Breaking News
क्या पुर्तगाल के अगले मैचों में दिखेंगे क्रिस्टियानो रोनाल्डो? चोट ने बढ़ाई फैंस की चिंता
क्या पुर्तगाल के अगले मैचों में दिखेंगे क्रिस्टियानो रोनाल्डो? चोट ने बढ़ाई फैंस की चिंता
एलपीजी सिलिंडर के दाम में बढ़ोतरी, हिमाचल में घरेलू गैस 1000 रुपये के करीब
एलपीजी सिलिंडर के दाम में बढ़ोतरी, हिमाचल में घरेलू गैस 1000 रुपये के करीब
फरीदाबाद में कार के अंदर दो सगे भाइयों के शव मिलने से सनसनी
फरीदाबाद में कार के अंदर दो सगे भाइयों के शव मिलने से सनसनी
केंद्र सरकार विकास और सुशासन के लिए काम कर रही- अमित शाह
केंद्र सरकार विकास और सुशासन के लिए काम कर रही- अमित शाह
अहमदाबाद टी20 फाइनल के लिए रेलवे की स्पेशल ट्रेन, नई दिल्ली से आज रात होगी रवाना
अहमदाबाद टी20 फाइनल के लिए रेलवे की स्पेशल ट्रेन, नई दिल्ली से आज रात होगी रवाना
शानदार टीमवर्क से जीता दिल, विक्रम-अजिंक्य ने अपने नाम की मास्टरशेफ इंडिया की ट्रॉफी
शानदार टीमवर्क से जीता दिल, विक्रम-अजिंक्य ने अपने नाम की मास्टरशेफ इंडिया की ट्रॉफी
जन औषधि केंद्र आज करोड़ों जरूरतमंद लोगों के लिए किसी वरदान से कम नहीं- मुख्यमंत्री धामी
जन औषधि केंद्र आज करोड़ों जरूरतमंद लोगों के लिए किसी वरदान से कम नहीं- मुख्यमंत्री धामी
छत्रपति हत्याकांड में डेरा प्रमुख को हाईकोर्ट से राहत, तीन दोषियों की उम्रकैद बरकरार
छत्रपति हत्याकांड में डेरा प्रमुख को हाईकोर्ट से राहत, तीन दोषियों की उम्रकैद बरकरार
कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह की प्रचंड जीत पर दी बधाई
कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह की प्रचंड जीत पर दी बधाई

Supreme Court on Bhojshala: बसंत पंचमी पर दिनभर सरस्वती पूजा की अनुमति, शांति बनाए रखने की अपील

Supreme Court on Bhojshala: बसंत पंचमी पर दिनभर सरस्वती पूजा की अनुमति, शांति बनाए रखने की अपील

नई दिल्ली:मध्य प्रदेश के धार स्थित विवादित भोजशाला परिसर को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने अहम फैसला सुनाया है। शीर्ष अदालत ने बसंत पंचमी के अवसर पर सूर्योदय से सूर्यास्त तक हिंदू श्रद्धालुओं को प्रार्थना और पूजा की अनुमति दे दी है। सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट किया कि दोनों समुदाय आपसी सौहार्द और सम्मान बनाए रखें। साथ ही राज्य और जिला प्रशासन को कानून-व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

यह मामला तब सुप्रीम कोर्ट पहुंचा जब हिंदू पक्ष ने 20 जनवरी को याचिका दायर कर बसंत पंचमी के पूरे दिन भोजशाला परिसर में अखंड सरस्वती पूजा की अनुमति मांगी। इस साल बसंत पंचमी शुक्रवार को पड़ रही है, जबकि शुक्रवार के दिन भोजशाला में मुस्लिम समुदाय द्वारा जुमे की नमाज अदा की जाती है। इसी टकराव के चलते विवाद गहराया और न्यायालय में सुनवाई हुई।

हिंदू फ्रंट फॉर जस्टिस की ओर से दायर याचिका पर सुप्रीम कोर्ट की तीन जजों की पीठ ने सुनवाई की। हिंदू पक्ष की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता विष्णु शंकर जैन और हरिशंकर जैन ने पक्ष रखा, जबकि बाबा कमाल मौलाना वेलफेयर सोसाइटी की ओर से वरिष्ठ वकील सलमान खुर्शीद ने दलीलें पेश कीं।

धार भोजशाला भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI) द्वारा संरक्षित स्मारक है। हिंदू पक्ष इसे देवी सरस्वती का प्राचीन मंदिर मानता है, वहीं मुस्लिम समुदाय इसे मौलाना कमालुद्दीन की मजार से जुड़ा स्थल बताता है। 18वीं सदी में अंग्रेजों द्वारा कराई गई खुदाई के दौरान यहां देवी सरस्वती की प्रतिमा मिलने का दावा किया जाता है, जिसे बाद में लंदन ले जाया गया। उस प्रतिमा को वापस लाने की मांग भी लंबे समय से उठती रही है।

फिलहाल एएसआई के आदेश के तहत हिंदू समुदाय को हर मंगलवार पूजा और मुस्लिम समुदाय को हर शुक्रवार नमाज की अनुमति दी गई है। लेकिन इस बार बसंत पंचमी शुक्रवार को होने के कारण पूरे दिन पूजा को लेकर स्थिति संवेदनशील हो गई थी।

सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई और फैसले को देखते हुए धार जिले में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। शहर में आठ हजार से अधिक पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। संवेदनशील इलाकों में लगातार पेट्रोलिंग की जा रही है और सीसीटीवी कैमरों से निगरानी रखी जा रही है। भोजशाला परिसर में वॉच टावर और पुलिस चौकी स्थापित की गई है ताकि किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटा जा सके।

Back To Top