2025 में भारत और पाकिस्तान के बीच अमेरिकी मध्यस्थता से युद्धविराम हुआ। हालांकि भारत ने हमेशा स्पष्ट किया है कि उसने किसी तीसरे पक्ष की मध्यस्थता स्वीकार नहीं की।

ट्रंप ने यह भी कहा कि पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शाहबाज शरीफ ने उन्हें बताया था कि युद्ध रुकवाकर उन्होंने करोड़ों जिंदगियां बचाईं। वहीं पाकिस्तान की ओर से अमेरिका और चीन की भूमिका की सराहना की गई, लेकिन भारत ने ऐसे दावों को खारिज किया है।

भारत-पाक तनाव की पृष्ठभूमि

22 अप्रैल 2025 को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमले में 26 लोगों की मौत हुई थी। इसके जवाब में भारत ने 7 मई की रात ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान में आतंकी ठिकानों पर कार्रवाई की। इसके बाद चार दिनों तक दोनों देशों के बीच हवाई और जमीनी संघर्ष चला।
10 मई को पाकिस्तान के डीजीएमओ ने भारत से संपर्क कर संघर्षविराम का अनुरोध किया, जिस पर सहमति बनी। इसी दिन ट्रंप ने युद्धविराम का श्रेय खुद को दिया, जिसे भारत ने नकार दिया।

Back To Top