Ananya Pandey: बॉलीवुड एक्ट्रेस अनन्या पांडे इन दिनों अपनी आने वाली फिल्मों को लेकर लगातार चर्चा में बनी हुई हैं। प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ उनकी पर्सनल लाइफ भी अक्सर सुर्खियों में रहती है, खासकर उनकी शादी को लेकर फैंस की उत्सुकता हमेशा बनी रहती है। हाल ही में अनन्या की मां भावना पांडे ने बेटी की शादी से जुड़ा दिलचस्प किस्सा शेयर किया है।
दरअसल, चंकी पांडे और भावना पांडे हाल ही में एक कुकिंग रियलिटी शो मास्टरशेफ इंडिया में नजर आए। शो के दौरान जब उनसे पूछा गया कि अनन्या की शादी में खाने-पीने का क्या इंतजाम होगा, तो भावना ने मज़ाकिया अंदाज़ में अपनी पसंद गिनाई। उन्होंने बताया कि शादी का मेनू काफी रिच और भव्य होगा, जिसमें वेज और नॉन-वेज दोनों तरह के व्यंजन शामिल होंगे। भावना की फेवरेट डिशेज़ में मटन करी, देसी ट्विस्ट वाला तिरामिसू, लहसुन का अचार और बैंगनी पराठे शामिल हैं, जिसे सुनकर शो में मौजूद सभी लोग मुस्कुरा उठे।
शादी को लेकर अनन्या भी पहले अपने विचार साझा कर चुकी हैं। एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा था कि वे एक नहीं बल्कि दो शादियां करना चाहेंगी। पहली शादी उदयपुर में एक ग्रैंड सेलिब्रेशन के तौर पर होगी, ठीक किसी बॉलीवुड फिल्मी वेडिंग की तरह, जिसमें दोस्त, परिवार और फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े लोग शामिल होंगे। वहीं दूसरी शादी बेहद निजी होगी, जो बहामास या मालदीव के किसी खूबसूरत बीच पर करीबी दोस्तों और परिवार के साथ की जाएगी।
वर्कफ्रंट की बात करें तो अनन्या हाल ही में कार्तिक आर्यन के साथ फिल्म ‘तू मेरी मैं तेरा, मैं तेरा तू मेरी’ में नजर आ चुकी हैं। इसके अलावा वह जल्द ही लक्ष्य के साथ रोमांटिक फिल्म ‘चांद मेरा दिल’ में दिखाई देंगी, जो साल 2026 में रिलीज होने वाली है।
