Breaking News
टिहरी में दर्दनाक सड़क हादसा: गहरी खाई में गिरा यूटिलिटी वाहन, 8 की मौत
टिहरी में दर्दनाक सड़क हादसा: गहरी खाई में गिरा यूटिलिटी वाहन, 8 की मौत
आईपीएल 2026- मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मुकाबला आज
आईपीएल 2026- मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मुकाबला आज
यात्रा व्यवस्था में लगे कर्मचारी, अधिकारी “अतिथि देवो भव:” की भावना से कार्य करें- महाराज
यात्रा व्यवस्था में लगे कर्मचारी, अधिकारी “अतिथि देवो भव:” की भावना से कार्य करें- महाराज
अमृतसर में बड़ी कार्रवाई: ICE ड्रग्स और हथियारों के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार
अमृतसर में बड़ी कार्रवाई: ICE ड्रग्स और हथियारों के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार
वीर चंद्र सिंह गढ़वाली और उनके साथियों का बलिदान आने वाली पीढ़ियों को सदैव करता रहेगा प्रेरित- सीएम
वीर चंद्र सिंह गढ़वाली और उनके साथियों का बलिदान आने वाली पीढ़ियों को सदैव करता रहेगा प्रेरित- सीएम
डोमकल में मतदान के दौरान गड़बड़ी के आरोप, चुनाव आयोग ने मांगी रिपोर्ट
डोमकल में मतदान के दौरान गड़बड़ी के आरोप, चुनाव आयोग ने मांगी रिपोर्ट
मुख्यमंत्री धामी ने उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन का जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पर किया स्वागत
मुख्यमंत्री धामी ने उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन का जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पर किया स्वागत
रुद्रप्रयाग में दर्दनाक हादसा, 250 मीटर गहरी खाई में गिरा वाहन—तीन की मौत
रुद्रप्रयाग में दर्दनाक हादसा, 250 मीटर गहरी खाई में गिरा वाहन—तीन की मौत
महेंद्र पार्क में रंजिश का खूनी अंजाम: 17 साल के किशोर की चाकू से हत्या, 4 नाबालिग पकड़े गए
महेंद्र पार्क में रंजिश का खूनी अंजाम: 17 साल के किशोर की चाकू से हत्या, 4 नाबालिग पकड़े गए

पंजाबी सिंगर बी प्राक को धमकी, लॉरेंस गैंग के नाम पर 10 करोड़ की फिरौती की मांग

पंजाबी सिंगर बी प्राक को धमकी, लॉरेंस गैंग के नाम पर 10 करोड़ की फिरौती की मांग

Ransom Of 10cr From B Praak: पंजाब म्यूजिक इंडस्ट्री से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। मशहूर सिंगर बी प्राक को जानलेवा धमकी दी गई है। आरोप है कि लॉरेंस गैंग से जुड़े एक शख्स ने बी प्राक से 10 करोड़ रुपये की फिरौती मांगी है। यह धमकी सीधे बी प्राक को नहीं, बल्कि उनके करीबी दोस्त और पंजाबी गायक दिलनूर के जरिए दी गई।

जानकारी के मुताबिक, 5 जनवरी को दिलनूर को एक विदेशी नंबर से दो बार कॉल आई, लेकिन उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया। इसके अगले दिन 6 जनवरी को एक अन्य विदेशी नंबर से कॉल किया गया। कॉल उठाने पर बातचीत संदिग्ध लगने पर दिलनूर ने फोन काट दिया। कुछ ही देर बाद उनके मोबाइल पर एक वॉइस मैसेज आया, जिसमें बी प्राक के नाम पर फिरौती की मांग की गई।

ऑडियो मैसेज में कॉल करने वाले ने खुद को अरजू बिश्नोई बताते हुए कहा कि यदि एक सप्ताह के भीतर 10 करोड़ रुपये नहीं दिए गए, तो बी प्राक को गंभीर अंजाम भुगतने होंगे। धमकी मिलने के बाद दिलनूर ने तुरंत मोहाली पुलिस से संपर्क कर शिकायत दर्ज कराई।

एएनआई के अनुसार, दिलनूर ने एसएसपी मोहाली को दी गई शिकायत में विदेशी नंबरों से आए कॉल और वॉइस मैसेज की पूरी जानकारी दी है। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू कर दी है। कॉल डिटेल्स, वॉइस रिकॉर्डिंग और नंबरों की तकनीकी जांच की जा रही है, ताकि धमकी देने वाले व्यक्ति की पहचान की जा सके।

फिलहाल पुलिस पूरे मामले को फिरौती और धमकी से जुड़े संगठित अपराध के एंगल से देख रही है।

Back To Top