Mardaani 3 Trailer: रानी मुखर्जी की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘मर्दानी 3’ का ट्रेलर सोमवार को रिलीज कर दिया गया है। ट्रेलर में एक बार फिर रानी अपने चर्चित किरदार शिवानी शिवाजी रॉय के रूप में नजर आ रही हैं। इस बार उनका सामना पहले से कहीं ज्यादा खतरनाक अपराध और नए दुश्मनों से होने वाला है।
ट्रेलर की शुरुआत दमदार एंट्री के साथ होती है, जिसमें शिवानी शिवाजी रॉय को एक गंभीर और चुनौतीपूर्ण केस सौंपा जाता है। फिल्म में वह लापता लड़कियों की तलाश और उन्हें बचाने के मिशन पर निकलती दिखाई देती हैं। ट्रेलर में एक बार फिर महिलाओं से जुड़े संवेदनशील और गंभीर मुद्दों को मजबूती से उठाया गया है।
मेकर्स ने ट्रेलर के साथ ही फिल्म की रिलीज डेट का भी खुलासा कर दिया है, जिससे फैंस की उत्सुकता और बढ़ गई है। फिल्म में ‘शैतान’ फेम जानकी बोड़ीवाला भी एक अहम भूमिका निभाती नजर आएंगी।
एक्शन, इमोशन और सामाजिक संदेश से भरपूर ‘मर्दानी 3’ एक बार फिर दर्शकों को रानी मुखर्जी के दमदार अभिनय से रूबरू कराने के लिए तैयार है।
