Akasa Air Pune To Bengaluru Flight Cancel: पुणे से बेंगलुरु के लिए रवाना होने वाली अकासा एयर की एक उड़ान को मंगलवार सुबह ऐन वक्त पर रोकना पड़ा। विमान में तकनीकी खामी सामने आने के बाद सुरक्षा को देखते हुए उड़ान को रद्द कर दिया गया।
जानकारी के अनुसार, यह फ्लाइट सुबह 8:50 बजे उड़ान भरने वाली थी, जिसके लिए यात्रियों को 8:10 बजे विमान में बैठाया जा चुका था। उड़ान की तैयारी पूरी होने के बाद जब विमान टेकऑफ के लिए आगे बढ़ा, तभी तकनीकी समस्या का पता चला। इसके तुरंत बाद विमान को रोका गया और सभी यात्रियों को सुरक्षित तरीके से नीचे उतार लिया गया।
