Breaking News
टिहरी में दर्दनाक सड़क हादसा: गहरी खाई में गिरा यूटिलिटी वाहन, 8 की मौत
टिहरी में दर्दनाक सड़क हादसा: गहरी खाई में गिरा यूटिलिटी वाहन, 8 की मौत
आईपीएल 2026- मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मुकाबला आज
आईपीएल 2026- मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मुकाबला आज
यात्रा व्यवस्था में लगे कर्मचारी, अधिकारी “अतिथि देवो भव:” की भावना से कार्य करें- महाराज
यात्रा व्यवस्था में लगे कर्मचारी, अधिकारी “अतिथि देवो भव:” की भावना से कार्य करें- महाराज
अमृतसर में बड़ी कार्रवाई: ICE ड्रग्स और हथियारों के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार
अमृतसर में बड़ी कार्रवाई: ICE ड्रग्स और हथियारों के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार
वीर चंद्र सिंह गढ़वाली और उनके साथियों का बलिदान आने वाली पीढ़ियों को सदैव करता रहेगा प्रेरित- सीएम
वीर चंद्र सिंह गढ़वाली और उनके साथियों का बलिदान आने वाली पीढ़ियों को सदैव करता रहेगा प्रेरित- सीएम
डोमकल में मतदान के दौरान गड़बड़ी के आरोप, चुनाव आयोग ने मांगी रिपोर्ट
डोमकल में मतदान के दौरान गड़बड़ी के आरोप, चुनाव आयोग ने मांगी रिपोर्ट
मुख्यमंत्री धामी ने उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन का जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पर किया स्वागत
मुख्यमंत्री धामी ने उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन का जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पर किया स्वागत
रुद्रप्रयाग में दर्दनाक हादसा, 250 मीटर गहरी खाई में गिरा वाहन—तीन की मौत
रुद्रप्रयाग में दर्दनाक हादसा, 250 मीटर गहरी खाई में गिरा वाहन—तीन की मौत
महेंद्र पार्क में रंजिश का खूनी अंजाम: 17 साल के किशोर की चाकू से हत्या, 4 नाबालिग पकड़े गए
महेंद्र पार्क में रंजिश का खूनी अंजाम: 17 साल के किशोर की चाकू से हत्या, 4 नाबालिग पकड़े गए

श्री नंदा देवी राजजात 2026 स्थगित, अब वसंत पंचमी पर होगी नई तारीख की घोषणा

श्री नंदा देवी राजजात 2026 स्थगित, अब वसंत पंचमी पर होगी नई तारीख की घोषणा

Shri Nanda Devi Raj Jat Yatra Postponed: इस वर्ष अगस्त–सितंबर में प्रस्तावित विश्व प्रसिद्ध हिमालयी महाकुंभ श्री नंदा देवी राजजात 2026 को फिलहाल स्थगित कर दिया गया है। राजजात समिति ने यह निर्णय मौसम, मलमास, बुग्यालों में बर्फबारी की आशंका, ढांचागत सुविधाओं की कमी और प्रशासन की ओर से मिले पुनर्विचार पत्र को ध्यान में रखते हुए लिया है। अब राजजात किस वर्ष आयोजित होगी, इसकी आधिकारिक घोषणा वसंत पंचमी के अवसर पर की जाएगी।

कांसुवा-नौटी से होमकुंड और पुनः नौटी तक होने वाली इस ऐतिहासिक सचल यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं का इंतजार और बढ़ गया है। बीते तीन वर्षों से समिति अगस्त–सितंबर 2026 में यात्रा कराने की तैयारी कर रही थी, लेकिन रविवार को कर्णप्रयाग में हुई श्री नंदा देवी राजजात समिति की कोर कमेटी की बैठक में इसे स्थगित करने पर सहमति बनी। बैठक की अध्यक्षता समिति अध्यक्ष और कांसुवा के राजकुंवर डॉ. राकेश कुंवर ने की।

समिति ने बताया कि मलमास के चलते होमकुंड में पूजा की तिथि 20 सितंबर पड़ रही है। इस समय बुग्यालों में मौसम प्रतिकूल रहता है और बर्फबारी की संभावना बढ़ जाती है, जिससे यात्रा जोखिमपूर्ण हो सकती है। इसके अलावा राजजात के पड़ावों पर जरूरी ढांचागत कार्य अब तक पूरे नहीं हो पाए हैं। जनसुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए समिति ने इस वर्ष यात्रा न कराने का निर्णय लिया।

बैठक में यह भी स्पष्ट किया गया कि 2026 की राजजात को लेकर पहले कोई औपचारिक घोषणा नहीं की गई थी। वसंत पंचमी के दिन मनौती के साथ ज्योतिषीय गणना के आधार पर राजजात के अगले आयोजन वर्ष की घोषणा की जाएगी। तब तक मनौती से जुड़े सभी कार्यक्रम पूर्ववत चलते रहेंगे, लेकिन राजजात का दिनपट्टा जारी नहीं होगा।

कोर कमेटी की बैठक में कई अहम प्रस्ताव भी पारित किए गए। इनमें प्रशासनिक ढांचे और प्राधिकरण का गठन, तहसील और जिला स्तर पर समितियां बनाने, स्थायी बजट प्रावधान, जिला योजना में अलग मद सृजित करने, सभी आधिकारिक पड़ावों को मान्यता देने और सहायक मार्गों पर बुनियादी सुविधाएं विकसित करने जैसे निर्णय शामिल हैं।

गौरतलब है कि चमोली जिला प्रशासन ने भी समिति को पत्र भेजकर यात्रा पर पुनर्विचार का आग्रह किया था। पत्र में हाल के वर्षों में भारी बारिश, बादल फटने और पुनर्निर्माण कार्यों का हवाला देते हुए जनसुरक्षा के दृष्टिगत सतर्क निर्णय लेने की बात कही गई थी। इन्हीं सभी तथ्यों के आधार पर समिति ने राजजात को स्थगित करने का फैसला लिया है।

Back To Top