Breaking News
क्या पुर्तगाल के अगले मैचों में दिखेंगे क्रिस्टियानो रोनाल्डो? चोट ने बढ़ाई फैंस की चिंता
क्या पुर्तगाल के अगले मैचों में दिखेंगे क्रिस्टियानो रोनाल्डो? चोट ने बढ़ाई फैंस की चिंता
एलपीजी सिलिंडर के दाम में बढ़ोतरी, हिमाचल में घरेलू गैस 1000 रुपये के करीब
एलपीजी सिलिंडर के दाम में बढ़ोतरी, हिमाचल में घरेलू गैस 1000 रुपये के करीब
फरीदाबाद में कार के अंदर दो सगे भाइयों के शव मिलने से सनसनी
फरीदाबाद में कार के अंदर दो सगे भाइयों के शव मिलने से सनसनी
केंद्र सरकार विकास और सुशासन के लिए काम कर रही- अमित शाह
केंद्र सरकार विकास और सुशासन के लिए काम कर रही- अमित शाह
अहमदाबाद टी20 फाइनल के लिए रेलवे की स्पेशल ट्रेन, नई दिल्ली से आज रात होगी रवाना
अहमदाबाद टी20 फाइनल के लिए रेलवे की स्पेशल ट्रेन, नई दिल्ली से आज रात होगी रवाना
शानदार टीमवर्क से जीता दिल, विक्रम-अजिंक्य ने अपने नाम की मास्टरशेफ इंडिया की ट्रॉफी
शानदार टीमवर्क से जीता दिल, विक्रम-अजिंक्य ने अपने नाम की मास्टरशेफ इंडिया की ट्रॉफी
जन औषधि केंद्र आज करोड़ों जरूरतमंद लोगों के लिए किसी वरदान से कम नहीं- मुख्यमंत्री धामी
जन औषधि केंद्र आज करोड़ों जरूरतमंद लोगों के लिए किसी वरदान से कम नहीं- मुख्यमंत्री धामी
छत्रपति हत्याकांड में डेरा प्रमुख को हाईकोर्ट से राहत, तीन दोषियों की उम्रकैद बरकरार
छत्रपति हत्याकांड में डेरा प्रमुख को हाईकोर्ट से राहत, तीन दोषियों की उम्रकैद बरकरार
कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह की प्रचंड जीत पर दी बधाई
कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह की प्रचंड जीत पर दी बधाई

दिल्ली की अदालतों के बड़े फैसले: पॉक्सो में जमानत, दुष्कर्मी पिता को उम्रकैद

दिल्ली की अदालतों के बड़े फैसले: पॉक्सो में जमानत, दुष्कर्मी पिता को उम्रकैद

नई दिल्ली: दिल्ली की अदालतों से जुड़े तीन अलग-अलग मामलों में अहम कानूनी फैसले सामने आए हैं। दिल्ली हाईकोर्ट ने पॉक्सो एक्ट से जुड़े एक मामले में 19 वर्षीय युवक को नियमित जमानत देते हुए कहा कि यह कानून नाबालिगों को यौन शोषण से बचाने के लिए है, न कि सहमति से बने युवाओं के रिश्तों को अपराध मानने के लिए। न्यायमूर्ति विकास महाजन की एकल पीठ ने माना कि आरोपी और पीड़िता के बीच उम्र का अंतर बहुत अधिक नहीं था और दोनों के संबंध स्वैच्छिक थे। कोर्ट ने यह भी स्पष्ट किया कि लंबी पूर्व-ट्रायल हिरासत दंड का रूप नहीं ले सकती और व्यक्तिगत स्वतंत्रता के अधिकार को कानून के उद्देश्यों के साथ संतुलित किया जाना चाहिए। हालांकि, अदालत ने जमानत के साथ शर्तें भी लगाईं और साफ किया कि ये टिप्पणियां केवल जमानत तक सीमित हैं।

वहीं, रोहिणी कोर्ट ने एक जघन्य मामले में 11 वर्षीय बेटी से दुष्कर्म के दोषी पिता को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। अदालत ने कहा कि आरोपी ने पिता-पुत्री के पवित्र रिश्ते को शर्मनाक तरीके से तोड़ा है और ऐसे अपराध में किसी भी तरह की नरमी नहीं बरती जा सकती। कोर्ट ने दोषी को समाज के लिए खतरा बताते हुए पीड़िता को उचित मुआवजा देने के निर्देश भी दिए।

इसके अलावा, कड़कड़डूमा कोर्ट ने यौन उत्पीड़न और घर में घुसपैठ के एक मामले में आरोपी को बरी कर दिया है। अदालत ने कहा कि अभियोजन पक्ष आरोपों को संदेह से परे साबित करने में असफल रहा। गवाहों के बयानों में विरोधाभास, अहम प्रत्यक्षदर्शी की गैर-मौजूदगी और पक्षों के बीच पहले से चली आ रही रंजिश को देखते हुए आरोपी को संदेह का लाभ दिया गया।

Back To Top